मथुरा में बड़ा सड़क हादसा… कैंटर ने ईंटों से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली में मारी टक्कर; तीन की मौत और एक गंभीर

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

मथुरा 29 दिसंबर 2024। उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले में बड़ा सड़क हादसा हुआ है। राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित छाता शुगर मिल के सामने ईंटों से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली में पीछे से कैंटर चालक ने टक्कर मार दी। हादसे में ट्रैक्टर चालक, परिचालक और कैंटर के चालक की मौत हो गई। जबकि कैंटर का परिचालक गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा और परिजन को सूचना दी। कोतवाली प्रभारी संजय कुमार त्यागी ने बताया कि रविवार की सुबह छह बजे के करीब छाता शुगर मिल के सामने मथुरा की ओर रहे ईंटों से भरी ट्रैक्टर-ट्राली में पीछे से कैंटर चालक ने टक्कर मार दी।  हादसे में ट्रैक्टर हरियाणा के बुलवाना निवासी चालक पूरन, बरसाना के सहार निवासी परिचालक उमेश, आजमगढ़ के कैंटर चालक प्रिंस सिंह और दिल्ली के महिपालपुर निवासी धर्मेंद्र यादव गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना की सूचना पर पुलिस और एनएचएआई की टीम मौके पर पहुंच गई। 

पुलिस के अनुसार, उमेश और कैंटर चालक प्रिंस ने कुछ ही देर में मौके पर दम तोड़ दिया। जबकि गंभीर रूप से घायल ट्रैक्टर चालक पूरन को अस्पताल ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई। पुलिस ने गंभीर रूप से घायल कैंटर चालक धर्मेंद्र को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है।

आधा घंटे तक राष्ट्रीय राजमार्ग पर लगा जाम
दुर्घटना के बाद राष्ट्रीय राजमार्ग पर आधा घंटे तक वाहनों का आवागमन एकदम बंद हो गया। कैंटर ने इतनी जोर से ट्रैक्टर-ट्राली में टक्कर मारी थी कि चालक और परिचालक दोनों ट्रैक्टर से काफी दूर जाकर गिरे और ट्रॉली में भरी ईंट हाईवे पर फैल गई। पुलिस और एनएचएआई की टीम ने राष्ट्रीय राजमार्ग से ईंटों को हटाया। इस दौरान करीब आधा घंटे तक हाईवे पर जाम लगा रहा। पुलिस ने क्रेन की मदद से ट्रैक्टर-ट्राली और कैंटर को हाईवे किनारे कराया। तब जाकर वाहनों का आवागमन सुचारू हो सका। 

जोरदार आवाज से सिहर गए आसपास के लोग
छाता शुगर मिल के सामने जब कैंटर ने ट्रैक्टर ट्रॉली में टक्कर मारी तो इतनी जोर की आवाज हुई कि हाईवे किनारे चाय की दुकान पर खड़े लोग सिहर गए। टक्कर की आवाज इतनी तेज थी कि कई लोगों के हाथ से चाय का गिलास तक छूटकर जमीन पर गिर गया। 

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, जोरदार आवाज के बाद मौके पर लोग पहुंचे तो वहां ईंट बिखरी पड़ी थी, वहीं ट्रैक्टर चालक, परिचालक सड़क पर गिरे पड़े थे। जबकि कैंटर का चालक और परिचालक गाड़ी के अंदर ही थे। पुलिस ने उन्हें स्थानीय लोगों की मदद से मुश्किल बाहर निकाला।

Leave a Reply

Next Post

दिल्ली पुलिस की बड़ी कार्रवाई: राजधानी के रंगपुरी में पकड़े गए आठ बांग्लादेशी, जंगल के रास्ते भारत में घुसे थे

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 29 दिसंबर 2024। दक्षिण-पश्चिमी जिले की वसंतकुंज पुलिस ने अवैध रूप से दिल्ली में रह रहे एक बांग्लादेशी परिवार को बांग्लादेश डिपोर्ट कर दिया है। इनमें पति-पत्नी व उनके छह बच्चे शामिल हैं। बांग्लादेश निवासी जहांगीर पुत्र समसुल शेख कुछ साल पहले जंगल […]

You May Like

शिवभक्तों के लिए खुशखबरी: 11 अगस्त से शुरू होगी IRCTC की 7 प्रमुख ज्योतिर्लिंगों की पावन यात्रा, देना होगा सिर्फ इतना किराया....|....कांग्रेस के वरिष्ठ नेता की सड़क दुर्घटना में दर्दनाक मौत, पार्टी में शोक की लहर....|....यूपी की सुरक्षा व्यवस्था होगी हाईटेक, GPS-डैशकैम से लैस होंगे PAC के वाहन, सीएम ने दिए आधुनिकीकरण के निर्देश; महिला सुरक्षा पर होगा खास फोकस....|....उत्तराखंड में बड़ा हादसा: अनियंत्रित होकर पलटी टूरिस्ट गाड़ी, मच गई चीख-पुकार; 18 लोग थे सवार....|....9 लड़कियों के गायब होने का मामला: पंजाब राज्य महिला आयोग ने लिया सुओ-मोटो नोटिस, पुलिस से मांगी रिपोर्ट....|....त्रिपुरा में अमित शाह: भारत-बांग्लादेश सीमा की सुरक्षा व्यवस्था का लेंगे जायजा, अधिकारियों के साथ करेंगे बैठक....|....सिलेंडर विस्फोट के बाद घर में लगी भीषण आग, बुजुर्ग महिला समेत तीन लोगों की मौत....|....FIFA World Cup: ये पांच नियम बनाएंगे विश्व कप मुकाबलों को सुपरफास्ट, समय की बर्बादी रोकना है लक्ष्य....|....ग्रेटर नोएडा: फ्लैट मालिकन ने मेड को मारा थप्पड़, सोसायटी के बाहर जमा हो गई भीड़; घरेलू सहायिकाओं का हंगामा....|....रूस-अमेरिका फिर आमने-सामने: ट्रंप बोले- भारत ने वर्षों तक हमार फायदा उठाया, पुतिन ने बताया भरोसेमंद साझेदार