पहली बार समुद्र के बीच आईएनएस विक्रांत पर होगी नौसेना कमांडर्स की बैठक, सुरक्षा से जुड़े सैन्य और रणनीति स्तर पर होगी महत्वपूर्ण चर्चा

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 05 मार्च 2023। नौसेना की कमांडर कॉन्फ्रेंस छह मार्च से शुरू होने जा रही है। ये पहली बार है जब कमांडर्स की ये बैठक समुद्र के बीच आईएनएस विक्रांत पर होने जा रही है। पांच दिनों तक चलने वाले इस कॉन्फ्रेंस में पहले दिन नेवी के टॉप कमांडर्स को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह सबोधित करेंगे।  कॉन्फ्रेंस में सुरक्षा से जुड़े सैन्य और रणनीति स्तर पर महत्वपूर्ण चर्चा होगी। इसके अलावा पिछले छह महीनों के दौरान किये नेवी के ऑपरेशंस, लॉजिस्टिक, ट्रेनिंग, मानव संसाधन और भविष्य की योजनाओं पर भी चर्चा होगी। सूत्रों के अनुसार, इस दौरान हिंद महासागर में चीन की बढ़ती गतिविधियों पर भी कमांडर्स चर्चा करेंगे। 

पीएम मोदी ने संयुक्त कमांडर्स को संबोधित किया था
ये पहली बार है जब बीच समुद्र नेवी कमांडर्स का कॉन्फ्रेंस होने जा रहा है। इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 2015 में आईएनएस विक्रमादित्य पर संयुक्त कमांडर कॉफ्रेन्स को संबोधित किया था। आईएनएस विक्रांत को नौसेना में शामिल हुए छह महीने बीत चुके हैं। फिलहाल इस पर तैनात होने वाले लड़ाकू विमानों का ट्रायल चल रहा है। 

अभी आईएनएस विक्रांत पर उड़ान परीक्षण किए जा रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, फरवरी में स्थानीय रूप से बनाए गए लाइट कॉम्बैट एयरक्राफ्ट और रूसी-मूल मिग-29k के नौसेना संस्करण का एक प्रोटोटाइप पहली बार वाहक से उतारा गया और पहली बार आईएनएस विक्रांत से उड़ान भरा। वहीं, फ्रेंच राफेल एम फाइटर ने पिछले दिसंबर में आईएनएस विक्रांत के लिए एक सीधी प्रतियोगिता में अमेरिकी एफ/ ए-18 सुपर हॉर्नेट को रेस से बाहर कर दिया। राफेल का निर्माण दसॉल्ट एविएशन द्वारा किया जाता है, जबकि सुपर हॉर्नेट एक अमेरिकी विमान है। 

Leave a Reply

Next Post

राहुल गांधी पर बरसे गिरिराज सिंह, बोले- यदि घर नहीं है तो पीएम आवास ले लो, पर भारत को बदनाम मत करो

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव छिंदवाड़ा 05 मार्च 2023। कांग्रेस नेता राहुल गांधी के द्वारा रायपुर (छत्तीसगढ़) में अपना घर नहीं होने का बयान दिया गया था, जिसको लेकर छिंदवाड़ा पहुंचे केंद्रीय ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री गिरिराज सिंह ने कटाक्ष किया है। उन्होंने कहा, मुझसे एक पत्रकार ने […]

You May Like

खरीफ सीजन में किसानों को खाद-बीज की कमी नहीं होने देगी सरकार, कालाबाजारी करने वालों पर सख्त कार्रवाई....|....रैली में घायल 16 पुलिस जवानों से अस्पताल में मिले पुलिस कमिश्नर, उपचार का लिया जायजा....|....राहुल गांधी सहित कांग्रेस नेताओं की गिरफ्तारी मोदी सरकार का डर - दीपक बैज....|....हवा के संग बिखरी माधुरिमा तुली की मासूम मुस्कान....|....रॉकिंग स्टार यश की 'टॉक्सिक' का नया रोमांटिक रंग....|....ब्लू ब्लेज़र में कृष्णा गौतम ने बिखेरा क्लासी ग्लैमर....|....आयशा शेट्टी के याशना कलेक्शन ने जीता साड़ी प्रेमियों का दिल....|....छत्तीसगढ़ में निकली एएनएम, स्टाफ नर्स समेत कई पदों पर भर्ती....|....गौधाम योजना निकली हवाहवाई पशुधन सड़कों पर भटक रहे, दुर्घटना हो रहा....|....लगातार तीसरा स्वर्ण जीतने पर टिकीं मीराबाई चानू की निगाहें