अयोध्या में भाजपा की हार पर गाली देने वाले युवक गिरफ्तार; कन्हैया कुमार को भी मारा था थप्पड़

शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

अयोध्या 07 जून 2024। अयोध्या में भाजपा प्रत्याशी की हार से नाराज हिंदू रक्षा दल के दो युवकों ने लोगों को गद्दार बताया है। वीडियो में दोनों युवक लोगों को गंदी-गंदी गालियां भी देते नजर आए। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर वीडियो वायरल होने के बाद टीलामोड पुलिस ने मामले का संज्ञान लेकर दोनों को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों दिल्ली में कांग्रेस प्रत्याशी कन्हैया कुमार को थप्पड़ मारने की घटना से चर्चा में आए थे। पुलिस ने दोनों पर धार्मिक भावना भड़काने और गाली गलौज का मुकदमा दर्ज किया है। गुरुवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर कार में बैठे दो युवकों का वीडियो वायरल हुआ। इस वीडियो में दक्ष चौधरी नाम का युवक अयोध्या में भाजपा की हार से नाराज होकर स्थानीय लोगों को गाली देते और धार्मिक भावना भड़काते दिखा। वीडियो में उसका कहना है कि अयोध्या वासियों ने भाजपा के साथ गलत किया है। लोगों ने भगवान श्री राम को मंदिर में लाने वाली भाजपा के लिए अपने नमक का फर्ज अदा नहीं किया। इसके आगे वह कहता है कि जिस पार्टी ने राम मंदिर की मांग करने वाले लोगों पर गोलियां चलवाईं, उसे ही वोट देकर जितवा दिया। 

इसी बीच दक्ष के बराबर में बैठे गरिमा गार्डन निवासी अनु चौधरी ने भी अयोध्या के लोगों के लिए गाली गलौज की। एक्स अकाउंट पर वीडियो का संज्ञान लेकर तुरंत डीसीपी ने पुलिस को धार्मिक भावना भड़काने के मामले में टीलामोड़ थाना पुलिस को कार्रवाई के निर्देश दिए। पुलिस ने वीडियो को साक्ष्य मानकर अनु चौधरी और दक्ष चौधरी के खिलाफ धार्मिक भावना भड़काने गाली गलौज देने का मुकदमा दर्ज किया है। एसीपी शालीमार गार्डन सिद्धार्थ गौतम का कहना है कि गरिमा गार्डन निवासी अनु चौधरी और दक्ष चौधरी को टीम ने गिरफ्तार कर लिया है। दोनों से पूछताछ चल रही है।

कन्हैया कुमार को जड़ा थप्पड़, दिल्ली पुलिस ने की कार्रवाई
लोकसभा चुनाव के दौरान दिल्ली में कांग्रेस के प्रत्याशी कन्हैया कुमार पर दक्ष चौधरी और अनु चौधरी ने देश के टुकड़े-टुकड़े करने वाला बयान देने पर थप्पड़ जड़ दिया था। कन्हैया के समर्थकों ने दोनों को पकड़कर जमकर पीटा और पुलिस को सौंप दिया था। दिल्ली पुलिस ने दोनों के खिलाफ कार्रवाई की थी। इससे पहले भी टीला थाना पुलिस ने अनु चौधरी को एक धार्मिक स्थल में जूते पहनकर घुसने के मामले में गिरफ्तार किया था।

Leave a Reply

Next Post

अंतरिक्ष में पहुंच खुशी से झूमीं सुनीता विलियम्स, साथियों को गले लगाया; परिवार से कही यह बात

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव वांशिगटन 07 जून 2024। भारतीय मूल की सुनीता विलियम्स और उनके साथी बुच विल्मोर गुरुवार को सुरक्षित अंतरिक्ष पहुंच गए। इस दौरान विलियम्स खुशी से झूमती दिखीं। इसका एक वीडियो वायरल हो रहा है। बता दें, बोइंग के स्टारलाइनर अंतरिक्ष यान पर सवार होकर अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (आईएसएस) के […]

You May Like

मनेंद्रगढ़ में दवा दुकानों पर प्रशासन का छापा....|....अवैध शराबकांड में दस से ज्यादा मौतें....|....वाणिज्यिक कर अधिकारी की संपत्ति आय से 2.64 गुना, लोकायुक्त का छापा....|....ननि में खरीदी की अनियमितताओं पर रामेश्वर शर्मा बोले-सरकार ने खुद संज्ञान लिया....|....मालू को मिली नई पहचान: रेशों से बनेगा पर्यावरण अनुकूल कपड़ा....|....कारोबारियों ने फिर लिखी राहुल को चिट्ठी....|....मायावती ने राजनीतिक बयानबाजी पर जताई चिंता....|....मेलानिया ट्रंप की पहल पर ओलेश्की में स्थानीय संघर्षविराम लागू....|....कांग्रेस की रैली से घबराई मोदी सरकार के दबाव में रेलवे ने कांग्रेस को स्पेशल ट्रेन देने से मना किया....|....पटवारियों की हड़ताल से किसान परेशान - कांग्रेस