सोने के वायदा भाव में एक फीसदी की गिरावट

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली, 05 अक्टूबर 2026। वायदा कारोबार में सोने की कीमतों में सोमवार को बड़ी गिरावट दर्ज की गई। लगातार मजबूत हो रहे डॉलर ने गोल्ड फ्यूचर्स पर दबाव डाला इससे मल्टी कॉमोडिटी एक्सचेंज पर सोने का वायदा भाव करीब 1 प्रतिशत गिरकर 1 लाख 49 हजार रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। एमसीएक्स पर दिसंबर का वायदा भाव 1,020 रुपये यानी एक प्रतिशत टूटकर 1,49,370 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया।

छुट्टियों के कारण संक्षिप्त रहे पिछले कारोबारी हफ्ते में 10 ग्राम सोने की कीमतों में करीब 2,887 रुपये या करीब 2 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई। शुक्रवार को गांधी जयंती के मौके पर घरेलू कमोडिटी बाजार में कारोबार बंद था।

च्वाइस ब्रोकिंग की कमोडिटी टेक्निकल एनालिस्ट कावेरी मोरे के अनुसार अमेरिकी डॉलर के मजबूत होने और बॉन्ड् यील्डस में बढ़ोतरी के बीच सोने पर दबाव बना हुआ है और भाव अब भी कंसॉलिडेटिंग फेज में हैं। डॉलर अपने 18 महीनों के उच्चतम स्तर 102.37 पर पहुंच गया है, इससे सोने पर दबाव बढ़ा है।  

वैश्विक बाजार कॉमेक्स पर सोने की दिसंबर डिलिवरी का वायदा भाव मामूली रूप से बढ़कर 4163.50 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया।

मुद्रेक्स के लीड क्वांड एनालिस्ट अक्षत सिद्धांत शुक्रवार को 4,200 डॉलर का स्तर पार करने के बाद भाव 4,150 डॉलर प्रति औंस के आसपास कारोबार करता दिखा। सोने की कीमतों को अमेरिका में मजबूत रोजगार के आंकड़ों का सहारा मिला। इसके कारण फेडरल रिजर्व की ओर से अक्तूबर में ब्याज दरों की कटौती की आशंका 20 प्रतिशत तक कम हो गई। हालांकि, निवेशक अब भी दिसंबर महीने में दरों में 70 प्रतिशत वृद्धि की आशंका जता रहे हैं। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने की कीमतें बीते हफ्ते करीब 158.9 डॉलर यानी 3.7 प्रतिशत प्रति औंस तक फिसली थी। इस दौरान चांदी की कीमतों में 4.38 डॉलर यानी 6.7 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई और यह 60.41 प्रतिशत औंस पर पहुंच गया।

Leave a Reply

Next Post

रकुल प्रीत सिंह: 'मेरी कोई बेनामी संपत्ति नहीं'

शेयर करेआयकर विभाग की छापेमारी पर एक्ट्रेस ने तोड़ी चुप्पी इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली, 05 अक्टूबर 2026। बीते हफ्ते मुंबई इनकम टैक्स विभाग ने बॉलीवुड से जुड़े कई ठिकानों पर अचानक कार्रवाई शुरू की थी। इसके तहत विभाग ने कई बड़े प्रोडक्शन हाउस और फिल्मी हस्तियों के ठिकानों पर […]

You May Like

 मातम में बदलीं शादी की खुशियां....|....माओवाद के खात्मे के बाद नेशनल पार्क में खुला बीजापुर का 24वां थाना....|....गोदनामे से संपत्ति पर मालिकाना हक तय नहीं....|.... बस्तर के जंगलों में माओवादियों का हथियारों का जखीरा मिला....|....अब मोबाइल एप से कर सकेंगे संपत्ति कर का स्वकर निर्धारण....|....35 लाख विद्यार्थियों को राहत, डिजीलॉकर पर मिलेंगी मार्कशीट-डिग्री....|....अगले महीने के पहले पखवाड़े में आईएएस-एसएएस अधिकारियों की डीपीसी....|....रोज दवा खाने के बाद भी बीपी नहीं हो रहा कंट्रोल....|.... पैट कमिंस को मिला क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया का साथ....|....'हनुमान अंश' के डायरेक्टर ने की 'रामायण' की तारीफ