‘शिंदे भी नहीं चाहते भाजपा का मेयर, होटल बना जेल…’, बीएमसी महापौर पर संजय राउत के बयान से बढ़ा सस्पेंस

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

मुंबई 18 जनवरी 2026। मुंबई में मेयर पद को लेकर सस्पेंस लगातार बढ़ रहा है। चुनाव नतीजों के बाद एकनाथ शिंदे की शिवसेना ने ढाई-ढाई साल के फार्मूले पर भाजपा से मेयर पद की मांग की है और अपने पार्षदों को होटल में ठहरा दिया है। सीएम फडणवीस ने किसी विवाद से इनकार किया है, लेकिन घटनाक्रम को लेकर शिवसेना यूबीटी सक्रिय हो गई है और पहले उद्धव ठाकरे ने ये कहकर हलचल बढ़ाई कि भगवान ने चाहा तो शिवसेना यूबीटी का ही मेयर बनेगा। तो अब संजय राउत ने कह दिया है कि शिवसेना के कई पार्षद भाजपा का मेयर नहीं चाहते और कई लोग उनके संपर्क में हैं। 

संजय राउत बोले- कौन चाहता है मुंबई में भाजपा का मेयर बने?

  • मीडिया से बात करते हुए संजय राउत ने कहा कि एकनाथ शिंदे के पार्षदों को इस तरह से होटल में बंदी बनाकर रखना कानून व्यवस्था का सवाल है। उन पार्षदों को डर है कि उनका अपहरण किया जा सकता है, उन्हें तोड़ा जा सकता है। ऐसे में शिंदे ने उन्हें ताज होटल में बंद कर दिया है और वहां पुलिस का कड़ा पहरा है। ये बहुत चिंताजनक बात है और ये पार्षदों के अधिकारों का हनन है। 
  • शिंदे को 29 या 25 जो भी हैं, पार्षदों को तुरंत रिहा करना चाहिए। 
  • शिवसेना यूबीटी नेता ने कहा, हमें और हमारे दोस्तों को ताज होटल जाना है, लेकिन हम वहां जाएंगे और वहां गड़बड़ हो जाएगी, लेकिन फिर भी हम वहां जाएंगे।
  • संजय राउत ने दावा किया कि एकनाथ शिंदे के गुट के कई पार्षद हमारे संपर्क में हैं। कौन चाहता है कि मुंबई में भाजपा का मेयर बने? खुद एकनाथ शिंदे भी ऐसा नहीं चाहते। 

Leave a Reply

Next Post

आदिवासी संगठनों ने झारखंड बंद कराया: मुंडा कांड के मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी की मांग तेज, सड़कों पर प्रदर्शन

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव खूंटी 18 जनवरी 2026। खूंटी के पहड़ा राजा सोमा मुंडा हत्याकांड के आरोपियों की गिरफ्तारी और उन्हें फांसी की सजा देने की मांग को लेकर शनिवार को विभिन्न आदिवासी संगठनों द्वारा आहूत झारखंड बंद का व्यापक असर राजधानी रांची सहित राज्य के कई जिलों में […]

You May Like

रूस ने भारत को दिया Su-57 का ऑफर: राष्ट्रपति पुतिन बोले- मिलकर करेंगे काम, कोई नहीं रोक सकता....|....बंगाल में एनआईए का बड़ा एक्शन, बम विस्फोट मामले में टीएमसी का पूर्व विधायक गिरफ्तार....|....झांसी के होटल में खूनी खेल: पुरानी रंजिश में चाचा-भतीजे पर धारदार हथियार से हमला, एक की मौत... दूसरा गंभीर....|....ईरान-अमेरिका के बीच मिसाइल हमलों का कम्पीटीशनः  IRGC बोला- दुश्मन के कई ठिकाने उड़ाए, यूएस ने भी.......|....टोरंटो में भारतीय उत्सव से दुनिया में छिड़ा विवाद, "कनाडा पर इंडिया का कब्जा..." टिप्पणी से मचा बवाल....|....मोरबी में दर्दनाक सड़क हादसा: आप नेता समेत पांच लोगों की मौत, दो की हालत गंभीर; कार के उड़े परखच्चे....|....पीओके में तैनात किए जाएंगे 14 हजार अतिरिक्त सुरक्षाकर्मी, लोगों में बढ़ी चिंता....|....युद्धविराम के बीच फिर भड़का तनाव, हिजबुल्ला ने इस्राइली लड़ाकू विमानों पर दागीं मिसाइलें....|....'परमाणु हथियार बनाने की स्थिति में नहीं तेहरान': ट्रंप का बड़ा दावा- लगभग खत्म हो चुकी है ईरान की मिसाइल ताकत....|....यूएन में पाकिस्तान ने फिर अलापा कश्मीर का राग; भारत ने लगाई कड़ी फटकार, बोला- ये झूठ फैलाने का मंच नहीं