टेक्नोलॉजी और टैलेंट भारत की विकास यात्रा के 2 प्रमुख पिलर: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 10 अक्टूबर 2022। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश में समावेश के वाहक के तौर पर प्रौद्योगिकी की महत्ता पर जोर देते हुए मंगलवार को कहा कि प्रौद्योगिकी (टेक्नोलॉजी) और प्रतिभा (टैलेंट) भारत की विकास यात्रा के दो स्तंभ हैं। मोदी ने यहां हो रहे द्वितीय संयुक्त राष्ट्र विश्व भू-स्थानिक सूचना सम्मेलन में एक वीडियो संदेश के जरिए कहा कि देश अंत्योदय के सपने को साकार करने की दिशा में काम कर रहा है, जिसका उद्देश्य अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति को भी सशक्त बनाना है। उन्होंने कहा कि यह ऐसा अभियान है, जिसने अंतिम पंक्ति में भी खड़े व्यक्ति के सशक्तिकरण के लिए बड़े पैमाने पर हमारा मार्गदर्शन किया है। 

मोदी ने कहा, ”बैंकिंग सुविधाओं से रहित 45 करोड़ लोगों को बैंकिंग सेवाएं मुहैया कराई गईं। यह जनसंख्या अमेरिका की आबादी से भी अधिक है। बीमा सुविधाओं से रहित 13 करोड़ 50 लाख लोगों का बीमा कराया गया और यह आबादी फ्रांस की जनसंख्या के बराबर है। ग्यारह करोड़ परिवारों को स्वच्छता सुविधाएं और छह करोड़ से अधिक परिवारों को नल जल की सुविधा पहुंचाकर भारत सुनिश्चित कर रहा है कि कोई पीछे न छूट जाए। भारत तत्काल डिजिटल भुगतान के मामले में दुनिया में शीर्ष स्थान पर है और यहां तक कि लघु विक्रेता भी डिजिटल भुगतान को स्वीकार करते हैं या उसे प्राथमिकता देते हैं। प्रधानमंत्री ने कहा, ”भारत एक युवा देश है, जिसका कुछ नया सोचने का जज्बा गजब का है। हम दुनिया के शीर्ष स्टार्टअप केंद्र हैं। देश में 2021 के बाद से यूनिकॉर्न स्टार्ट-अप की संख्या करीब दोगुनी हो गई है। यह भारत की युवा आबादी के कारण है। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि कोविड -19 महामारी के खिलाफ सभी को साथ मिलकर लड़ना चाहिए। संकट के दौरान एक दूसरे की मदद करने के लिए अंतर्राष्ट्रीय समुदाय द्वारा एक संस्थागत दृष्टिकोण की आवश्यकता थी। उन्होंने कहा, “संयुक्त राष्ट्र जैसे वैश्विक संगठन हर क्षेत्र में संसाधनों को अंतिम मील तक ले जाने में नेतृत्व कर सकते हैं।” पीएम मोदी ने सुझाव दिया कि हमारे ग्रह को बचाने के लिए सर्वोत्तम प्रथाओं को साझा किया जा सकता है।

वहीं, केंद्रीय विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्री डॉ जितेंद्र सिंह ने कहा कि भारत ने पिछले कुछ वर्षों में वैश्विक नवाचार सूचकांक में छलांग लगाते हुए बहुत सारे परिवर्तन देखे हैं। उन्होंने कहा, “प्रौद्योगिकी तेजी से पीढ़ियों के लिए उपलब्ध हो रही है, लेकिन अनुकूलन में एकरूपता नहीं है। इसे वैश्विक स्तर पर ध्यान में रखने की जरूरत है।

Leave a Reply

Next Post

मशाल सिंबल मिलते ही फायर हुए आदित्य ठाकरे, बोले- 40 गद्दार नहीं छीन सकते सिद्धांत

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव मुंबई 10 अक्टूबर 2022। शिवसेना के दो गुटों की ओर से पार्टी के सिंबल और नाम और पर दावों के बीच चुनाव आयोग ने अंतरिम फैसला लिया है। इसके तहत उद्धव ठाकरे गुट की पार्टी का नाम ‘शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे)’ रखा गया है। इसके […]

You May Like

मणिपुर में उपद्रवियों पर बड़े प्रहार की तैयारी, जवानों को खुली छूट....|....गृह मंत्री अमित शाह लॉन्च करेंगे LPMS, डिजिटल होगा भारत का बॉर्डर मैनेजमेंट सिस्टम....|....टीएमसी नेता जहांगीर खान को STF ने भारत-नेपाल सीमा से दबोचा; जबरन वसूली के आरोप में गिरफ्तारी....|....चुनावी धांधली के दावों पर सबूत मांगने पर भड़के ट्रंप, पत्रकार को बताया 'भ्रष्ट'; बीच में छोड़ा इंटरव्यू....|....हिंदू संघर्ष समिति के 4 पदाधिकारी गिरफ्तार, रिहाई की मांग पर पीड़िता समेत लोगों ने किया चक्का जाम....|....गाजा में इस्राइली हमलों में नौ फलस्तीनियों की मौत; बेन ग्वीर के सोशल मीडिया पोस्ट पर छिड़ा विवाद....|....फिलीपींस में चार की मौत, 200+ घायल; 7.8 तीव्रता के भीषण भूकंप के बाद सुनामी का अलर्ट....|....रूस ने भारत को दिया Su-57 का ऑफर: राष्ट्रपति पुतिन बोले- मिलकर करेंगे काम, कोई नहीं रोक सकता....|....बंगाल में एनआईए का बड़ा एक्शन, बम विस्फोट मामले में टीएमसी का पूर्व विधायक गिरफ्तार....|....झांसी के होटल में खूनी खेल: पुरानी रंजिश में चाचा-भतीजे पर धारदार हथियार से हमला, एक की मौत... दूसरा गंभीर