गौठानों में महिला समूहों को दिया जा रहा वर्मी खाद उत्पादन का प्रशिक्षण

indiareporterlive
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

रायपुर 23 अक्टूबर 2020। छत्तीसगढ़ शासन की महत्वाकांक्षी गोधन न्याय योजना के सफल क्रियान्वयन के लिए गौठनों में गोबर खरीदी और के साथ ही महिला स्व सहायता समूहों को वर्मी खाद उत्पादन का का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। महिला स्व सहायता समूह कृषि विभाग के अधिकारियों के मार्गदर्शन में वर्मी टांकों में गोबर भराई का कार्य कर वर्मी  खाद तैयार करने में जुटी है। सुदूर वनांचल के सुकमा जिले में कृषि विभाग द्वारा जिले के समस्त गौठानों में कार्यरत स्व-सहायता समूहों को वर्मी खाद बनाने सहित अन्य आय मूलक गतिविधियों का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। विभाग द्वारा मुख्य रूप से वर्मी कम्पोस्ट उत्पादन, मशरूम उत्पादन, मुर्गीपालन आदि का प्रशिक्षण समूहों को दिया जा रहा है। सुकमा जिले में सुराजी योजना के तहत निर्मित गौठानों में लगभग 690 वर्मी टांको का निर्माण किया जा चुका है।

कृषि विभाग के उप संचालक ने बताया कि गोबर से वर्मी खाद बनाने के लिए स्व-सहायता समूहों द्वारा वर्मी टांको की भराई का कार्य प्रारम्भ कर दिया गया है। कृषि विभाग द्वारा समूह की महिलाओं को मानक स्तर की वर्मी खाद तैयार करने के लिए प्रशिक्षित किया जा रहा है। जिले के गौठानों में अब तक 258 वर्मी टांको में गोबर भराई का कार्य पूर्ण कर लिया गया है।

Leave a Reply

Next Post

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महाष्टमी के पर गुजरात के लिए तीन परियोजनाओं का किया लोकार्पण

शेयर करेगुजरात में गिरनार रोपवे का उद्घाटन किसान सूर्योदय योजना की शुरुआत सिंचाई के लिए दिन में मिलेगी बिजली इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 24 अक्टूबर 2020। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महाष्टमी के मौके पर गुजरात के लिए तीन परियोजनाओं का लोकार्पण किया है। पीएम मोदी ने दिल्ली से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के […]

You May Like

उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने वेस्ट जोन इंटर स्टेट बैडमिंटन प्रतियोगिता के विजेताओं को किया पुरस्कृत....|....वैध परिवहन के दस्तावेज नहीं दे सकी फर्म....|....शिवपुरी का हाईटेक पोस्ट ऑफिस बना देश का मॉडल....|....पत्नी का शव गोद में लेकर रोता रहा पति....|....जहरीली शराब से मौतों पर कांग्रेस का हमला....|....रक्षाबंधन के बाद ससुराल लौटी नवविवाहिता की संदिग्ध मौत....|....कोरबा में चोरों का दुस्साहस: पहले 5 बिजली खंभे तोड़े....|....चौबीस घंटे बाद एनटीपीसी कोरबा के तीन यूनिट फिर चालू....|....भारतीय महिला टीम ने लगाई जीत की हैट्रिक....|....जालंधर में पकड़ा गया एफबीआई का मोस्ट वांटेड ठग