मुसलमानों के साथ धार्मिक मामलों में सौतेला रवैया अपनाया जा रहा: मायावती

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

लखनऊ 04 मार्च 2025। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की अध्यक्ष मायावती ने मंगलवार को आरोप लगाया कि धार्मिक मामलों में मुसलमानों के साथ सौतेला व्यवहार किया जा रहा है और यह न्यायसंगत नहीं है। उन्होंने एक्स पर पोस्ट शेयर कर कहा कि ”सभी धर्मों के पर्व-त्योहारों आदि को लेकर पाबन्दियां व छूट से सम्बंधित जो नियम-कानून हैं उन्हें बिना पक्षपात एक जैसा लागू होना चाहिए।

‘भारत सभी धर्मों को सम्मान देने वाला धर्मनिरपेक्ष देश है’
मायावती ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘भारत सभी धर्मों को सम्मान देने वाला धर्मनिरपेक्ष देश है। ऐसे में केन्द्र व राज्य सरकारों को बिना पक्षपात के सभी धर्मों के मानने वालों के साथ एक जैसा बर्ताव करना चाहिए, लेकिन अब मुसलमानों के साथ धार्मिक मामलों में भी सौतेला रवैया अपनाया जा रहा है, यह न्यायसंगत नहीं है।

‘सरकारें इस ओर जरूर ध्यान दें’
मायावती ने इसी सिलसिले में किए गए अगली पोस्ट में कहा, ‘‘साथ ही, सभी धर्मों के पर्व-त्योहारों आदि को लेकर पाबन्दियां व छूट से सम्बंधित जो नियम-कानून हैं उन्हें बिना पक्षपात एक जैसा लागू होना चाहिए, जो ऐसा होता हुआ नहीं दिख रहा है। इससे समाज में शान्ति व आपसी सौहार्द बिगड़ना स्वाभाविक है, जो अति-चिन्तनीय है। सरकारें इस ओर जरूर ध्यान दें।” हालांकि बसपा प्रमुख ने पोस्ट में किसी विशेष घटना का जिक्र नहीं किया।

Leave a Reply

Next Post

भुजबल बोले- मुंडे ने नैतिक आधार पर इस्तीफा दिया; जरांगे ने कहा- हत्या का केस दर्ज होना चाहिए

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव मुंबई 04 मार्च 2025। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के नेता छगन भुजबल ने मंगलवार को कहा कि धनंजय मुंडे ने नैतिक आधार पर महाराष्ट्र के मंत्री पद से इस्तीफा दिया है। अभी यह साबित नहीं हुआ है कि वह सरपंच संतोष देशमुख की हत्या में […]

You May Like

इंदौर में महिला की हत्या की आशंका, 25 दिन पहले हुआ था लव मैरेज....|....भोपाल के करोंद में रविवार को मटकी फोड़ का महासंग्राम....|....सीएम बोले-सुप्रीम कोर्ट में मजबूती से रखेंगे पक्ष, बेहतर समाधान निकालेंगे....|....बाईपास की मांग को लेकर पदयात्रा का ऐलान पड़ा भारी, भाजयुमो जिलाध्यक्ष सिद्धार्थ दुबे को नोटिस....|....मृत भालू के नाखून काटकर ले गए थे आरोपी, वन विभाग ने दो को दबोचा....|....195वीं बटालियन सीआरपीएफ ने मनाया 20वां स्थापना दिवस....|....अब थाना बनेगा ‘एसपी ऑफिस’....|....वेतन एरियर जारी करने के बदले 10 हजार की रिश्वत....|....हथियारों का रास्ता छोड़ा, अब घर लौटे 50 पूर्व माओवादी....|....तुकाराम की राह पर चला बेंगलूरु खाद्य सुरक्षा विभाग