टीम इंडिया ने न्यूयॉर्क में शुरू की तैयारी, हार्दिक भी पहुंचे; मुंबई में अनुष्का के साथ नजर आए विराट

शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

न्यूर्याक 29 मई 2024। टी20 विश्व कप का आगाज दो जून (भारतीय समयानुसार) से होने जा रहा है। टीम इंडिया ने पांच जून को आयरलैंड के खिलाफ अपने उद्घाटन मैच से पहले न्यूयॉर्क में ट्रेनिंग शुरू कर दी है। वेस्टइंडीज और अमेरिका की सह-मेजबानी में खेले जाने वाले इस विश्व कप का फाइनल 29 जून को खेला जाएगा। मेन इन ब्लू की टीम अपना एकमात्र वार्म-अप मैच एक जून को न्यूयॉर्क के नसाऊ काउंटी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में बांग्लादेश के खिलाफ खेलेगी। वहीं, नताशा स्टैनकोविच से अनबन की खबरों के बीच टीम इंडिया के उपकप्तान हार्दिक पांड्या भी न्यूयॉर्क पहुंच गए हैं।  भारतीय तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह और हार्दिक ने इंस्टाग्राम पर वार्मअप की तस्वीरें साझा की हैं। बुमराह द्वारा शेयर किए गए पोस्ट में खुद बुमराह, तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह, ऑलराउंडर अक्षर पटेल, रवींद्र जडेजा, शिवम दुबे और टी20 में नंबर एक बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव दिखाई पड़ रहे हैं। वहीं, हार्दिक द्वारा शेयर किए गए पोस्ट में हार्दिक के अलावा शुभमन गिल, दुबे, द्रविड़ और अक्षर नजर आ रहे हैं। बुमराह और हार्दिक, दोनों का फॉर्म यह तय करेगी कि मेन इन ब्लू अपने अभियान में कितना आगे जाएंगे। चोट की वजह से 2022 टी20 विश्व कप नहीं खेलने वाले बुमराह भारत के लिए बेहद अहम होंगे।

बुमराह 2016 और 2021 टी20 विश्व कप खेल चुके हैं और इसके 10 मैचों में वह 22.54 की औसत और 21.0 के स्ट्राइक रेट से 11 विकेट ले चुके हैं। 10 रन देकर दो विकेट उनकी सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी रही है। इस तेज गेंदबाज ने हाल ही में समाप्त हुए आईपीएल में और पिछले साल हुए वनडे विश्व कप में शानदार प्रदर्शन किया था। भले ही उनकी फ्रेंचाइजी मुंबई इंडियंस 14 मैचों में सिर्फ चार जीत के साथ अंतिम स्थान पर रही, लेकिन उन्होंने 13 मैचों में 16.80 की औसत और सिर्फ 6.48 की इकोनॉमी रेट से 20 विकेट लिए, जिसमें 5/21 के सर्वश्रेष्ठ आंकड़े थे। वह टूर्नामेंट में तीसरे सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज थे।

हालांकि, भारत के लिए चिंता की बात यह है कि विराट कोहली अब भी मुंबई में हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, वह मंगलवार को मुंबई के एक रेस्त्रां के बाहर पत्नी अनुष्का शर्मा और स्पोर्ट्स प्रेजेंटर गौरव कपूर के साथ दिखाई पड़े। उनके साथ जहीर खान और सागरिका घटगे भी दिखाई दिए। यानी कोहली अब तक न्यूयॉर्क के लिए नहीं निकल सके हैं। आईपीएल में उनकी टीम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के एलिमिनेटर में बाहर हो जाने के बावजूद कोहली 25 जून को पहले बैच के साथ न्यूयॉर्क के लिए रवाना नहीं हुए। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, वह गुरुवार को रवाना हो सकते हैं। हालांकि, वह बांग्लादेश के खिलाफ अभ्यास मैच खेलेंगे या नहीं, इसकी कोई जानकारी नहीं है।

Leave a Reply

Next Post

मिजोरम में बारिश और भूस्खलन के चलते भारी तबाही, अब तक 25 लोगों की मौत

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 29 मई 2024। मिजोरम में चक्रवाती तूफान ‘रेमल’ के प्रभाव के चलते मूसलाधार बारिश और भूस्खलन की घटनाओं में कम से कम 25 लोगों की मौत हो गई, जिनमें से 14 की मृत्यु पत्थर की खदान धंसने से हुई है। राज्य आपदा प्रबंधन […]

You May Like

शिवभक्तों के लिए खुशखबरी: 11 अगस्त से शुरू होगी IRCTC की 7 प्रमुख ज्योतिर्लिंगों की पावन यात्रा, देना होगा सिर्फ इतना किराया....|....कांग्रेस के वरिष्ठ नेता की सड़क दुर्घटना में दर्दनाक मौत, पार्टी में शोक की लहर....|....यूपी की सुरक्षा व्यवस्था होगी हाईटेक, GPS-डैशकैम से लैस होंगे PAC के वाहन, सीएम ने दिए आधुनिकीकरण के निर्देश; महिला सुरक्षा पर होगा खास फोकस....|....उत्तराखंड में बड़ा हादसा: अनियंत्रित होकर पलटी टूरिस्ट गाड़ी, मच गई चीख-पुकार; 18 लोग थे सवार....|....9 लड़कियों के गायब होने का मामला: पंजाब राज्य महिला आयोग ने लिया सुओ-मोटो नोटिस, पुलिस से मांगी रिपोर्ट....|....त्रिपुरा में अमित शाह: भारत-बांग्लादेश सीमा की सुरक्षा व्यवस्था का लेंगे जायजा, अधिकारियों के साथ करेंगे बैठक....|....सिलेंडर विस्फोट के बाद घर में लगी भीषण आग, बुजुर्ग महिला समेत तीन लोगों की मौत....|....FIFA World Cup: ये पांच नियम बनाएंगे विश्व कप मुकाबलों को सुपरफास्ट, समय की बर्बादी रोकना है लक्ष्य....|....ग्रेटर नोएडा: फ्लैट मालिकन ने मेड को मारा थप्पड़, सोसायटी के बाहर जमा हो गई भीड़; घरेलू सहायिकाओं का हंगामा....|....रूस-अमेरिका फिर आमने-सामने: ट्रंप बोले- भारत ने वर्षों तक हमार फायदा उठाया, पुतिन ने बताया भरोसेमंद साझेदार