वर्चुअल हियरिंग में पंजाब के पूर्व डीजीपी सुमेध सैनी की ‘हरकत’ पर दिल्ली की कोर्ट जताई नाराजगी, साथ में दी ये चेतावनी

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 23 दिसम्बर 2021। दिल्ली की एक अदालत ने पंजाब पुलिस के पूर्व डीजीपी सुमेध सिंह सैनी को बेड पर लेटकर वर्चुअल सुनवाई में शामिल होने के लिए कड़ी फटकार लगाते हुए अदालत की मर्यादा बनाए रखने में विफल रहने के लिए चेतावनी दी। स्पेशल जज संजीव अग्रवाल ने बुधवार को केस की सुनवाई के दौरान पाया कि आरोपी सुमेध सिंह सैनी बेड पर लेटे हुए वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए अदालती कार्यवाही में शामिल हुए। अदालत द्वारा इसका कारण पूछने पर सैनी ने बताया कि वह बुखार से पीड़ित हैं। हालांकि, अदालत ने कहा कि इस संबंध में कोई मेडिकल सर्टिफिकेट पेश नहीं किया गया या रिकॉर्ड पर दायर नहीं किया गया।

अदालत ने कहा कि आरोपी नंबर 1 (सुमेध सिंह सैनी) को भविष्य में अपने व्यवहार से सावधान रहने और वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से अदालती कार्यवाही में भाग लेने के दौरान अदालत की मर्यादा बनाए रखने की चेतावनी दी जाती है। सुमेध सिंह सैनी कुछ अन्य लोगों के साथ 1994 में लुधियाना के एक कारोबारी परिवार के तीन सदस्यों के अपहरण के मामले में मुकदमे का सामना कर रहे हैं, जो अब भी लापता हैं। सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर यह केस हरियाणा के अंबाला की एक अदालत से दिल्ली ट्रांसफर कर दिया गया था। सीबीआई ने सैनी और अन्य आरोपी पुलिस कर्मियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत अपहरण या हत्या के लिए अपहरण, आपराधिक साजिश, गलत तरीके से रोकना और गलत तरीके से कारावास के तहत आरोप पत्र दायर किया था।

अदालत फिलहाल मामले में अभियोजन पक्ष के गवाहों के बयान दर्ज कर रही है। चूंकि गवाहों में से एक, जिसकी जांच की जानी थी, उपस्थित नहीं हो सका और मेडिकल आधार पर छूट मांगी, अदालत ने गवाह की याचिका को स्वीकार कर लिया और मामले को 15 जनवरी, 2022 को आगे की कार्यवाही के लिए सूचीबद्ध किया। 

Leave a Reply

Next Post

पश्चिम बंगाल के मंत्री फिरहाद हाकिम होंगे कोलकाता के मेयर, सांसद माला रॉय बनीं कोलकाता नगर निगम की अध्यक्ष

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव कोलकाता 23 दिसम्बर 2021 । पश्चिम बंगाल के मंत्री फिरहाद हाकिम कोलकाता के नए मेयर होंगे। वहीं टीएमसी सांसद माला रॉय को कोलकाता नगर निगम की अध्यक्ष चुना गया है। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने गुरुवार को तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के नवनिर्वाचित पार्षदों […]

You May Like

जांजगीर-चांपा में घर में फंदे पर लटकी मिली महिला....|....2 लाख रुपए की लूटपाट करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार....|....अस्पताल परिसर में जुआ खेलते 12 जुआरी पकड़े, कार-बाइक समेत लाखों का माल जब्त....|....एक करोड़ के बीमा क्लेम में हेराफेरी....|....छत्तीसगढ़ में अगले सप्ताह तक मानसून रहेगा सक्रिय....|....भारी बरिश के चलते रेल परिचालन प्रभावित....|....सिक्किम की निर्माणाधीन टनल पर लैंडस्लाइड, 10 मजदूरों की मौत....|....पेपर लीक मुद्दे पर राहुल गांधी स्पीकर से मिले....|....लोहिया कॉर्प 23 से निवेशकों के लिए खोलेगी 3,547 करोड़ रुपए का पब्लिक इश्यू....|....23 जुलाई से खुलेगा इंडो एमआईएम का ₹3812 करोड़ का आईपीओ