भोपाल में घरों के अंदर पल रहे डेंगू फैलाने वाले मच्छर

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

भोपाल, 14 नवंबर 2026। भोपाल में डेंगू फैलाने वाले मच्छरों के ठिकाने अब घरों के अंदर मिल रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग और नगर निगम के संयुक्त सर्वे में चौंकाने वाली तस्वीर सामने आई है। शहर में 89 हजार 702 घरों की जांच की गई तो 4,208 घरों में मच्छरों का लार्वा मिला। यानी मच्छरों के पनपने की समस्या सिर्फ खुले नालों और गंदगी तक सीमित नहीं है, बल्कि घरों में जमा पानी भी डेंगू के खतरे को बढ़ा रहा है। सर्वे के दौरान टीमों ने 6 लाख 38 हजार 591 पानी के कंटेनरों की जांच की। इनमें 5,023 कंटेनरों में मच्छरों का लार्वा मिला, जिसे नष्ट किया गया। इसके बावजूद इस साल भोपाल जिले में डेंगू के 206 पॉजिटिव मामले सामने आ चुके हैं। मलेरिया के भी 13 मरीज मिले हैं।

सितंबर से शुरू हुए अभियान में स्वास्थ्य विभाग की टीमें घर-घर पहुंचकर कूलर, गमले, पानी की टंकियों और दूसरे जल पात्रों की जांच कर रही हैं। इन जगहों पर जमा साफ पानी भी मच्छरों के प्रजनन का ठिकाना बन सकता है। विभाग ने लोगों को नियमित सफाई करने और पानी जमा नहीं होने देने की सलाह दी है।

नगर निगम ने अभियान में सख्ती बढ़ाने की तैयारी की है। नियमों का उल्लंघन करने वाले घरों और संस्थानों के खिलाफ स्पॉट फाइन की कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। स्वास्थ्य विभाग और निगम की टीमें लार्वा नष्ट करने के साथ फॉगिंग और दवा का छिड़काव भी कर रही हैं।

मच्छरों के प्रजनन पर प्राकृतिक तरीके से नियंत्रण के लिए जिले के स्थायी और अस्थायी जल स्रोतों में 1 लाख 5 हजार गैम्बोसिया मछलियां छोड़ी गई हैं। ये मछलियां मच्छरों के लार्वा को खाती हैं। स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के मुताबिक, इस साल अब तक डेंगू के 206 मामले दर्ज हुए हैं। वहीं मलेरिया के मामले 13 हैं। विभाग ने नागरिकों से अपील की है कि घरों में पानी जमा न होने दें और बुखार आने पर तत्काल जांच कराएं।

Leave a Reply

Next Post

दुनिया के अनूठे नलतरंग की धुन से गूंज उठी मैहर की धरती

शेयर करे108 साल पुरानी संगीत परंपरा हुई जीवंत इंडिया रिपोर्टर लाइव भोपाल, 14 नवंबर 2026। मैहर की सांगीतिक विरासत एक बार फिर सुरों के जरिए जीवंत हो उठी। दुनिया के अनूठे वाद्य नलतरंग की धुन और मैहर वाद्यवृंद की सामूहिक प्रस्तुति ने श्रोताओं को संगीत की अनूठी दुनिया में पहुंचा […]

You May Like

बेलतरा की 3 ग्राम पंचायतों को मिली महतारी सदन की सौगात....|....छत्तीसगढ़ समेत 11 राज्यों में 3.37 करोड़ की साइबर ठगी....|....दुनिया के अनूठे नलतरंग की धुन से गूंज उठी मैहर की धरती....|....भोपाल में घरों के अंदर पल रहे डेंगू फैलाने वाले मच्छर....|.... दिल्ली दुनिया में सबसे प्रदूषित... लाहौर भी पीछे....|....ब्रूइंग कारोबार का दम! एस्गार्ड एल्कोबेव के मुनाफे में 1,402% का धमाकेदार उछाल....|....'माफी मांगने से नहीं मिटेगा दर्द'....|.... महिला एशियन चैंपियंस ट्रॉफी देखने के लिए नहीं लगेगा टिकट....|....अब सिर्फ मशीन चलाना काफी नहीं!....|....ट्रंप की चीन यात्रा में परमाणु हथियारों पर मंथन