हम स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए हैं, पूर्वी लद्दाख में एलएसी के हालात पर बोले वायुसेना प्रमुख

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 03 अक्टूबर 2023। एयर चीफ मार्शल वी आर चौधरी ने मंगलवार को कहा कि वायुसेना अगले सात-आठ साल में ढाई-तीन लाख करोड़ रुपये के मिलिट्री प्लेटफॉर्म, उपकरण एवं हार्डवेयर शामिल करने पर विचार कर रही है। एयर चीफ मार्शल चौधरी ने वायुसेना दिवस से पहले एक संवाददाता सम्मेलन में कहा कि वायुसेना खासकर पूर्वी लद्दाख में वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) के पास हालात पर लगातार नजर रख रही है।

उन्होंने कहा कि वायुसेना अतिरिक्त 97 हल्के लड़ाकू विमान तेजस मार्क 1ए खरीदने की योजना को आगे बढ़ा रही है। वायुसेना प्रमुख चौधरी ने एक प्रश्न का उत्तर देते हुए कहा कि वायुसेना को एस-400 मिसाइल प्रणाली की तीन इकाइयां प्राप्त हुई हैं और शेष दो इकाइयां अगले वर्ष तक मिल जाने की उम्मीद है। उन्होंने कहा कि अनिश्चित भू-राजनीतिक स्थिति मजबूत सेना की आवश्यकता को फिर से रेखांकित कर रही है और वायुसेना क्षेत्र में भारत की सैन्य ताकत दिखाने का आधार बनी रहेगी।

वायुसेना प्रमुख ने कहा कि हमने अग्निपथ योजना की सफलता सुनिश्चित करने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ी। उन्होंने युद्ध और अभियानों के दौरान अपने संसाधनों का प्रभावी ढंग से उपयोग करने के लिए थलसेना, वायुसेना और नौसेना की क्षमताओं का एकीकरण करने संबंधी परियोजना के संबंध में कहा कि यह काम प्रगति पर है।

Leave a Reply

Next Post

श्रीदेवी की मौत को लेकर बोनी कपूर का बड़ा खुलासा, 'बाथरूम में बेहोश हो गई थी, दांत भी टूट गया था'

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव मुंबई 03 अक्टूबर 2023। अभिनेत्री श्रीदेवी के निधन के पांच साल बाद उनके पति और बाॅलीवुड फिल्मों के डायरेक्टर बोनी कपूर ने एक इंटरव्यू के दौरान कई खुलासे किए। 24 फरवरी, 2018 को दिग्गज अभिनेत्री श्रीदेवी का निधन हो गया जिसकी खबर सुनते ही पूरे […]

You May Like

इंदौर में महिला की हत्या की आशंका, 25 दिन पहले हुआ था लव मैरेज....|....भोपाल के करोंद में रविवार को मटकी फोड़ का महासंग्राम....|....सीएम बोले-सुप्रीम कोर्ट में मजबूती से रखेंगे पक्ष, बेहतर समाधान निकालेंगे....|....बाईपास की मांग को लेकर पदयात्रा का ऐलान पड़ा भारी, भाजयुमो जिलाध्यक्ष सिद्धार्थ दुबे को नोटिस....|....मृत भालू के नाखून काटकर ले गए थे आरोपी, वन विभाग ने दो को दबोचा....|....195वीं बटालियन सीआरपीएफ ने मनाया 20वां स्थापना दिवस....|....अब थाना बनेगा ‘एसपी ऑफिस’....|....वेतन एरियर जारी करने के बदले 10 हजार की रिश्वत....|....हथियारों का रास्ता छोड़ा, अब घर लौटे 50 पूर्व माओवादी....|....तुकाराम की राह पर चला बेंगलूरु खाद्य सुरक्षा विभाग