कोरोना से बचने और जागरूकता लाने मध्यप्रदेश के सभी शहरो में बजा सायरन, मुख्यमंत्री शिवराज ने होली घर पर ही मनाने की अपील

indiareporterlive
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

भोपाल 23 मार्च 2021 । मध्य प्रदेश में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की घोषणा के अनुरूप आज दिन में 11 बजे राज्य में सभी शहरों, नगरों और अन्य स्थानों पर दो मिनट के लिए प्रतीक स्वरूप सायरन बजाकर आम लोगों को कोरोना से बचने के लिए सचेत करने के संबंध में जागरुकता अभियान शुरू किया गया। 

चौहान ने यहां भवानी चौक पहुंचकर इस अभियान की शुरूआत की। इस अवसर पर श्री चौहान ने अपने संबोधन में कहा कि आज भोपाल में कोरोना संक्रमण के 400 से अधिक मामले सामने आए हैं। पूरे प्रदेश में 1500 से अधिक नए प्रकरण दर्ज किए गए हैं। उन्होंने कहा कि यदि हम नहीं संभले, तो स्थिति भयावह हो जाएगी। उन्होंने विभिन्न राजनैतिक दलों से भी कोरोना के खिलाफ अभियान में एकसाथ आने का आह्वान करते हुए कहा कि राजनीति के लिए समय बहुत रहेगा। अभी हम सबको कोरोना को परास्त करना है।

इसी तरह राजधानी भोपाल में अलग अलग स्थानों पर विभिन्न मंत्री और भाजपा नेताओं ने जागरुकता अभियान में शिरकत की। इसके अलावा राज्य में कोरोना से सबसे अधिक प्रभावित इंदौर, जबलपुर, ग्वालियर समेत सभी 52 जिलों में प्रतीक स्वरूप दो मिनट के लिए सायरन बजाया गया। इस दौरान लोगों से अनुरोध किया जा रहा है कि वे मॉस्क जरुर लगाएं। सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें और सेनेटाइजर का उपयोग करें।

त्योहार घर पर ही मनाने की अपील

चौहान ने लोगों मॉस्क लगाने, सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने तथा अन्य मापदंडों का पालन करने का संकल्प भी दिलाया। चौहान ने कहा कि होली और अन्य त्यौहार भी लोग अपने घर पर ही मनाएं। ऐसा करने से हम कोरोना महामारी पर प्रभावी नियंत्रण पा सकेंगे। इसके अलावा आज ही शाम को सात बजे भी सायरन बजेगा। तब भी लोग अपने स्थानों पर ठहरकर सुनिश्चित करेंगे कि उन्होंने स्वयं और आसपास के लोगों ने मॉस्क पहना हुआ है अथवा नहीं।

दो सप्ताह से बढ़ रहे हैं केस

दरअसल पिछले दो सप्ताह से राज्य में कोरोना संबंधी मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। सक्रिय मामलों की संख्या आठ हजार को पार कर गई है, जबकि बीच में यह डेढ़ हजार के आसपास आ गयी थी। इसके अलावा 05 प्रतिशत से अधिक संक्रमण दर से प्रतिदिन कम से कम 1300 नए मामले भी सामने आ रहे हैं। कोरोना से सबसे अधिक प्रभावित इंदौर, भोपाल और जबलपुर शहर हैं।

Leave a Reply

Next Post

केंद्र सरकार ने कोरोना पर लिया बड़ा फैसला: 1 अप्रैल से 45 साल से ज्यादा उम्र वाले सभी को लगेगा टीका

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 23 मार्च 2021। कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच केंद्र सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। केंद्र सरकार ने एलान किया कि एक अप्रैल से 45 साल के ऊपर सभी लोगों को कोरोना का टीका लगाया जाएगा। केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने बताया कि […]

You May Like

परिसीमन और एसआईआर पर रार: खरगे ने की सर्वदलीय बैठक की मांग....|....बस्तर दशहरे में पूरी हुई निशा जात्रा की रस्म....|....कोरबा में आईटीआई छात्र की आत्महत्या से मचा हड़कंप....|....रामानुजगंज छठ घाट पर नहाते समय गहरे पानी में समाया किशोर....|....50 करोड़ का 100 क्विंटल गांजा जब्त, 501 आरोपी गिरफ्तार....|....महाकाल की नगरी से दिग्विजय सिंह की ‘सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा’ शुरू....|....राज्य वन सेवा मुख्य परीक्षा की फाइनल आंसर-की जारी....|....पीरागढ़ी में बहुमंजिला इमारत में भीषण आग....|....विजयादशमी पर सीएम योगी ने गुरु गोरखनाथ का किया विशेष पूजन....|....बवासीर की समस्या बढ़ा सकती हैं आपकी ये गलतियां