कोरोना के खिलाफ मुहिम में भारत का एक ओर कीर्तिमान, 220 करोड़ वैक्सीनेशन के आंकड़े को किया पार

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 19 दिसंबर 2022। 16 जनवरी 2021 को देश भर में शुरू हुए कोविड वैक्सीनेशन अभियान ने एक ओर रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। भारत में कोविड-19 टीकाकरण अभियान ने 220 करोड़ वैक्सीन डोज का माइलस्टोन पार कर लिया है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने ट्वीट कर कहा भारत ने 220 करोड़ वैक्सीन डोज के आंकड़े को छू लिया है।

‘सुरक्षित और स्वस्थ भारत बनाने के लिए प्रयासरत हैं हम’

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने ट्वीट कर बताया कि टीकाकरण अभियान, देश की क्षमता और सामर्थ्य का प्रमाण है। देश ने आज 220 करोड़ वैक्सीन डोज लगाने का आंकड़ा पार कर लिया है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में ‘एक सुरक्षित और स्वस्थ भारत’ बनाने के लिए हम निरंतर प्रयासरत हैं।

इस दिन हुई थी टीकाकरण की शुरुआत

बता दें कि भारत में कोविड-19 टीकाकरण की शुरुआत 16 जनवरी 2021 को हुई थी। टीकाकरण अभियान के पहले चरण में स्वास्थ्य कर्मियों को वैक्सीन दी गई थी। इसके बाद दूसरे चरण में फ्रंटलाइन वर्कर्स को टीका लगाया गया था।

17 जुलाई को 200 करोड़ वैक्सीनेशन के आंकड़े को किया पार

उल्लेखनीय है कि 17 जुलाई 2022 को भारत ने 200 करोड़ वैक्सीनेशन के आकंड़े को छुआ था। वहीं, 7 जनवरी 2022 को वैक्सीन का आंकड़ा 150 करोड़ के पार हो गया था, जबकि 21 अक्टूबर 2021 को भारत ने 100 करोड़ वैक्सीनेशन के लक्ष्य को हासिल किया था।

Leave a Reply

Next Post

संसद में चीन झड़प को लेकर और आक्रामक विपक्ष, फिल्म पठान का भी मुद्दा उठाया गया

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली: 19 दिसंबर 2022। संसद के शीतकालीन सत्र में चीन झड़प काफी अहम मुद्दा बना हुआ है. जहां विपक्ष सरकार से इस मुद्दे पर चर्चा की मांग कर रहा है, वहीं सरकार इससे बचती नजर आ रही है. ऐसे में चीन के मुद्दे पर आज […]

You May Like

रूस ने भारत को दिया Su-57 का ऑफर: राष्ट्रपति पुतिन बोले- मिलकर करेंगे काम, कोई नहीं रोक सकता....|....बंगाल में एनआईए का बड़ा एक्शन, बम विस्फोट मामले में टीएमसी का पूर्व विधायक गिरफ्तार....|....झांसी के होटल में खूनी खेल: पुरानी रंजिश में चाचा-भतीजे पर धारदार हथियार से हमला, एक की मौत... दूसरा गंभीर....|....ईरान-अमेरिका के बीच मिसाइल हमलों का कम्पीटीशनः  IRGC बोला- दुश्मन के कई ठिकाने उड़ाए, यूएस ने भी.......|....टोरंटो में भारतीय उत्सव से दुनिया में छिड़ा विवाद, "कनाडा पर इंडिया का कब्जा..." टिप्पणी से मचा बवाल....|....मोरबी में दर्दनाक सड़क हादसा: आप नेता समेत पांच लोगों की मौत, दो की हालत गंभीर; कार के उड़े परखच्चे....|....पीओके में तैनात किए जाएंगे 14 हजार अतिरिक्त सुरक्षाकर्मी, लोगों में बढ़ी चिंता....|....युद्धविराम के बीच फिर भड़का तनाव, हिजबुल्ला ने इस्राइली लड़ाकू विमानों पर दागीं मिसाइलें....|....'परमाणु हथियार बनाने की स्थिति में नहीं तेहरान': ट्रंप का बड़ा दावा- लगभग खत्म हो चुकी है ईरान की मिसाइल ताकत....|....यूएन में पाकिस्तान ने फिर अलापा कश्मीर का राग; भारत ने लगाई कड़ी फटकार, बोला- ये झूठ फैलाने का मंच नहीं