बिजनौर: कांवड़ यात्रा के बीच यूपी को अशांत करने की साजिश, भगवा साफा पहन मजारों में की तोड़फोड़ 

Indiareporter Live
शेयर करे

कांवड़ यात्रा के बीच वेस्‍ट यूपी को अशांत करने की बड़ी साजिश का पर्दाफाश हुआ है। बिजनौर में भगवा साफा पहन मजार में तोड़फोड़ करते 2 मुस्लिम भाई गिरफ्तार किए गए हैं।

इंडिया रिपोर्टर लाइव

बिजनौर 25 जुलाई2022 । कांवड़ यात्रा के दौरान यूपी के बिजनौर में गड़बड़ी फैलाने की साजिश सामने आई है। पुलिस ने दो मुस्लिम युवकों को गिरफ्तार किया है जिन पर भगवा साफा पहन मजार में तोड़फोड़ करने का आरोप है। पुलि‍स के अनुसार दोनों युवक आपस में भाई हैं।इनके नाम मोहम्‍मद कामिल और मोहम्‍मद आदिल बताए जा रहे हैं। यूपी के एडीजी लॉ एंड ऑर्डर प्रशांत कुमार ने दो युवकों के पकड़े जाने की पुष्टि की। उन्‍होंने बताया कि दोनों से पूछताछ की जा रही है। यूपी एटीएस भी मामले की छानबीन कर रही है। गौरतलब है कि इन दिनों कांवड़ यात्रा चल रही है। पश्चिमी उत्‍तर प्रदेश के अलावा प्रदेश अन्‍य जिलों में बड़े पैमाने पर कांवड़िए आ जा रहे हैं। इस बीच बिजनौर में इन दोनों युवकों ने माहौल बिगाड़ने की कोशिश की। बताया जा रहा है मजार में तोड़फोड़ के दौरान कुछ ग्रामीणों ने युवकों को पकड़कर ऐसा करने की वजह पूछी तो दोनों ने कहा कि वे अभी और मजारों में ऐसा ही करेंगे। दोनों की गिरफ्तारी के बाद पुलिस कांवड़ यात्रा को लेकर और सतर्क हो गई है। मिली जानकारी के अनुसार मामले की जांच के लिए पुलिस के आला अफसर बिजनौर के शेरकोट पहुंच रहे हैं। जल्‍द ही लखनऊ से एटीएस की टीम भी बिजनौर पहुंच सकती है। 

शेरकोट और घोसियावाल में हुई घटना 

बिजनौर के शेरकोट थाना क्षेत्र में तीन अलग-अलग स्थानों पर मजारों में लगभग थोड़े थोड़े समय अंतराल में तोड़फोड़ हुई। बताया जा रहा है कि जो युवक घटना को अंजाम दे रहे थे उनमें से एक को ग्रामीणों ने रंगे हाथों पकड़ लिया और बाद में मौके पर पहुंची पुलिस उसे पकड़ कर थाने ले गई। एएसपी पूर्वी के अनुसार दोनों युवक आपस में भाई हैं। आरोपी शेरकोट के मोहल्ला कायस्थान के रहने वाले हैं। दरअसल ये मामला शेरकोट में रविवार शाम करीब साढ़े पांच बजे हुआ। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार थाना क्षेत्र के गांव घोसियावाला स्थित एक धार्मिक आस्था केंद्र में कुछ ग्रामीणों ने दो युवकों को तोड़-फोड़ करते देखा। मौके पर जब ग्रामीण पहुंचे तो एक युवक बाइक पर बैठकर फरार हो गया, जबकि ग्रामीणों ने एक को रंगे हाथों पकड़ लिया।

ये आस्था केंद्र वर्षों पुराने, कभी लगते थे उर्स

जिन आस्था केंद्रों पर यह तोड़फोड़ की गई है उनमें कुछ आस्था केंद्रों पर बाकायदा उर्स और कव्वालियों आदि का कार्यक्रम भी पूर्व में किया जाता रहा है। हालांकि, समय के साथ ऐसे आयोजनों में कमी आती गई।

हिन्दू-मुस्लिम मिलकर करते हैं देखभाल

गांव घोसियावाला में जो आस्था केंद्र है, उसको लेकर हिंदू और मुस्लिम दोनों ही काफी श्रद्धा भाव रखते हैं। घोसियावाला स्थित आस्था केंद्र की सुरक्षा और देखभाल हिंदू और मुस्लिम मिलकर करते हैं।

Leave a Reply

Next Post

मार्गरेट अल्वा ने भाजपा पर लगाया फोन टैपिंग का आरोप, बीएसएनएल ने दर्ज कराई एफआईआर

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 26 जुलाई 2022। विपक्ष की ओर से उपराष्ट्रपति पद की उम्मीदवार मार्गरेट अल्वा ने भारतीय जनता पार्टी पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने भाजपा पर फोन टैपिंग कराने का आरोप लगाया है। इसकी शिकायत उन्होंने बीएसएनएल और एमटीएनएल को की है। अल्वा ने ट्विटर […]

You May Like

परिसीमन और एसआईआर पर रार: खरगे ने की सर्वदलीय बैठक की मांग....|....बस्तर दशहरे में पूरी हुई निशा जात्रा की रस्म....|....कोरबा में आईटीआई छात्र की आत्महत्या से मचा हड़कंप....|....रामानुजगंज छठ घाट पर नहाते समय गहरे पानी में समाया किशोर....|....50 करोड़ का 100 क्विंटल गांजा जब्त, 501 आरोपी गिरफ्तार....|....महाकाल की नगरी से दिग्विजय सिंह की ‘सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा’ शुरू....|....राज्य वन सेवा मुख्य परीक्षा की फाइनल आंसर-की जारी....|....पीरागढ़ी में बहुमंजिला इमारत में भीषण आग....|....विजयादशमी पर सीएम योगी ने गुरु गोरखनाथ का किया विशेष पूजन....|....बवासीर की समस्या बढ़ा सकती हैं आपकी ये गलतियां