केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव ने बताया भारत कैसे बनेगा लीडर, व्यापार में पारदर्शिता का पाठ

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 14 अप्रैल 2023। बिजनेस मॉड्यूल में पारदर्शिता, नैतिकता, दक्षता से बाजार में पैसा लगेगा और इससे देश आगे बढ़ेगा। दुनिया का लीडर बनना है और भारत को विकसित देश बनाना है तो धन उपार्जन बुरी बात नहीं है। हमें बिजनेस लीडर खड़े करने हैं तो इस मानसिकता से बाहर आना होगा। यह बातें केंद्रीय श्रम एवं रोजगार, पर्यावरण और जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेंद्र यादव ने श्रीराम कॉलेज ऑफ कॉमर्स की ओर से आयोजित बिजनेस कॉन्क्लेव में छात्रों को संबोधित करते हुए कही। केंद्रीय मंत्री ने छात्रों का समावेशी विकास, वैज्ञानिक नजरिए, इकोनॉमी को लेकर ज्ञान वर्धन किया। 

श्रीराम कॉलेज ऑफ कॉमर्स की ओर से तीन दिवसीय बिजनेस कॉन्कलेव का आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम में अमर उजाला मीडिया पार्टनर की भूमिका निभा रहा है। कार्यक्रम के दूसरे दिन मुख्य वक्ता के रूप में केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव छात्रों से रूबरू हुए। उन्होंने कहा कि कहा कि आने वाले 25 साल की यात्रा अमृत काल की यात्रा है।

तो जो लीडर बनने वाले हैं इसलिए मैं यहां भविष्य के लीडर को संबोधित कर रहा हूं। उन्होंने छात्रों को इस साल पेश किए गए बजट के सात मुख्य विशेषताओं की जानकारी भी दी। समावेशी विकास पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि किसी के पास मूलभूत जरुरतें पूरी नहीं होगी तो कोई भी देश पूरा विकास नहीं करेगा। 

बजट के आयाम को बताते हुए उन्होंने गति शक्ति के विजन, एकीकृत विकास की बात भी की। इसका उदाहरण देते हुए उन्होंने कहा कि इसमें देश में एयरपोर्ट का बढ़ना है, मेडिकल सीटों को बढ़ना शामिल है। वेस्ट टू वेल्थ पर बोलते हुए उन्होंने री-साइकिल, री-यूज को जरुरी बताया। ताकि धरती को कचरे के बोझ से बचाया जा सके।

Leave a Reply

Next Post

भारतीय जल और थल सेना ने पूर्वी सेक्टर में किया मेगा अभ्यास, चिनूक-ग्लोबमास्टर हेलिकॉप्टर हुए शामिल

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 14 अप्रैल 2023। पूर्वी लद्दाख में जारी सीमा विवाद के बीच भारतीय थल सेना और वायु सेना के सामरिक बलों ने रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण क्षेत्रों में बहु-क्षेत्रीय अभ्यास किया। अभ्यास सत्र में वायुसेना का सी-17 ग्लोबमास्टर, चिनूक, एमआई 17 हेलिकॉप्टर शामिल हुए।  इसके […]

You May Like

परिसीमन और एसआईआर पर रार: खरगे ने की सर्वदलीय बैठक की मांग....|....बस्तर दशहरे में पूरी हुई निशा जात्रा की रस्म....|....कोरबा में आईटीआई छात्र की आत्महत्या से मचा हड़कंप....|....रामानुजगंज छठ घाट पर नहाते समय गहरे पानी में समाया किशोर....|....50 करोड़ का 100 क्विंटल गांजा जब्त, 501 आरोपी गिरफ्तार....|....महाकाल की नगरी से दिग्विजय सिंह की ‘सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा’ शुरू....|....राज्य वन सेवा मुख्य परीक्षा की फाइनल आंसर-की जारी....|....पीरागढ़ी में बहुमंजिला इमारत में भीषण आग....|....विजयादशमी पर सीएम योगी ने गुरु गोरखनाथ का किया विशेष पूजन....|....बवासीर की समस्या बढ़ा सकती हैं आपकी ये गलतियां