महिला आयोग की अध्यक्ष पर टीएमसी ने लगाए गंभीर आरोप, कहा- चुनाव आयोग से करेंगे शिकायत

शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 10 मई 2024। संदेशखाली को लेकर हुए स्टिंग ऑपरेशन का वीडियो सामने आने के बाद से ही टीएमसी, भाजपा पर हमलावर है। दरअसल स्टिंग वीडियो में एक कथित भाजपा नेता ने दावा किया कि संदेशखाली के पीछे भाजपा नेता शुभेंदु अधिकारी हैं। हालांकि भाजपा ने इस वीडियो को फर्जी बताकर खारिज कर दिया और आरोप लगाया कि टीएमसी इस स्टिंग वीडियो से सच्चाई को दबाने की कोशिश कर रही है। अब टीएमसी ने इस मामले में राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष रेखा शर्मा की चुनाव आयोग से शिकायत करने की बात भी कही है। 

टीएमसी ने कहा- सीबीआई को वीडियो पर संज्ञान लेना चाहिए
संदेशखाली स्टिंग वीडियो पर टीएमसी नेता शशि पांजा ने शुक्रवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस दौरान उन्होंने कहा ‘भाजपा जो भी आरोप लगा रही है, उसे साबित करना होगा। हमें नहीं पता कि स्टिंग ऑपरेशन करने वाला व्यक्ति या समूह कौन है, लेकिन सीबीआई जांच कर रही है तो सीबीआई को वीडियो का संज्ञान लेना चाहिए और जो भी जरूरी है, उसे करना चाहिए।’ भाजपा ने आरोप लगाया कि हो सकता है कि एआई तकनीक की मदद से स्टिंग वीडियो तैयार किया गया है। इन आरोपों पर शशि पांजा ने कहा कि ‘एआई विशेषज्ञों का कहना है कि एआई बिल्कुल सटीक छवि नहीं बना सकता। भाजपा को लोगों को गुमराह करना बंद करना चाहिए। यह एक सामाजिक मुद्दा होना चाहिए था, लेकिन भाजपा ने इसे राजनीतिक बना दिया।

राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष रेखा शर्मा के खिलाफ चुनाव आयोग जाएगी टीएमसी
शशि पांजा ने कहा कि ‘भाजपा को माफी मांगनी चाहिए, संदेशखाली में भाजपा हार गई है।’ गौरतलब है कि संदेशखाली मामले में दुष्कर्म का आरोप लगाने वाली दो महिलाओं ने दुष्कर्म होने की बात से इनकार करते हुए अपना केस वापस ले लिया है। स्टिंग वीडियो में दावा किया गया है कि भाजपा के स्थानीय नेताओं ने कई महिलाओं के सादे कागज पर हस्ताक्षर करवाए थे। टीएमसी नेता शशि पांजा ने कहा कि ‘एक महिला ने बताया कि दिल्ली से रेखा शर्मा नाम की एक महिला ने उनसे दुष्कर्म की बात लिखने को मजबूर किया था। जिस तरह से टीएमसी ने शुभेंदु अधिकारी के खिलाफ चुनाव आयोग में शिकायत की है, उसी तरह से हम राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष रेखा शर्मा के खिलाफ भी चुनाव आयोग में शिकायत करेंगे। संदेशखाली में टीएमसी नेता शाहजहां शेख और उसके सहयोगियों पर स्थानीय लोगों की जमीन कब्जाने और कई महिलाओं के साथ दुष्कर्म करने का आरोप लगा था। इस मुद्दे पर जमकर हंगामा हुआ और भाजपा ने इसे लेकर टीएमसी को घेर लिया। ईडी टीम पर हमले  के मामले में शाहजहां शेख फरार चल रहा था, लेकिन संदेशखाली मामले में भी मुख्य आरोपी होने के चलते स्थानीय प्रशासन पर शाहजहां शेख को ढूंढने का दबाव बन गया और आखिरकार पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। संदेशखाली मामले की जांच अब सीबीआई कर रही है। वहीं अब संदेशखाली मामले पर एक नए स्टिंग वीडियो से हंगामा हो गया है। 

दरअसल एक कथित स्टिंग वीडियो में भजापा नेता गंगाधर कयाल का होने का दावा किया जा रहा है। वीडियो में कथित तौर पर कयाल ने कहा कि ‘संदेशखाली में दुष्कर्म के आरोप मनगढ़ंत थे और शुभेंदु अधिकारी ने ये साजिश रची थी।’ टीएमसी ने इस स्टिंग वीडियो को हाथों-हाथ लिया और भाजपा को घेर लिया। 

Leave a Reply

Next Post

नरेंद्र दाभोलकर हत्याकांड में 11 साल बाद फैसला, सचिन अंदुरे और शरद कलस्कर को उम्रकैद; 3 बरी

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 10 मई 2024। नरेंद्र दाभोलकर हत्याकांड में 11 साल बाद कोर्ट का फैसला आ गया है. पुणे की विषेश सीबीआई कोर्ट ने आरोपी सचिन अंदुरे और शरद कलस्कर को दोषी करार दे दिया है. अदालत ने दोनों को उम्रकैद की सजा सुनाई है. […]

You May Like

शिवभक्तों के लिए खुशखबरी: 11 अगस्त से शुरू होगी IRCTC की 7 प्रमुख ज्योतिर्लिंगों की पावन यात्रा, देना होगा सिर्फ इतना किराया....|....कांग्रेस के वरिष्ठ नेता की सड़क दुर्घटना में दर्दनाक मौत, पार्टी में शोक की लहर....|....यूपी की सुरक्षा व्यवस्था होगी हाईटेक, GPS-डैशकैम से लैस होंगे PAC के वाहन, सीएम ने दिए आधुनिकीकरण के निर्देश; महिला सुरक्षा पर होगा खास फोकस....|....उत्तराखंड में बड़ा हादसा: अनियंत्रित होकर पलटी टूरिस्ट गाड़ी, मच गई चीख-पुकार; 18 लोग थे सवार....|....9 लड़कियों के गायब होने का मामला: पंजाब राज्य महिला आयोग ने लिया सुओ-मोटो नोटिस, पुलिस से मांगी रिपोर्ट....|....त्रिपुरा में अमित शाह: भारत-बांग्लादेश सीमा की सुरक्षा व्यवस्था का लेंगे जायजा, अधिकारियों के साथ करेंगे बैठक....|....सिलेंडर विस्फोट के बाद घर में लगी भीषण आग, बुजुर्ग महिला समेत तीन लोगों की मौत....|....FIFA World Cup: ये पांच नियम बनाएंगे विश्व कप मुकाबलों को सुपरफास्ट, समय की बर्बादी रोकना है लक्ष्य....|....ग्रेटर नोएडा: फ्लैट मालिकन ने मेड को मारा थप्पड़, सोसायटी के बाहर जमा हो गई भीड़; घरेलू सहायिकाओं का हंगामा....|....रूस-अमेरिका फिर आमने-सामने: ट्रंप बोले- भारत ने वर्षों तक हमार फायदा उठाया, पुतिन ने बताया भरोसेमंद साझेदार