फीफा के रंग में रंगीं सोनिया बंसल

Indiareporter Live
शेयर करे

बिग बॉस फेम सोनिया बंसल ने फीफा वर्ल्ड कप 2026 में बिखेरा जलवा


इंडिया रिपोर्टर लाइव

अनिल बेदाग

मुंबई, 22 जुलाई 2026। फुटबॉल के सबसे बड़े महाकुंभ फीफा वर्ल्ड कप 2026 में जहां दुनिया की निगाहें मैदान पर टिकी थीं, वहीं अभिनेत्री और बिग बॉस 17 फेम सोनिया बंसल अपने स्टाइलिश अंदाज़ से सोशल मीडिया पर छा गईं। स्टेडियम से साझा की गई उनकी तस्वीरें देखते ही देखते वायरल हो गईं, जिनमें वह कभी अपनी पसंदीदा टीम का उत्साह बढ़ातीं तो कभी वर्ल्ड कप की भव्य पृष्ठभूमि में शानदार पोज़ देती नजर आईं। उनके स्पोर्टी-ग्लैमरस लुक और आत्मविश्वास ने फैन्स का दिल जीत लिया।

सोनिया ने इस अनुभव को अपने जीवन का सपना सच होने जैसा बताते हुए कहा कि दुनिया भर के फुटबॉल प्रेमियों के बीच मैच का रोमांच महसूस करना अविस्मरणीय रहा। अभिनय के साथ यात्रा और नए अनुभवों की शौकीन सोनिया की यह मौजूदगी बताती है कि वह मनोरंजन जगत से आगे बढ़कर वैश्विक मंचों पर भी अपनी अलग पहचान बना रही हैं। उनकी वायरल तस्वीरें एक बार फिर साबित करती हैं कि फैशन, आत्मविश्वास और व्यक्तित्व के दम पर सोनिया बंसल आज की सबसे चर्चित युवा अभिनेत्रियों में शुमार हैं।

Leave a Reply

Next Post

फीफा अध्यक्ष के विशेष निमंत्रण से उर्वशी रौतेला ने रचा इतिहास

शेयर करेफीफा के मंच पर चमका उर्वशी रौतेला का ग्लोबल स्टारडम, जब फीफा अध्यक्ष ने किया उर्वशी रौतेला का खास स्वागत इंडिया रिपोर्टर लाइव अनिल बेदाग मुंबई, 22 जुलाई 2026। भारतीय अभिनेत्री उर्वशी रौतेला ने एक बार फिर अंतरराष्ट्रीय मंच पर भारत का गौरव बढ़ाया है। फीफा अध्यक्ष जियानी इन्फैन्टिनो […]

You May Like

मायावती ने मस्जिदों के ध्वस्तीकरण पर उठाए सवाल, बोलीं-सरकार तुरंत रोके अभियान....|....दर्द का इलाज कराने गई महिला की 15 दिन बाद मौत....|....ब्यौहारी में गौशाला की मांग पर बवाल....|....जन्मअष्टमी पर बांके बिहारी मंदिर के डिस्प्ले बोर्ड पर दिखी ऊर्दू की आयतें, हिन्दू संगठनों की आपत्ति....|....पानी का पाउच उधार नहीं दिया तो भड़का युवक....|....लंदन स्क्वैश क्लासिक: क्वार्टर फाइनल में हारकर बाहर हुईं अनाहत सिंह....|....सोने में तेजी का दौर अभी नहीं थमेगा....|....अर्जुन रामपाल: अभिनेता ने 'ओ साथी रे' को लेकर दी अपडेट....|....अवैध प्रवासियों को डिपोर्ट करेंगे यूरोपीय देश....|....सैन्य परिसर के अंदर जोरदार विस्फोट, 10 की मौत, 60 से ज्यादा घायल