जी-7 बैठक के लिए आज कनाडा जाएंगे जयशंकर, संबंधों में सुधार की दिशा में अहम कदम

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 12 नवंबर 2025। विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर बुधवार को कनाडा की यात्रा पर जाएंगे, जहां वे जी-7 देशों के विदेश मंत्रियों की बैठक में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे। यह दौरा भारत और कनाडा के बीच संबंधों को सामान्य करने की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। विदेश मंत्रालय ने बताया कि जयशंकर कनाडा की विदेश मंत्री अनीता आनंद के निमंत्रण पर ओंटारियो में होने वाले जी-7 आउटरीच सत्र में भाग लेंगे। मंत्रालय ने कहा, विदेश मंत्री की यह भागीदारी भारत की इस प्रतिबद्धता को दर्शाती है कि वह अंतरराष्ट्रीय साझेदारों के साथ मिलकर वैश्विक चुनौतियों का समाधान खोजने और ग्लोबल साउथ की आवाज़ को सशक्त बनाने के लिए तत्पर है। जयशंकर इस दौरान अनीता आनंद सहित कई देशों के विदेश मंत्रियों से द्विपक्षीय मुलाकातें भी करेंगे।

इस बैठक के लिए कनाडा ने जिन आउटरीच देशों को आमंत्रित किया है, उनमें ऑस्ट्रेलिया, ब्राजील, भारत, सऊदी अरब, मैक्सिको, दक्षिण कोरिया, दक्षिण अफ्रीका और यूक्रेन शामिल हैं। कनाडा ने कहा है कि यह बैठक वैश्विक आर्थिक और सुरक्षा चुनौतियों पर केंद्रित होगी, जिनमें समुद्री सुरक्षा, ऊर्जा सुरक्षा, आर्थिक लचीलापन और महत्वपूर्ण खनिज संसाधन प्रमुख विषय होंगे।

तनावपूर्ण रिश्ते में सुधार लाना चाहेंगे भारत-कनाडा
बता दें कि जयशंकर की यह यात्रा ऐसे समय हो रही है जब भारत-कनाडा रिश्ते हाल में तनाव के दौर से निकलकर सुधार की दिशा में बढ़ रहे हैं। पिछले महीने अनीता आनंद की भारत यात्रा के दौरान दोनों देशों ने व्यापार, ऊर्जा और क्रिटिकल मिनरल्स के क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने के लिए एक नई रूपरेखा की घोषणा की थी। बता दें कि भारत-कनाडा संबंधों में 2023 में उस समय गहरा तनाव आ गया था जब तत्कालीन प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो ने सिख अलगाववादी हरदीप सिंह निज्जर की हत्या में भारत की संलिप्तता का आरोप लगाया था, जिसे भारत ने बेतुका और झूठा बताया था।

Leave a Reply

Next Post

सीडीएस चौहान बोले- युद्ध में जीत ही अंतिम लक्ष्य, सांत्वना पुरस्कार जैसी कोई जगह नहीं होती

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 12 नवंबर 2025। चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (सीडीएस) जनरल अनिल चौहान ने मंगलवार को इस बात पर जोर दिया कि देश के पास संघर्ष में अपने दुश्मनों की रक्षा करने और उन पर विजय पाने के लिए “तकनीकी विशेषज्ञता और श्रेष्ठता” होनी चाहिए, […]

You May Like

'जो देश का नागरिक नहीं, उसे बाहर करेंगे', घुसपैठियों को लेकर अमित शाह का राहुल गांधी पर हमला....|....जेल से छूटे, फांसी घर विवाद में लटके केजरीवाल, भाजपा ने केजरीवाल को 'अराजक' करार दिया....|....'जब तक लोगों के साथ अन्याय होता रहेगा, तृणमूल संघर्ष करती रहेगी', बोले अभिषेक बनर्जी....|....ईरान पर अमेरिका-इस्राइल हमले को लेकर कांग्रेस का केंद्र पर हमला, स्पेन के पीएम के बयान की तारीफ की....|....‘द केरल स्टोरी 2’ पर राहुल गांधी ने कसा तंज, मनोज तिवारी की पत्नी ने दिया जवाब; बोलीं- ‘समाज को आईना दिखा रही’....|....अब पश्चिम एशिया में मेरोप्स सिस्टम तैनात करेगा अमेरिका, ईरानी ड्रोन से बचाव की तैयारी तेज....|....‘किस्सा कोर्ट कचहरी का’ में संजीव जयसवाल का दमदार अवतार....|....₹2550 मिलियन के फ्रेश इश्यू के साथ बाजार में उतरेगी इनोविजन लिमिटेड....|....ग्लैमर से आगे बढ़कर पावर ड्रेसिंग में छाईं काशिका कपूर....|....सोनिया गांधी ने खामेनेई की हत्या पर सरकार पर किया तीखा हमला, कहा- संसद में इस पर चर्चा होनी चाहिए