भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ा गार्डन, जज ने नोटिस जारी कर मांगा जवाब

indiareporterlive
शेयर करे

छत्तीसगढ़ शासन ने लगभग 1 करोड़ 59 लाख रूपयें की ऱाशि स्वीकृत की थी. साथ ही इस गार्डन निर्माण में पार्षद निधि से और भी राशि लगाई जा चुकी है. लेकिन गार्डन निर्माण के बगैर ही नगर पालिका के अधिकारियों द्वारा पूरी राशि का गबन कर लिया गया.

इंडिया रिपोर्टर लाइव

मुंगेली : मुंगेली नगर पालिका क्षेत्र में गार्डन निर्माण में ठेकेदारों और अधिकारियों की मिलीभगत से भ्रष्टाचार का मामला सामने आया है. शहर के नगर पालिका क्षेत्र में गार्डन निर्माण के लिए छत्तीसगढ़ शासन ने लगभग 1 करोड़ 59 लाख रूपयें की ऱाशि स्वीकृत की थी. साथ ही इस गार्डन निर्माण में पार्षद निधि से और भी राशि लगाई जा चुकी है. लेकिन गार्डन निर्माण के बगैर ही नगर पालिका के अधिकारियों द्वारा पूरी राशि का गबन कर लिया गया.

गार्डन भ्रष्टाचार मामले पर छत्तीसगढ़ प्रेस क्लब के प्रदेश अध्यक्ष संदीप तिवारी ने हाईकोर्ट में जनहित याचिका लगाई थी. सीजे पी रामचंद्र मेनन व जस्टिस पीपी साहू की युगलपीठ ने मुंगेली गार्डन में हुए भ्रष्टाचार व अनियमितता को लेकर लगाई गई जनहित याचिका पर सुनवाई की. इस सुनवाई में छत्तीसगढ़ शासन के नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग सचिव, डायरेक्टर, संभागायुक्त बिलासपुर, कलेक्टर मुंगेली, मुख्य नगर पालिका अधिकारी मुंगेली तथा नगर पालिका परिषद् मुंगेली को नोटिस जारी कर जवाब मांगा गया है.,

याचिका में कहा गया शासन द्वारा मुंगेली में 1.59 करोड़ की लागत से गार्डन का निर्माण किया जा रहा था, जिसमें अधिकारियों ने मिलीभगत कर बिना काम कराए ठेकेदारों को लाखों-करोड़ों का बिल बना भुगतान कर दिया गया है. साथ ही गार्डन निर्माण की पूरी राशि आहरित कर दी गई और आज तक गार्डन निर्माण नही हो सका.

मुंगेली गार्डन भ्रष्टाचार मामले में जनहित याचिका लगने पर हाईकोर्ट द्वारा जारी नोटिस के चलते नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग में हड़कंप मच गया है. मामले की प्रांरभिक सुनवाई के बाद युगलपीठ ने नगरीय प्रशासन के सचिव, संचालक, कमिश्नर बिलासपुर, कलेक्टर मुंगेली, सीएमओ मुंगेली व नगरपपालिका परिषद् मुंगेली को नोटिस जारी कर जवाब देने कहा है. इस जनहित मामले की आगामी सुनवाई दिवाली के बाद होगी.

Leave a Reply

Next Post

पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने राज्य सरकार के कार्यों की सराहना की

शेयर करेमुख्यमंत्री बघेल ने की पूर्व प्रधानमंत्री से सौजन्य मुलाकात इंडिया रिपोर्टर लाइव रायपुर : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज नई दिल्ली प्रवास के दौरान पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह से उनके निवास में सौजन्य मुलाकात की। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को छत्तीसगढ़ में किसानों के […]

You May Like

परिसीमन और एसआईआर पर रार: खरगे ने की सर्वदलीय बैठक की मांग....|....बस्तर दशहरे में पूरी हुई निशा जात्रा की रस्म....|....कोरबा में आईटीआई छात्र की आत्महत्या से मचा हड़कंप....|....रामानुजगंज छठ घाट पर नहाते समय गहरे पानी में समाया किशोर....|....50 करोड़ का 100 क्विंटल गांजा जब्त, 501 आरोपी गिरफ्तार....|....महाकाल की नगरी से दिग्विजय सिंह की ‘सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा’ शुरू....|....राज्य वन सेवा मुख्य परीक्षा की फाइनल आंसर-की जारी....|....पीरागढ़ी में बहुमंजिला इमारत में भीषण आग....|....विजयादशमी पर सीएम योगी ने गुरु गोरखनाथ का किया विशेष पूजन....|....बवासीर की समस्या बढ़ा सकती हैं आपकी ये गलतियां