भाजपा के राम मंदिर एजेंडे से हमें डर था पर अयोध्या के लोगों ने सबक सिखाया’, बारामती में बोले पवार

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

अयोध्या 12 जून 2024। अयोध्या के लोगों ने लोकसभा चुनावों में भाजपा को झटका देकर साबित कर दिया कि मंदिर की राजनीति को कैसे ठीक किया जा सकता है। यह कहना है कि एनसीपी नेता शरद पवार का। उन्होंने कहा कि भाजपा ने पिछली बार 300 से अधिक सीटें जीती थी पर इस बार उन्हें 240 सीटें मिली। भाजपा को इस बार बहुमत भी नहीं मिल पाया। भाजपा को सबसे ज्यादा झटका उत्तर प्रदेश से मिला। वहां के लोगों ने चुनावों में अलग फैसला किया है।   

हमारे देश के लोग काफी समझदार हैं
पवार मंगलवार को बारामती में व्यापारियों की एक बैठक को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने कहा कि मुझे उम्मीद थी कि इस बार राम मंदिर एक बड़ा चुनावी एजेंडा होगा। सत्तारूढ़ दल को अधिक वोट मिलेंगे लेकिन हमारे देश के लोग काफी समझदार हैं। उन्हें लगा कि मंदिर के नाम पर वोट मांगे जा रहे हैं तो उन्होंने पार्टी को सबक सिखा दिया और उन्हें हार का सामना करना पड़ा। बता दें, अयोध्या फैजाबाद लोकसभा सीट के अंदर आता है। यहां से भाजपा उम्मीदवार और दो बार के सांसद लल्लू सिंह को सपा के अवधेश प्रसाद ने 54,567 वोटों से मात दी। 

अयोध्या के लोगों ने सबक सिखाया
पवार ने आगे कहा कि भाजपा ने मंदिर के नाम पर वोट मांगा। हम इससे डरे हुए थे लेकिन अयोध्या के लोगों ने दिखा दिया कि मंदिर की राजनीति को कैसे ठीक किया जाता है। पिछले 10 साल में सत्ताधारी लोगों को घमंड हो गया था लेकिन अयोध्या के लोगों ने उन्हें वापस जमीन पर ला दिया।

ऐसा रहा उत्तर प्रदेश का हाल
उत्तर प्रदेश से भाजपा को इस बार काफी तगड़ा झटका लगा है। उत्तर प्रदेश की 80 लोकसभा सीटों में से भाजपा अबकी बार मात्र 33 सीट ही जीत सकी। समाजवादी पार्टी ने इस बार लोकसभा चुनाव में बेहतर परफॉर्म किया। सपा ने राज्य की सबसे अधिक अधिक 37 सीटों पर जीत दर्ज की और सबसे बड़े दल के रूप में उभर कर सामने आई। पिछले दस साल के मुकाबले कांग्रेस ने इस बार काफी अच्छा प्रदर्शन किया। 2019 में एक सीट जीतने वाली कांग्रेस इस बार छह सीटें जीत गई। हालांकि, 2019 में 10 सीटें जीतने वाली बसपा इस बार राज्य में खाता तक नहीं खोल सकी। बता दें, इस बार कांग्रेस और सपा ने साथ मिलकर चुनाव लड़ा था।

Leave a Reply

Next Post

पीएम मोदी बोले- योग के जरिये किया जा सकता है जीवन की चुनौतियों का सामना, इसे जीवन का अभिन्न अंग बनाएं

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 12 जून 2024। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अंतरराष्ट्रीय योग दिवस से पूर्व मंगलवार को सभी देशवासियों से योग को अपने जीवन का अभिन्न अंग बनाने का आग्रह किया है। उन्होंने कहा कि योग से हमें असीम शांति मिलती है। हम जीवन की चुनौतियों […]

You May Like

जांजगीर-चांपा में घर में फंदे पर लटकी मिली महिला....|....2 लाख रुपए की लूटपाट करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार....|....अस्पताल परिसर में जुआ खेलते 12 जुआरी पकड़े, कार-बाइक समेत लाखों का माल जब्त....|....एक करोड़ के बीमा क्लेम में हेराफेरी....|....छत्तीसगढ़ में अगले सप्ताह तक मानसून रहेगा सक्रिय....|....भारी बरिश के चलते रेल परिचालन प्रभावित....|....सिक्किम की निर्माणाधीन टनल पर लैंडस्लाइड, 10 मजदूरों की मौत....|....पेपर लीक मुद्दे पर राहुल गांधी स्पीकर से मिले....|....लोहिया कॉर्प 23 से निवेशकों के लिए खोलेगी 3,547 करोड़ रुपए का पब्लिक इश्यू....|....23 जुलाई से खुलेगा इंडो एमआईएम का ₹3812 करोड़ का आईपीओ