भीषण सड़क हादसे में 8 लोगों की मौत, लोहे की छड़ ले जा रहे ट्रक और टेम्पो की टक्कर; कई हताहत

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

मुंबई 13 जनवरी 2025। महाराष्ट्र के नासिक जिले में भीषण सड़क हादसे में आठ लोगों की मौत हो गई। नासिक के द्वारका सर्किल में टेम्पो और ट्रक की टक्कर में आठ लोगों की मौत हो गई, जबकि कई अन्य घायल हो गए। हादसा शाम साढ़े सात बजे अयप्पा मंदिर के पास हुआ। टेम्पो में 16 यात्री सवार थे। हादसे के संबंध में नासिक पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि टेम्पो में 16 यात्री सवार थे। सभी लोग सिडको क्षेत्र में जा रहे थे। निफाड़ में एक धार्मिक आयोजन से सवारी लेकर लौट रहे टेम्पो के चालक ने वाहन से नियंत्रण खो दिया और लोहे की छड़ों से लदे ट्रक के पीछे से  लोग ट्रक के पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर कितनी जबरदस्त थी इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि कुछ लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।

पुलिस अधिकारी के मुताबिक कुछ घायलों को गंभीर हालत में स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया। हादसे के बाद पुलिस के अलावा अग्निशमन कर्मियों और स्थानीय निवासियों ने राहगीरों के साथ मिलकर तत्काल राहत और बचाव अभियान शुरू किया। घायलों का इलाज जिला अस्पताल के अलावा निजी अस्पतालों में कराया जा रहा है। नासिक पुलिस और स्वास्थ्य अधिकारियों के मुताबिक हादसे और घायलों की गंभीर स्थिति को देखते हुए मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका है। टेम्पो में सवार कुछ यात्रियों को गंभीर चोट लगी है।

Leave a Reply

Next Post

अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहा चीन, चीन ने LAC के पास सैन्य अभ्यास शुरू किया, क्या है ड्रैगन का मंसूबा?

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 13 जनवरी 2025। चीन ने एक बार फिर अपनी सैन्य गतिविधियों से भारतीय सीमा के पास हलचल बढ़ा दी है। हाल ही में, चीन ने वास्तविक नियंत्रण रेखा (LAC) के पास युद्धाभ्यास (कॉम्बैट ड्रिल) शुरू किया है। यह अभ्यास चीनी सेना की पीपुल्स […]

You May Like

मनेंद्रगढ़ में दवा दुकानों पर प्रशासन का छापा....|....अवैध शराबकांड में दस से ज्यादा मौतें....|....वाणिज्यिक कर अधिकारी की संपत्ति आय से 2.64 गुना, लोकायुक्त का छापा....|....ननि में खरीदी की अनियमितताओं पर रामेश्वर शर्मा बोले-सरकार ने खुद संज्ञान लिया....|....मालू को मिली नई पहचान: रेशों से बनेगा पर्यावरण अनुकूल कपड़ा....|....कारोबारियों ने फिर लिखी राहुल को चिट्ठी....|....मायावती ने राजनीतिक बयानबाजी पर जताई चिंता....|....मेलानिया ट्रंप की पहल पर ओलेश्की में स्थानीय संघर्षविराम लागू....|....कांग्रेस की रैली से घबराई मोदी सरकार के दबाव में रेलवे ने कांग्रेस को स्पेशल ट्रेन देने से मना किया....|....पटवारियों की हड़ताल से किसान परेशान - कांग्रेस