नोएडा में 3 बिल्डर के ठिकानों पर ईडी रेड, दिल्ली-NCR में 15 जगहों पर पहुंची टीम; खंगाल रही दस्तावेज

शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नोएडा 23 मई 2025। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने शुक्रवार को नोएडा में तीन बिल्डरों के ठिकानों पर छापेमारी की है। यह छापेमारी घर खरीदारों, निवेशकों से करीब 1200 करोड़ रुपये के गबन व फंड डायवर्सन को लेकर बताई जा रही है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, ईडी ने दिल्ली एनसीआर में 15 जगहों पर छापेमारी की है। मुंबई में भी कुछ ठिकानों पर छापेमारी है। ईडी की टीमें जेपी, गौर, गुलशन बिल्डर व सुरक्षा रियलिटी के ठिकाने व दस्तावेज खंगाल रही हैं। सेक्टर 128 में जेपी बिल्डर के मार्केटिंग ऑफिस पर एक टीम पहुंची हुई है। यहां पर दस्तावेज व कंप्यूटर खंगाले जा रहे हैं। 

मुख्य गेट को बंद कर दिया गया है। सिर्फ उन्हीं लोगों को आने जाने दिया जा रहा है जिनको टीम बुला रही है।अभी बरामदगी को लेकर आधिकारिक तौर पर कोई सूचना नहीं दी गई है। जांच अगले कुछ दिन तक जारी रहेगी।

Leave a Reply

Next Post

‘वॉर 2 की कहानी ही इसकी सबसे बड़ी ताकत है’ : अयान मुखर्जी 

शेयर करे (अनिल बेदाग) इंडिया रिपोर्टर लाइव मुंबई 23 मई 2025। वॉर 2 के टीजर ने इंटरनेट पर धमाल मचाने के बाद अब फिल्म के निर्देशक अयान मुखर्जी ने पहली बार इस बहुप्रतीक्षित फिल्म को लेकर एक भावनात्मक नोट साझा किया है। अपने सोशल मीडिया पोस्ट में अयान ने फिल्म […]

You May Like

उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने वेस्ट जोन इंटर स्टेट बैडमिंटन प्रतियोगिता के विजेताओं को किया पुरस्कृत....|....वैध परिवहन के दस्तावेज नहीं दे सकी फर्म....|....शिवपुरी का हाईटेक पोस्ट ऑफिस बना देश का मॉडल....|....पत्नी का शव गोद में लेकर रोता रहा पति....|....जहरीली शराब से मौतों पर कांग्रेस का हमला....|....रक्षाबंधन के बाद ससुराल लौटी नवविवाहिता की संदिग्ध मौत....|....कोरबा में चोरों का दुस्साहस: पहले 5 बिजली खंभे तोड़े....|....चौबीस घंटे बाद एनटीपीसी कोरबा के तीन यूनिट फिर चालू....|....भारतीय महिला टीम ने लगाई जीत की हैट्रिक....|....जालंधर में पकड़ा गया एफबीआई का मोस्ट वांटेड ठग