दिल्‍ली-पुणे विस्तारा फ्लाइट में बम की धमकी, सुरक्षित निकाले गए सभी यात्री, जांच जारी

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 18 अगस्त 2023। दिल्ली एयरपोर्ट पर दिल्ली-पुणे विस्तारा फ्लाइट में बम की धमकी मिली है। इसके बाद एयरपोर्ट पर अफरातफरी का माहौल बन गया। एयरपोर्ट पर आइसोलेशन बे में विमान का निरीक्षण चल रहा है। सभी यात्रियों को उनके सामान सहित सुरक्षित उतार लिया गया है। विमान में बम होने की धमकी मिलने के बाद बाद बम दस्ते को बुलाया गया। फिलहाल सर्च अभियान जारी है। बता दें कि, जीएमआर कॉल सेंटर को 18 अगस्त (शुक्रवार) को 8 बजकर 53 मिनट पर फ्लाइट में बम होने की खबर मिली। अभी तक की जांच में विमान में कोई भी संदिग्ध सामान नहीं मिला है। फ्लाइट को अंदर और बाहर के हर एक कोने को बड़ी बारीकी के साथ खंगाला गया है लेकिन कोई भी विस्फोटक सामान नहीं मिला है। तलाशी अभियान खत्म कर दिया गया है। सीआईएसएफ और दिल्ली पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी ने इस बात की जानकारी दी है। बम की झूठी जानकारी देने के मामले में दिल्ली पुलिस ने FIR दर्ज कर कॉलर की पहचान करने में जुट गई है। 

विमान में 100 से ज्यादा यात्री सवार
सुरक्षा एजेंसी के एक अधिकारी ने एएनआई को बताया, “यूके-971 दिल्ली से पुणे की उड़ान को गुरुग्राम में जीएमआर कॉल सेंटर में बम होने की धमकी मिली।” विमान में 100 से ज्यादा यात्री सवार थे और सभी यात्रियों का सामान उतार दिया गया। अधिकारी ने कहा, यात्री फिलहाल टर्मिनल भवन में हैं और उन्हें जलपान कराया गया है।

मंजूरी मिलने के बाद फ्लाइट रवाना होगी
मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी) के अनुसार, जब तक सुरक्षा एजेंसियां मंजूरी नहीं देतीं और उड़ान के लिए आगे नहीं बढ़तीं, तब तक विमान का शेड्यूल तय नहीं किया जा सकता। सुरक्षा एजेंसियों से अंतिम मंजूरी मिलते ही फ्लाइट गंतव्य (पुणे) के लिए रवाना हो जाएगी।

Leave a Reply

Next Post

आतंकी यासीन मलिक की पत्नी पाकिस्तान सरकार में बनीं मंत्री, उम्रकैद की सजा काट रहा है जेकेएलएफ चीफ

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 18 अगस्त 2023। अलगाववादी नेता और टेरर फंडिंग मामले में जेल में बंद यासीन मलिक की पत्नी मुशाल हुसैन मलिक को पाकिस्तान सरकार में बड़ी जिम्मेदारी मिली है। उन्हें कार्यवाहक प्रधानमंत्री अनवर उल हक की कैबिनेट में जगह मिली है। मुशाल मलिक पीएम अनवर […]

You May Like

कुरुक्षेत्र में धुराला में बिजली के खंभे लगाने का विरोध....|....एमपी में मानसून की विदाई के बाद भी बारिश का दौर....|....सिंदूर खेला के साथ दी इंदौर में मां को विदाई....|.... सहायक जिला लोक अभियोजन अधिकारी परीक्षा के प्रवेश पत्र जारी....|.... नई दिल्ली के भारत मंडपम में सजेगा छत्तीसगढ़ का भव्य पवेलियन....|....रामपुर-नोनबिर्रा मार्ग पर भीषण हादसा....|....राशन लेने निकली 7 साल की मासूम बच्ची रहस्यमय ढंग से लापता....|....पुलिस स्मृति दिवस पर सीएम साय ने शहीदों को किया नमन....|....BCCI प्रेसिडेंट बोले- रोहित-विराट का चयन उम्र देखकर नहीं....|....बावुमा ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ रचा कीर्तिमान