ब्रूइंग कारोबार का दम! एस्गार्ड एल्कोबेव के मुनाफे में 1,402% का धमाकेदार उछाल

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

अनिल बेदाग

मुंबई, 14 नवंबर 2026। ब्रूइंग कारोबार में बढ़ती रफ्तार और बेहतर परिचालन दक्षता ने एस्गार्ड एल्कोबेव लिमिटेड की सफलता को नई ऊंचाई दी है। वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही में कंपनी का राजस्व सालाना आधार पर 102.84 प्रतिशत बढ़कर ₹48.93 करोड़ पहुंच गया, जबकि शुद्ध मुनाफा ₹16.95 लाख से उछलकर ₹2.55 करोड़ हो गया। यानी मुनाफे में 1,402 प्रतिशत से अधिक की शानदार वृद्धि दर्ज हुई।

मैनेजिंग डायरेक्टर रौनक जैन ने कहा, “हमारी रणनीति क्षमता के बेहतर उपयोग, उत्पादन विस्तार और कॉन्ट्रैक्ट मैन्युफैक्चरिंग में मजबूत साझेदारी बनाने पर केंद्रित है।” कंपनी मार्च 2027 तक सालाना उत्पादन क्षमता 8.4 मिलियन से बढ़ाकर 10.8 मिलियन केस करने की तैयारी में है। वित्त वर्ष 2027 के लिए ₹24-28 करोड़ EBITDA का लक्ष्य भी रखा गया है। साफ है कि एस्गार्ड एल्कोबेव अब विस्तार और मुनाफे की नई पारी खेलने को तैयार है।

कंपनी की इस कामयाबी के पीछे उत्पादन क्षमता का बेहतर इस्तेमाल और ब्रूइंग कारोबार का विस्तार अहम रहा। तिमाही में उत्पादन 18.6 प्रतिशत बढ़कर 13.82 लाख केस पहुंच गया, वहीं क्षमता उपयोग 78.6 प्रतिशत हो गया।

Leave a Reply

Next Post

 दिल्ली दुनिया में सबसे प्रदूषित... लाहौर भी पीछे

शेयर करेएक्यूआई खतरनाक स्तर पर; आज बारिश के आसार इंडिया रिपोर्टर लाइव दिल्ली, 14 नवंबर 2026। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली शुक्रवार को पाकिस्तान के लाहौर को पीछे छोड़ते हुए दुनिया का सबसे प्रदूषित शहर बन गई है। स्विस समूह आईक्यूएयर के अनुसार कल दिल्ली का वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 334 दर्ज किया […]

You May Like

बेलतरा की 3 ग्राम पंचायतों को मिली महतारी सदन की सौगात....|....छत्तीसगढ़ समेत 11 राज्यों में 3.37 करोड़ की साइबर ठगी....|....दुनिया के अनूठे नलतरंग की धुन से गूंज उठी मैहर की धरती....|....भोपाल में घरों के अंदर पल रहे डेंगू फैलाने वाले मच्छर....|.... दिल्ली दुनिया में सबसे प्रदूषित... लाहौर भी पीछे....|....ब्रूइंग कारोबार का दम! एस्गार्ड एल्कोबेव के मुनाफे में 1,402% का धमाकेदार उछाल....|....'माफी मांगने से नहीं मिटेगा दर्द'....|.... महिला एशियन चैंपियंस ट्रॉफी देखने के लिए नहीं लगेगा टिकट....|....अब सिर्फ मशीन चलाना काफी नहीं!....|....ट्रंप की चीन यात्रा में परमाणु हथियारों पर मंथन