पूर्व केंद्रीय मंत्री पी चिदंबरम की न्यायिक हिरासत बढ़ी 27 नवंबर तक

indiareporterlive
शेयर करे
इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली : आइएनएक्स मीडिया केस मामले में दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने पूर्व केंद्रीय मंत्री और कांग्रेस के नेता पी चिदंबरम की न्यायिक हिरासत 27 नवंबर तक बढ़ा दी है। पूर्व केंद्रीय मंत्री और कांग्रेस के नेता पी चिदंबरम को जल्द ही दिल्ली की एक अदालत में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए पेश किया गया। बता दें कि पी चिदंबरम की न्यायिक हिसारत की अवधि आज समाप्त हो रही थी ऐसे में उनको वीडियो कॉन्फ्रेंसिंक के जरिए कोर्ट में पेश किया गया। जहां कोर्ट ने उनकी न्यायिक हिरासत आगे बढ़ा दी है। 

बता दें कि इससे पहले आईएनएक्स मीडिया मामले में कांग्रेस के नेता और पूर्व गृहमंत्री पी चिदंबरम को दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने 13 नवंबर तक के लिए न्यायिक हिरासत में तिहाड़ जेल भेज दिया था। इसके साथ-साथ कोर्ट ने प्रवर्तन निदेशालय की उस अर्जी को भी खारिज कर दिया था जिसमें एजेंसी ने एक और दिन की रिमांड मांगी थी। बता दें कि पूर्व वित्त मंत्री प्रवर्तन निदेशालय की हिरासत में थे। पिछले इससे पहले कोर्ट ने पी चिदंबरम को 30 अक्टूबर तक के लिए ईडी के हिरासत में भेजा था। 

दूसरी ओर से सुप्रीम कोर्ट ने सीबीआई की तरफ से दर्ज किए गए आईएनएक्स मीडिया भ्रष्टाचार मामले में पूर्व वित्त मंत्री पी.चिदंबरम को पहले ही जमानत दे चुका है। जमानत की याचिका पर सुनवाई करते हुए उच्चतम न्यायालय ने कहा था कि अगर किसी अन्य मामले में पी.चिदंबरम की जरूरत नहीं है तो उन्हें जमानत पर रिहा किया जाए। उच्चतम न्यायालय ने कहा कि पी.चिदंबरम अदालत से इजाजत लिए बिना देश ने बाहर नहीं जा सकते। चिदंबरम को भ्रष्टाचार के मामले में सीबीआई ने 21 अगस्त को गिरफ्तार किया था।

Leave a Reply

Next Post

राजधानी के बाद अब सभी जिला मुख्यालयों में गढ़ कलेवा : मुख्यमंत्री ने दिए निर्देश

शेयर करेरायपुर : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज जन चौपाल में राजधानी रायपुर की तर्ज पर छत्तीसगढ़ के सभी जिला मुख्यालयों में गढ़ कलेवा खोलने के निर्देश दिए है। सभी जिला मुख्यालयों में गढ़ कलेवा खोलने के लिए मुख्य सचिव को आवश्यक कार्रवाई करने को कहा गया है। रायपुर के महंत […]

You May Like

उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने वेस्ट जोन इंटर स्टेट बैडमिंटन प्रतियोगिता के विजेताओं को किया पुरस्कृत....|....वैध परिवहन के दस्तावेज नहीं दे सकी फर्म....|....शिवपुरी का हाईटेक पोस्ट ऑफिस बना देश का मॉडल....|....पत्नी का शव गोद में लेकर रोता रहा पति....|....जहरीली शराब से मौतों पर कांग्रेस का हमला....|....रक्षाबंधन के बाद ससुराल लौटी नवविवाहिता की संदिग्ध मौत....|....कोरबा में चोरों का दुस्साहस: पहले 5 बिजली खंभे तोड़े....|....चौबीस घंटे बाद एनटीपीसी कोरबा के तीन यूनिट फिर चालू....|....भारतीय महिला टीम ने लगाई जीत की हैट्रिक....|....जालंधर में पकड़ा गया एफबीआई का मोस्ट वांटेड ठग