जांजगीर-चांपा में घर में फंदे पर लटकी मिली महिला

Indiareporter Live
शेयर करे

पति और बेटे काम के लिए बाहर थे,पुलिस जांच में जुटी,सुसाइड नोट नहीं मिला

इंडिया रिपोर्टर लाइव

जांजगीर-चांपा, 21 जुलाई 2026। जिले के नवागढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम अमोरा में 45 वर्षीय महिला ने घर के भीतर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। जांच में महिला के लंबे समय से बीमार रहने की जानकारी सामने आई है। हालांकि आत्महत्या के कारणों का अभी पता नहीं चल सका है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

थाना प्रभारी मणिकांत पाण्डेय ने बताया कि मृतका की पहचान बुधवारा बाई (45) के रूप में हुई है। सोमवार रात महिला ने घर के कमरे में मियार पर गमछे का फंदा बनाकर आत्महत्या कर ली। मंगलवार सुबह परिजनों ने उसे फंदे पर लटका देखा और पुलिस को सूचना दी।

एक माह पहले गांव लौटी थी

पुलिस के अनुसार, महिला करीब एक माह पहले अपने परिवार के साथ दूसरे राज्य से काम कर गांव लौटी थी। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि वह लंबे समय से बीमार थी। इसी कारण उसके पति और दोनों बेटे काम के लिए दूसरे राज्य गए हुए थे। घटना के समय महिला घर में अकेली थी।

सुसाइड नोट नहीं मिला

सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची, शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम कराया और शव परिजनों को सौंप दिया। घटनास्थल से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। पुलिस ने मर्ग कायम कर आत्महत्या के कारणों की विस्तृत जांच शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Next Post

फीफा के रंग में रंगीं सोनिया बंसल

शेयर करेबिग बॉस फेम सोनिया बंसल ने फीफा वर्ल्ड कप 2026 में बिखेरा जलवा इंडिया रिपोर्टर लाइव अनिल बेदाग मुंबई, 22 जुलाई 2026। फुटबॉल के सबसे बड़े महाकुंभ फीफा वर्ल्ड कप 2026 में जहां दुनिया की निगाहें मैदान पर टिकी थीं, वहीं अभिनेत्री और बिग बॉस 17 फेम सोनिया बंसल […]

You May Like

इंदौर में महिला की हत्या की आशंका, 25 दिन पहले हुआ था लव मैरेज....|....भोपाल के करोंद में रविवार को मटकी फोड़ का महासंग्राम....|....सीएम बोले-सुप्रीम कोर्ट में मजबूती से रखेंगे पक्ष, बेहतर समाधान निकालेंगे....|....बाईपास की मांग को लेकर पदयात्रा का ऐलान पड़ा भारी, भाजयुमो जिलाध्यक्ष सिद्धार्थ दुबे को नोटिस....|....मृत भालू के नाखून काटकर ले गए थे आरोपी, वन विभाग ने दो को दबोचा....|....195वीं बटालियन सीआरपीएफ ने मनाया 20वां स्थापना दिवस....|....अब थाना बनेगा ‘एसपी ऑफिस’....|....वेतन एरियर जारी करने के बदले 10 हजार की रिश्वत....|....हथियारों का रास्ता छोड़ा, अब घर लौटे 50 पूर्व माओवादी....|....तुकाराम की राह पर चला बेंगलूरु खाद्य सुरक्षा विभाग