कृषि मंत्री रविंद्र चौबे शिवरीनारायण मठ में आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए : धूमधाम से मनाया गया सीताराम विवाह महोत्सव

indiareporterlive
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

रायपुर 20 दिसंबर 2020। छत्तीसगढ़ शासन के कृषि मंत्री रविंद्र चौबे शनिवार 19 दिसंबर को नगर पंचायत शिवरीनारायण मठ में आयोजित धार्मिक कार्यक्रम में शामिल हुए। छत्तीसगढ़ राज्य गौ सेवा आयोग के अध्यक्ष एवं मठ के प्रमुख राजेश्री डॉक्टर महन्त रामसुन्दर दास भी उपस्थित थे। विदित हो कि मार्गशीर्ष शुक्ल पक्ष पंचमी को हर वर्ष शिवरीनारायण में श्री सीताराम विवाह महोत्सव का आयोजन किया जाता है। इस वर्ष भी श्रद्धा भक्ति पूर्वक आयोजन किया गया। पूजा अर्चना के बाद शाम को बारात नगर भ्रमण के लिए निकाला गया।

कार्यक्रम के दौरान कलेक्टर यशवंत कुमार, जिला पंचायत सीईओ तीर्थराज अग्रवाल भी उपस्थित थे। कृषि मंत्री रविंद्र चौबे ने कहा कि यह मेरा सौभाग्य है कि शिवरीनारायण के पवित्र धाम में राम विवाह महोत्सव कार्यक्रम में शामिल होने का सौभाग्य मिला। सीता राम विवाह महोत्सव तो यहां हर वर्ष होता है। राज्य कृषक कल्याण परिषद अध्यक्ष सुरेंद्र शर्मा, बिलाईगढ़  विधायक चंद्र देव राय,  जिला पंचायत जांजगीर चांपा के उपाध्यक्ष राघवेंद्र प्रताप सिंह, रवि भारद्वाज,  हितेंद्र ठाकुर, पूर्व विधायक चुन्नीलाल साहू, डॉक्टर चौलेेश्वर चंद्राकर, श्रीमती शेषराज हरबंस, दिनेश शर्मा, देवेश सिंह, इंजीनियर पांडे, जनपद सदस्य कमलेश, एल्डरमैन  पूणेन्द्र तिवारी, गिरधारी यादव, राईस किंग खूंटे, नगर पंचायत शिवरीनारायण के अध्यक्ष श्रीमती अंजनी तिवारी, मनोज तिवारी, बृजेश केशरवानी, राजेंद्र यादव, पिंटू भट्ट, हेमंत दुबे,  हर प्रसाद साहू, मनोज खरे, कल्याण सिंह बर्मन, श्रीमती गीता देवांगन, डॉ रामचंद्र पटेल, मीडिया प्रभारी निर्मल दास वैष्णव, देवलाल सोनी, अधिवक्ता प्रमोद सिंह, बजरंग शर्मा, शरद तिवारी, पवन कश्यप, नारायण खंडेलिया सहित गणमान्य जन उपस्थित थे।

Leave a Reply

Next Post

राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत महिला समूहों को मिला रोजगार के अवसर

शेयर करेदो वर्षों में बस्तर जिले के समूहों को बैंक लिंकेज के रूप में 129 करोड़ 46 लाख 91 हजार रूपये वित्तीय सहायता राशि प्रदाय इंडिया रिपोर्टर लाइव जगदलपुर 20 दिसम्बर 2020। प्रदेश सरकार के दो साल पूरे हो गए इस दौरान बस्तर जिले में राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के […]

You May Like

सोशल मीडिया की ताकत से दुनिया तक पहुंचेगी धमतरी की खूबसूरती....|....छत्तीसगढ़ी को आठवीं अनुसूची में शामिल कराने के लिए सकारात्मक पहल....|....आस्था के साथ पर्यावरण संरक्षण का संदेश दे रही बंदियों की गणेश प्रतिमाएं....|....धमतरी: शराब पीकर स्कूल पहुंचा शिक्षक....|....प्रेस क्लब का वाचनालय बना छात्रों की उम्मीद का केंद्र, हौसला बढ़ाने पहुंचे कलेक्टर....|.... हॉस्टल की समस्याओं को लेकर 20 किमी पैदल चलीं 100 से ज्यादा छात्राएं....|.... नहाते समय बना ली महिला की वीडियो....|....लक्कड़ बाजार में तहबाजारियों की वापसी से भड़के व्यापारी....|....250 वर्ष पुराना है मस्जिद के नीचे मिला कुआं!....|....'चिप से शिप तक भारत निर्माण की गाथा लिख रहा'