गिरावट के साथ खुला शेयर बाजार; सेंसेक्स 455 अंक टूटा, निफ्टी 25600 के नीचे

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 12 जनवरी 2026। भारतीय शेयर बाजार सोमवार को लाल निशान पर खुला। विदेशी निधियों की लगातार निकासी, भारतीय निर्यात पर अमेरिकी टैरिफ में और वृद्धि की आशंकाओं और भू-राजनीतिक अनिश्चितताओं के कारण शुरुआती कारोबार में बेंचमार्क सूचकांक सेंसेक्स और निफ्टी में गिरावट दर्ज की गई। शुरुआती कारोबार में 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 455.35 अंक गिरकर 83,120.89 पर आ गया। वहीं, 50 शेयरों वाला एनएसई निफ्टी 135.35 अंक गिरकर 25,547.95 पर पहुंच गया। शुरुआती कारोबार में रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 5 पैसे गिरकर 90.23 पर आ गया।

एशियाई बाजारों में दिखी तेजी

एशियाई बाजारों में, दक्षिण कोरिया का कोस्पी सूचकांक, शंघाई का एसएसई कंपोजिट सूचकांक और हांगकांग का हैंग सेंग सूचकांक उच्च स्तर पर कारोबार कर रहे थे।अमेरिकी बाजार शुक्रवार को सकारात्मक रुख के साथ बंद हुए।

भू-राजनीतिक तनाव और टैरिफ वृद्धि की आशंकाओं ने डाला असर

ऑनलाइन ट्रेडिंग और वेल्थ टेक फर्म एनरिच मनी के सीईओ पोनमुडी आर ने कहा कि वैश्विक अनिश्चितता, विदेशी निवेशकों की निरंतर निकासी और भू-राजनीतिक तनाव के कारण जोखिम लेने की प्रवृत्ति सीमित रहने से भारतीय शेयर बाजार सप्ताह की शुरुआत सतर्कता के साथ कर रहे हैं। विभिन्न क्षेत्रों में हाल ही में हुई मुनाफावसूली ने अल्पकालिक दबाव को और बढ़ा दिया है, जिससे बाजार का रुख रक्षात्मक बना हुआ है।

जियोजित इन्वेस्टमेंट्स के मुख्य निवेश रणनीतिकार वीके विजयकुमार ने कहा कि भारत से संबंधित और वैश्विक भूराजनीतिक घटनाओं की एक शृंखला के कारण बाजार में स्पष्ट रूप से कमजोरी आई है। वेनेजुएला में भूराजनीतिक घटनाक्रम, ईरान संकट और ग्रीनलैंड के संबंध में ट्रंप की धमकियों को भी बाजार चिंता की दृष्टि से देख रहा है।

ब्रेंट क्रूड का भाव बढ़कर 63.49 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल पर पहुंचा

वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड 0.24 प्रतिशत बढ़कर 63.49 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल हो गया। एक्सचेंज के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशकों ने शुक्रवार को 3,769.31 करोड़ रुपये के शेयर बेचे, जबकि घरेलू संस्थागत निवेशकों (डीआईआई) ने 5,595.84 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे। शुक्रवार को सेंसेक्स 604.72 अंक या 0.72 प्रतिशत गिरकर 84,000 के स्तर से नीचे आ गया और 83,576.24 पर बंद हुआ। निफ्टी 193.55 अंक या 0.75 प्रतिशत गिरकर 25,683.30 पर आ गया।

Leave a Reply

Next Post

रविवार को 100 करोड़ क्लब में शामिल हुई ‘द राजा साब’, ‘धुरंधर’ के कलेक्शन में उछाल; जानें बाकी फिल्मों की कमाई

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव मुंबई 12 जनवरी 2026। अब तक बॉक्स ऑफिस पर रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर’ का कब्जा था। लेकिन प्रभास की साउथ फिल्म ‘द राजा साब’ ने भी रिलीज के बाद ही अपना दमखम दिखाना शुरू कर दिया है। इसके अलावा इन दिनों सिनेमाघरों में फिल्म […]

You May Like

मायावती ने मस्जिदों के ध्वस्तीकरण पर उठाए सवाल, बोलीं-सरकार तुरंत रोके अभियान....|....दर्द का इलाज कराने गई महिला की 15 दिन बाद मौत....|....ब्यौहारी में गौशाला की मांग पर बवाल....|....जन्मअष्टमी पर बांके बिहारी मंदिर के डिस्प्ले बोर्ड पर दिखी ऊर्दू की आयतें, हिन्दू संगठनों की आपत्ति....|....पानी का पाउच उधार नहीं दिया तो भड़का युवक....|....लंदन स्क्वैश क्लासिक: क्वार्टर फाइनल में हारकर बाहर हुईं अनाहत सिंह....|....सोने में तेजी का दौर अभी नहीं थमेगा....|....अर्जुन रामपाल: अभिनेता ने 'ओ साथी रे' को लेकर दी अपडेट....|....अवैध प्रवासियों को डिपोर्ट करेंगे यूरोपीय देश....|....सैन्य परिसर के अंदर जोरदार विस्फोट, 10 की मौत, 60 से ज्यादा घायल