पाक की कायराना हरकत- एफ 16 ने किया भारतीय विमान का पीछा

indiareporterlive
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

घटना 23 सितंबर की है. पाकिस्तान के दो एफ-16 विमानों ने स्पाइसजेट के विमान को हवा में रोकने की कोशिश की. स्पाइसजेट विमान में 120 यात्री सवार थे.  

  • पिछले महीने की है घटना, एफ-16 ने भारतीय विमान को इंटरसेप्ट किया
  • विमान कुछ नीचे लाने और फ्लाइट की पूरी डिटेल देने के लिए कहा गया

पाकिस्तान अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहा है. पाकिस्तान के फाइटर जेट एफ-16 ने नई दिल्ली से काबुल जा रहे स्पाइसजेट के विमान का अपनी हवाई सीमा में करीब एक घंटे तक पीछा किया. ये घटना 23 सितंबर की है. पाकिस्तान के दो एफ-16 विमानों ने स्पाइसजेट के विमान को हवा में रोकने की कोशिश की. स्पाइसजेट विमान में 120 यात्री सवार थे.

यह घटना पिछले महीने प्रकाश में आई जिसमें काबुल के लिए उड़े स्पाइस जेट विमान का पाकिस्तानी फाइटर प्लेन ने तकरीबन एक घंटे तक पीछा किया. भारत का यह कमर्शियल विमान तब हवा में था. उसके पीछे पड़े दो एफ-16 विमानों ने स्पाइस जेट के पायलट से विमान कुछ नीचे लाने और फ्लाइट की पूरी डिटेल देने को कहा. स्पाइस जेट का यह एसजी-21 विमान काबुल के लिए उड़ा था जिसमें 120 सवारी थे. यह घटना तब हुई जब पाकिस्तान ने भारतीय विमानों के लिए अपने एयरस्पेस को बंद नहीं किया था.

विमान नीचे लेने को कहा

न्यूज एजेंसी एएनआई की रिपोर्ट के मुताबिक, स्पाइस जेट के पायलट ने एफ-16 के पायलट से कहा, ‘यह भारतीय व्यावसायिक विमान स्पाइस जेट है जो यात्रियों को लेकर काबुल जा रहा है.’ सूत्रों के हवाले से एएनआई ने कहा कि स्पाइस जेट के यात्रियों ने एफ-16 विमान और उसके पायलटों को आसपास देखा.

Leave a Reply

Next Post

24 घंटे के अंदर खदान में चारी के 10 आरोपी गिरफ्तार

शेयर करे 3 वाहन समेत 40 हजार का सामान जब्त गार्ड ने पुलिस को खदान में चोरी की दी थी जानकारी इंडिया रिपोर्टर लाइव कोरिया। छत्तीसगढ़ के कोरिया जिला स्थित एसईसीएल के कोल माइंस में लंबे अरसे से हो रही कोयले की चोरी से परेशान पुलिस को बड़ी सफलता मिली […]

You May Like

मायावती ने मस्जिदों के ध्वस्तीकरण पर उठाए सवाल, बोलीं-सरकार तुरंत रोके अभियान....|....दर्द का इलाज कराने गई महिला की 15 दिन बाद मौत....|....ब्यौहारी में गौशाला की मांग पर बवाल....|....जन्मअष्टमी पर बांके बिहारी मंदिर के डिस्प्ले बोर्ड पर दिखी ऊर्दू की आयतें, हिन्दू संगठनों की आपत्ति....|....पानी का पाउच उधार नहीं दिया तो भड़का युवक....|....लंदन स्क्वैश क्लासिक: क्वार्टर फाइनल में हारकर बाहर हुईं अनाहत सिंह....|....सोने में तेजी का दौर अभी नहीं थमेगा....|....अर्जुन रामपाल: अभिनेता ने 'ओ साथी रे' को लेकर दी अपडेट....|....अवैध प्रवासियों को डिपोर्ट करेंगे यूरोपीय देश....|....सैन्य परिसर के अंदर जोरदार विस्फोट, 10 की मौत, 60 से ज्यादा घायल