कोरोना संकट : पीएम नरेंद्र मोदी ने मुलायम व अखिलेश से मांगा सहयोग

indiareporterlive
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

लखनऊ। कोरोना संकट से निपटने के क्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव व पूर्व अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव से टेलीफोन पर बात की और इस महामारी से निपटने में सुझाव व सहयोग मांगा। सपा नेताओं ने कहा कि पार्टी इन मुश्किल हालात में पूरी तरह देश के साथ हैं। उन्होंने प्रधानमंत्री से कहा कि किसान, मजदूर व अन्य गरीबों की हालत देखते हुए उन्हें और राहत देने के लिए बड़े कदम उठाएं। प्रधानमंत्री ने रविवार को कई देशों के नेताओं व अपने देश में पूर्व राष्ट्रपति, पूर्व प्रधानमंत्री व विपक्ष के नेताओं से इसी संकट पर चर्चा की।

उत्तर प्रदेश में 283 पहुंचा कोरोना मरीजों का आंकड़ा

उत्तर प्रदेश में रविवार को कोरोना वायरस से संक्रमित 44 और नए मरीज मिले। इसमें अकेले तबलीगी जमात के 37 लोग शामिल हैं। अभी तक कुल 283 लोगों में कोरोना वायरस पाया जा चुका है और इसमें तब्लीगी जमात से वापस लौटे 138 लोग शामिल हैं। प्रमुख सचिव स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद ने बताया कि वाराणसी में जिस 55 वर्षीय व्यक्ति की मौत हुई है, वह डायबिटीज और हाई ब्लड प्रेशर का मरीज था। बीएचयू अस्पताल में भर्ती होने के बाद इसकी जांच कराई गई तो वह कोरोना वायरस से भी संक्रमित निकला। इस बीच रविवार को 438 संदिग्ध मरीजों को विभिन्न अस्पतालों में भर्ती कराया गया। 

4796 की रिपोर्ट आई निगेटिव, 179 की आना बाकी 

यूपी में अभी तक कुल 5255 संदिग्ध मरीजों के नमूने जांच के लिए लैब भेजे जा चुके हैं और इसमें से 4796 की रिपोर्ट निगेटिव आई है यानी इनमें कोरोना वायरस नहीं पाया गया। वही 179 की रिपोर्ट आना अभी बाकी है।  विदेश यात्रा से  लौटे 19334 आज हुए चिन्हित  यूपी में अभी तक चीन सहित विभिन्न देशों की यात्रा कर लौटे 61537 लोगों को चिन्हित किया जा चुका है। रविवार को ऐसे 19334 लोग चिन्हित किए गए।  

Leave a Reply

Next Post

लॉकडाउन से हाहाकार, राशन की मांग के साथ सड़कों पर उतरे लाखों लोग

शेयर करेइंडिया रिपोर्टर लाइव इस्लामाबाद ।  प्रधानमंत्री इमरान खान को जिस बात का अंदेशा था, वही पाकिस्तान में होता दिख रहा है. कोरोना वायरस  को फैलने से रोकने के लिए लगाए गए लॉकडाउन में रोजाना कमाकर खाने वाली बड़ी आबादी के सामने भुखमरी का संकट आ खड़ा हुआ है. सरकारी मदद […]

You May Like

मणिपुर में उपद्रवियों पर बड़े प्रहार की तैयारी, जवानों को खुली छूट....|....गृह मंत्री अमित शाह लॉन्च करेंगे LPMS, डिजिटल होगा भारत का बॉर्डर मैनेजमेंट सिस्टम....|....टीएमसी नेता जहांगीर खान को STF ने भारत-नेपाल सीमा से दबोचा; जबरन वसूली के आरोप में गिरफ्तारी....|....चुनावी धांधली के दावों पर सबूत मांगने पर भड़के ट्रंप, पत्रकार को बताया 'भ्रष्ट'; बीच में छोड़ा इंटरव्यू....|....हिंदू संघर्ष समिति के 4 पदाधिकारी गिरफ्तार, रिहाई की मांग पर पीड़िता समेत लोगों ने किया चक्का जाम....|....गाजा में इस्राइली हमलों में नौ फलस्तीनियों की मौत; बेन ग्वीर के सोशल मीडिया पोस्ट पर छिड़ा विवाद....|....फिलीपींस में चार की मौत, 200+ घायल; 7.8 तीव्रता के भीषण भूकंप के बाद सुनामी का अलर्ट....|....रूस ने भारत को दिया Su-57 का ऑफर: राष्ट्रपति पुतिन बोले- मिलकर करेंगे काम, कोई नहीं रोक सकता....|....बंगाल में एनआईए का बड़ा एक्शन, बम विस्फोट मामले में टीएमसी का पूर्व विधायक गिरफ्तार....|....झांसी के होटल में खूनी खेल: पुरानी रंजिश में चाचा-भतीजे पर धारदार हथियार से हमला, एक की मौत... दूसरा गंभीर