मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का दिल्लीवासियों के लिए बड़ा ऐलान, दिल्ली में अब 24 घंटे मिलेगा पानी

indiareporterlive
शेयर करे

दिल्ली सरकार ने राष्ट्रीय राजधानी के निवासियों को 24 घंटे पानी देने का ऐलान किया

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली को पर्याप्त पानी उपलब्ध हो रहा है

केजरीवाल ने कहा कि वॉटर मैनेजमेंट में सुधार के लिए दिल्ली जल बोर्ड को हाइटेक किया जाएगा

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 26 सितम्बर 2020। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने दिल्लीवासियों के लिए बड़ा ऐलान किया है। उन्होंने कहा कि अब दिल्ली में 24 घंटे बिजली के साथ चौबीसों घंटे पानी की भी सप्लाइ होगी। उन्होंने कहा कि अभी दिल्ली के लिए जितना पानी उपलब्ध है, उससे हर दिल्लीवासी को हर दिन औसतन 176 लीटर पानी मिल सकता है।

उन्होंने कहा कि दो करोड़ दिल्लीवासियों के लिहाज से दिल्ली में पर्याप्त पानी उपलब्ध है, लेकिन इसका सदुपयोग नहीं हो पा रहा है। उन्होंने कहा, ‘यह पानी जा कहां रहा है? इसकी चोरी हो रही है, यह लीक हो रहा है या इसका सही प्रबंधन नहीं हो रहा है।’ केजरीवाल ने कहा कि इन समस्याओं को दूर करने के लिए दिल्ली सरकार ने सलाहकार नियुक्त करने का फैसला किया है जो हमें बताएगा कि चौबीसों घंटे पानी की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए कौन-कौन से कदम उठाने चाहिए।

दिल्ली जल बोर्ड को मिलेगी अत्याधुनिक तकनीक

मुख्यमंत्री ने वर्चुअल प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि वॉटर मैनेजमेंट के लिए अत्याधुनिक तकनीक लाने का भी फैसला लिया गया है। उन्होंने कहा, ‘आज हमारे पास बाबा आदम के जमाने की तकनीक है। अभी अगर किसी इलाके में जा रहा पानी किसी दूसरे इलाके की तरफ मोड़ना है तो मैकेनिक को पाइपलाइन से तीन चूड़ियां घुमानी पड़ती हैं। अब इसकी जगह सेंट्रलाइज्ड सिस्टम लागू किया जाएगा।’

सीएम ने कहा कि दिल्ली जल बोर्ड के पास कुछ जगहों पर यह सिस्टम है, लेकिन अब इसे हर जगह लगाया जाएगा। उन्होंने कहा, ‘सेंट्रलाइज्ड सिस्टम से कर्मचारी दफ्तर में बैठे-बैठ एक पाइप का पानी बंद कर दूसरे पाइप को खोल सकता है। यह सब रिमोट कंट्रोल सिस्टम से संभव होगा।’

उत्तर प्रदेश से पानी लेने की तैयारी

केजरीवाल ने यह भी कहा कि दिल्ली को और ज्यादा पानी मिले, इसके लिए उत्तर प्रदेश सरकार से भी बातचीत चल रही है। उन्होंने कहा कि अभी दिल्ली के पास ठीकठाक मात्रा में पानी उपलब्ध है, लेकिन इसकी मात्रा और बढ़ाने पर जोर दिया जा रहा है।

Leave a Reply

Next Post

अरविंद केजरीवाल ने प्रकाश जावड़ेकर से मांगा था मिलने का समय,समय ना मिलने पर लिखी चिट्ठी

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 26 सितम्बर 2020।  दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने केंद्रीय पर्यावरण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर को चिट्ठी लिखी है. सीएम केजरीवाल ने पर्यावरण मंत्री से मिलने का समय मांगा था, समय ना मिलने पर चिट्ठी लिखी है. केजरीवाल ने उनसे IARI द्वारा पराली को खाद बनाने के लिए […]

You May Like

सोशल मीडिया की ताकत से दुनिया तक पहुंचेगी धमतरी की खूबसूरती....|....छत्तीसगढ़ी को आठवीं अनुसूची में शामिल कराने के लिए सकारात्मक पहल....|....आस्था के साथ पर्यावरण संरक्षण का संदेश दे रही बंदियों की गणेश प्रतिमाएं....|....धमतरी: शराब पीकर स्कूल पहुंचा शिक्षक....|....प्रेस क्लब का वाचनालय बना छात्रों की उम्मीद का केंद्र, हौसला बढ़ाने पहुंचे कलेक्टर....|.... हॉस्टल की समस्याओं को लेकर 20 किमी पैदल चलीं 100 से ज्यादा छात्राएं....|.... नहाते समय बना ली महिला की वीडियो....|....लक्कड़ बाजार में तहबाजारियों की वापसी से भड़के व्यापारी....|....250 वर्ष पुराना है मस्जिद के नीचे मिला कुआं!....|....'चिप से शिप तक भारत निर्माण की गाथा लिख रहा'