मणिपुर में सुरक्षाबलों का बड़ा एक्शन, उग्रवादियों के चार बंकर किए नष्ट, दो को धर दबोचा

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

इंफाल 31 दिसंबर 2024। मणिपुर में सुरक्षाबलों ने पिछले दिनों बंदूकधारियों के साथ हुई मुठभेड़ के बाद इंफाल पूर्व और कांगपोकपी जिलों में उनके चार बंकरों को नष्ट कर दिया और तीन पर कब्जा कर लिया। वहीं, एक अलग कार्रवाई में इंफाल पश्चिम जिले में प्रतिबंधित संगठन कंगलीपाक पीपुल्स रिवोल्यूशनरी पार्टी (प्रीपाक) के दो उग्रवादियों को गिरफ्तार किया गया है। वहीं मामले में एक अधिकारी ने सोमवार को बताया कि उग्रवादियों की पहचान लीशांगथेम नेपोलियन मैतेई (35) और थोकचोम अमुजाओ सिंह (33) के रूप में हुई। दोनों को रविवार को सांगईप्रौ ममांग लेइकाई से पकड़ा गया। इन पर जबरन वसूली के आरोप हैं। पुलिस ने उनके कब्जे से तीन मोबाइल फोन और 12 मांग पत्र भी जब्त किए।

नष्ट किए गए उग्रवादियों के बंकर
इसके साथ ही पुलिस ने कहा, पिछले दो दिनों में थम्नापोकपी और सनसाबी गांवों की सीमा से लगे कई इलाकों में बड़े स्तर पर अभियान चलाए गए। इस दौरान बंकरों को नष्ट किया गया। इन इलाकों में छिपकर ही उग्रवादी निचले क्षेत्रों में स्थित गांवों पर हमले करते थे। शुक्रवार को हुए हमले में एक पुलिसकर्मी और एक महिला सहित चार लोग घायल हो गए थे।

तलाशी अभियान में हथियार और गोला-बारूद जब्त
सुरक्षाबलों ने चुराचांदपुर और तेंगनौपाल जिलों में तलाशी अभियान के दौरान हथियार व गोला-बारूद जब्त किए। पुलिस ने बताया कि चुराचांदपुर जिले के मुआलम गांव में एक इंसास राइफल, एक नौ एमएम पिस्तौल और एक सिंगल बैरल राइफल जब्त की गई। वहीं, शुक्रवार को तेंगनौपाल जिले के सैवोम गांव से एक .303 राइफल, एक 12 बोर की सिंगल बैरल बंदूक, सात आईईडी, पांच हथगोले और डेटोनेटर जब्त किए गए।

Leave a Reply

Next Post

नए साल का जश्न: बंगलूरू में मास्क, सार्वजनिक स्थानों पर सीटी बजाने पर रोक

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 31 दिसंबर 2024। नए साल की पूर्व संध्या पर पूरा देश जश्न की तैयारी कर रहा है। ऐसे में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। सभी बड़े शहरों में पुलिस की तैनाती बढ़ा दी गई है और साथ ही प्रशासन द्वारा कुछ […]

You May Like

परिसीमन और एसआईआर पर रार: खरगे ने की सर्वदलीय बैठक की मांग....|....बस्तर दशहरे में पूरी हुई निशा जात्रा की रस्म....|....कोरबा में आईटीआई छात्र की आत्महत्या से मचा हड़कंप....|....रामानुजगंज छठ घाट पर नहाते समय गहरे पानी में समाया किशोर....|....50 करोड़ का 100 क्विंटल गांजा जब्त, 501 आरोपी गिरफ्तार....|....महाकाल की नगरी से दिग्विजय सिंह की ‘सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा’ शुरू....|....राज्य वन सेवा मुख्य परीक्षा की फाइनल आंसर-की जारी....|....पीरागढ़ी में बहुमंजिला इमारत में भीषण आग....|....विजयादशमी पर सीएम योगी ने गुरु गोरखनाथ का किया विशेष पूजन....|....बवासीर की समस्या बढ़ा सकती हैं आपकी ये गलतियां