युगांडा एयरलाइंस ने एंटेबे-मुंबई फ्लाइट के लॉन्‍च के साथ भारत में अपना परिचालन शुरू किया

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव/ अनिल बेदाग

मुंबई 05 अक्टूबर 2023। युगांडा एयरलाइंस ने आज मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज इंटरनेशनल एयरपोर्ट और युगांडा के एंटेबे इंटरनेशनल एयरपोर्ट के बीच अपनी नई डायरेक्ट सर्विस के लॉन्‍च के साथ भारत में अपना परिचालन शुरू करने की घोषणा की। यह सेवा 7 अक्टूबर से शुरू होगी। दोनों शहरों के बीच हफ्ते में तीन दिन यह विमान सेवा संचालित की जाएगी। कंपनी अपनी एयरबस ए330-800 नियो एयरक्राफ्ट पर सीधी सेवा की पेशकश करेगी। इस सेवा में तीन श्रेणियों में यात्रा करने की सुविधा यात्रियों को मिलेगी। इसमें बिजनेस क्लास में 20 सीटें, प्रीमियम इकोनॉमी क्लास में 28 और इकोनॉमी क्लास में 210 सीटें होंगी। 50 से भी ज्यादा सालों में दोनों देशों के उड्डयन संबंधों में इस तरह का उत्साहजनक विकास पहली बार होगा कि जब भारत और युगांडा नॉन-स्टॉप विमान सेवा से आपस में जुड़ेंगे।  यह रूट युगांडा एयरलाइंस की सर्विस का अफ्रीकी महाद्वीप के बाहर विस्तार करेगा। कंपनी के तेजी से फैलते नेटवर्क में इस नई विमान सेवा के जुड़ने से यात्रियों को दक्षिण, पश्चिम, मध्य और पूर्वी अफ्रीका की यात्रा करने का सुविधाजनक अवसर मिलेगा। इस डायरेक्ट सर्विस की अवधि एक दिशा में करीब साढ़े पांच घंटे होगी। इससे बिजनेस, परिवार से मिलने और घूमने-फिरने के लिए दोनों देशों के यात्रियों को बेमिसाल सुविधा मिलेगी। 

चीफ कमर्शल अफसर श्री एडेदायो ओलावुयी ने कहा, “हम इसे लॉन्च करने के लिए काफी उत्साहित हैं। हमारे नेटवर्क में शामिल हुई ये नई उड़ान सेवा युगांडा एयरलाइंस के अपने यात्रियों के लिए यात्रा संबंधी विकल्पों के विस्तार की पुष्टि करती है। हम उम्मीद करते हैं कि यात्रियों को सुविधा देने के अलावा यह रूट भारत और युगांडा के एक दशक से भी लंबे समय से चले आ रहे कारोबारी और वाणिज्यिक संबंधों को नई ऊर्जा प्रदान करेगा।

युगांडा के माननीय राजदूत एच.ई. मधुसुदून अग्रवाल ने कहा, “2017 से ही मैंने मुंबई और एंटेबे के बीच सीधी फ्लाइट के सपने को साकार करने के लिए बिना रुके और बिना थके मेहनत की है। मेरा विश्वास है कि दोनों देशों के बीच सीधी विमान सेवा व्यापार, वाणिज्य और पर्यटन को बढ़ावा देगी। मैं अपने सपने को पूरा होते देखकर बेहद उत्साहित हूं।

Leave a Reply

Next Post

रक्त थ्रॉम्बोसिस के बढ़ते खतरों से बचें-डॉक्टर शिवराज इंगोले

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव/ अनिल बेदाग मुंबई 05 अक्टूबर 2023। ब्लड थ्रॉम्बोसिस को हिंदी में “रक्त थ्रॉमबोसिस” या “रक्त गांठन” कहा जाता है। यह एक मेडिकल स्थिति है जिसमें रक्त में गांठ या थ्रॉम्बस बन जाते हैं, जिससे खून की प्रवाहनी को बंद कर दिया जाता है। यह गांठ रक्त […]

You May Like

रूस ने भारत को दिया Su-57 का ऑफर: राष्ट्रपति पुतिन बोले- मिलकर करेंगे काम, कोई नहीं रोक सकता....|....बंगाल में एनआईए का बड़ा एक्शन, बम विस्फोट मामले में टीएमसी का पूर्व विधायक गिरफ्तार....|....झांसी के होटल में खूनी खेल: पुरानी रंजिश में चाचा-भतीजे पर धारदार हथियार से हमला, एक की मौत... दूसरा गंभीर....|....ईरान-अमेरिका के बीच मिसाइल हमलों का कम्पीटीशनः  IRGC बोला- दुश्मन के कई ठिकाने उड़ाए, यूएस ने भी.......|....टोरंटो में भारतीय उत्सव से दुनिया में छिड़ा विवाद, "कनाडा पर इंडिया का कब्जा..." टिप्पणी से मचा बवाल....|....मोरबी में दर्दनाक सड़क हादसा: आप नेता समेत पांच लोगों की मौत, दो की हालत गंभीर; कार के उड़े परखच्चे....|....पीओके में तैनात किए जाएंगे 14 हजार अतिरिक्त सुरक्षाकर्मी, लोगों में बढ़ी चिंता....|....युद्धविराम के बीच फिर भड़का तनाव, हिजबुल्ला ने इस्राइली लड़ाकू विमानों पर दागीं मिसाइलें....|....'परमाणु हथियार बनाने की स्थिति में नहीं तेहरान': ट्रंप का बड़ा दावा- लगभग खत्म हो चुकी है ईरान की मिसाइल ताकत....|....यूएन में पाकिस्तान ने फिर अलापा कश्मीर का राग; भारत ने लगाई कड़ी फटकार, बोला- ये झूठ फैलाने का मंच नहीं