24 घंटे के अंदर खदान में चारी के 10 आरोपी गिरफ्तार

indiareporterlive
शेयर करे
  • 3 वाहन समेत 40 हजार का सामान जब्त
  • गार्ड ने पुलिस को खदान में चोरी की दी थी जानकारी

इंडिया रिपोर्टर लाइव

कोरिया। छत्तीसगढ़ के कोरिया जिला स्थित एसईसीएल के कोल माइंस में लंबे अरसे से हो रही कोयले की चोरी से परेशान पुलिस को बड़ी सफलता मिली है पुलिस इस चारी के माल सहित 10 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। चोरों के पास से दो पिकअप, एक बोलेरो और 40 हजार रुपये मूल्य का सामान बरामद हुआ है। बैकुंठपुर के एडिशनल एसपी पंकज शुक्ला ने संबंधित मामले का खुलासा करते हुए बताया कि कटघोरी सॉफ्ट माइंस में काम करने वाले गार्ड ने थाना सोनहत पहुंचकर खदान में चोरी की जानकारी दी थी।

24 घंटे के अंदर पकड़े गए आरोपी

सूचना पर कार्रवाई शुरू करते हुए पुलिस के आला अधिकारियों को मामले की जानकारी दी गई और एक टीम का गठन किया गया. पुलिस टीम ने 24 घंटे के अंदर सभी 10 आरोपियों को हिरासत में ले लिया।

पुलिस के लिए सिरदर्द बना हुआ था चोर गिरोह


एडिशनल एसपी ने बताया कि पकड़े गए आरोपियों के पास से खदान से चोरी कर ले जाया गया सामान बरामद हुआ है। साथ ही वारदात में प्रयुक्त (इस्तेमाल) एक बोलेरो और दो पिकअप भी जब्त की गई है। उन्होंने कहा कि यह चोर गिरोह लंबे अरसे से पुलिस के लिए सिरदर्द बना हुआ था। ये सभी लगातार वारदातों को अंजाम दे रहे थे और फरार हो जाते थे। उन्होंने संभावना जताई कि इस चोर गिरोह के पर्दाफाश से और भी कई चोरियों का खुलासा हो सकता है। फिलहाल, पुलिस इन आरोपियों से पूछताछ कर रही है।

Leave a Reply

Next Post

कुंए में गिरी स्कूल बस, 2 बच्चों की मौत 3 की हालत गंभीर

शेयर करे शाजापुर। जिले के रिछोदा में हुए एक हादसे में स्कूल बस कुएं में गिर गई जिससे 2 बच्चों की मौत हो गई। वहीं 3 बच्चों की हालत गंभीर बताई जा रही है। इसके अलावा 22 बच्चों का रेस्क्यू किया गया है। उन्हे कुंए से निकाला गया है, घटना […]

You May Like

लंदन स्क्वैश क्लासिक: क्वार्टर फाइनल में हारकर बाहर हुईं अनाहत सिंह....|....सोने में तेजी का दौर अभी नहीं थमेगा....|....अर्जुन रामपाल: अभिनेता ने 'ओ साथी रे' को लेकर दी अपडेट....|....अवैध प्रवासियों को डिपोर्ट करेंगे यूरोपीय देश....|....सैन्य परिसर के अंदर जोरदार विस्फोट, 10 की मौत, 60 से ज्यादा घायल....|....टोलकर्मी से मारपीट पर भाजपा सरकार मौन क्यों? मंत्री के समर्थक, पीए और सुरक्षाकर्मियों पर हो कड़ी कार्रवाई....|....फर्जी नियुक्ति और फर्जी ट्रांसफर का गिरोह बेखौफ काम कर रहा है - कांग्रेस....|....भारत बनेगा सुरक्षा तकनीक का वैश्विक केंद्र, FSIE 2026 में पंकज भोयर का आह्वान....|....‘कजिन ईशा’ में विक्रांत राय और सुरभि तलोदिया का एवरग्रीन रोमांस....|....‘लव एंड वॉर’ में होगा रणबीर-आलिया-विक्की का ग्रैंड सिनेमाई संगम