इंग्लिश खिलाड़ियों के वीजा को लेकर एक और विवाद, बशीर के बाद अब रेहान अहमद को एयरपोर्ट पर रोका गया

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

राजकोट 13 फरवरी 2024। इंग्लैंड के स्पिनर शोएब बशीर के वीजा विवाद के बीच फंसने के करीब 10 दिन बाद हमवतन रेहान अहमद भी इसी तरह की समस्या से जूझते हुए दिखाई पड़ रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, रेहान को भारत में प्रवेश करने से रोक दिया गया। रेहान और इंग्लैंड टीम के बाकी सदस्य दूसरे और तीसरे टेस्ट के बीच 10 दिनों के ब्रेक के दौरान अबू धाबी गए थे। रेहान को कथित तौर पर राजकोट के हीरासर हवाई अड्डे पर रोक दिया गया था, क्योंकि उनके पास देश में प्रवेश के लिए आवश्यक सही दस्तावेज नहीं थे।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, रेहान को राजकोट हवाई अड्डे पर रोक गया क्योंकि उनके पास केवल एकल-प्रवेश वीजा था। आगे के मैच और स्थिति की गंभीरता को ध्यान में रखते हुए, स्थानीय अधिकारियों ने उन्हें एक तत्काल समाधान दिया और उन्हें दो दिना का वीजा दिया। हालांकि, एयरपोर्ट अधिकारियों ने इंग्लैंड खेमे से अगले दो दिन में इस मुद्दे को पूरी तरह से सुलझाने की सलाह दी है। एकल-प्रवेश वीजा रखने वाले व्यक्ति को देश से बाहर निकलने और फिर से प्रवेश करने की अनुमति नहीं है।

इंग्लैंड को उम्मीद- जल्द सुलझेगा मामला
हालांकि, इंग्लैंड की टीम को उम्मीद है कि अगले 24 घंटे में मसला पूरी तरह सुलझ जाएगा। रेहान को छोड़कर इंग्लैंड की टीम के अन्य सदस्यों और सहयोगी स्टाफ को किसी समस्या का सामना नहीं करना पड़ा और वे सोमवार शाम तक राजकोट में अपने होटल पहुंच गए थे। बीसीसीआई के एक अधिकारी ने कहा, ‘इंग्लैंड की टीम को रेहान का वीजा प्रोसेस करने की सलाह दी गई है जो अगले दो दिन में खत्म होगा। उन्हें फिलहाल बाकी टीम के साथ देश में प्रवेश करने की अनुमति दी गई है और वह मंगलवार को अभ्यास में दिखाई देंगे।

राजकोट में सीधे उतरी इंग्लैंड की फ्लाइट
यह पहली बार है जब कोई अंतरराष्ट्रीय उड़ान सीधे राजकोट में उतरी है। इसलिए स्थिति की देखरेख के लिए जामनगर के अधिकारियों के साथ एक अस्थायी इमिग्रेशन काउंटर स्थापित किया गया है। यात्रा करने वाले इंग्लैंड दल के कुल 31 सदस्य राजकोट पहुंचे और केवल रेहान को वीजा मुद्दे का सामना करना पड़ा। रेहान को इंग्लैंड टीम के बाकी सदस्यों के साथ पहली बार भारत में प्रवेश करने में कोई परेशानी नहीं हुई थी। तब बशीर के वीजा की दिक्कत हुई थी। हालांकि, इस मामले को सुलझा लिया गया था और वह पहले टेस्ट के आखिर तक भारत पहुंच गए थे। इसके बाद बशीर ने दूसरे टेस्ट में हिस्सा भी लिया था।

रेहान का अब तक इस सीरीज में प्रदर्शन
इंग्लैंड रेहान से संबंधित वीजा मुद्दे को पूरी तरह से सुलझाने के लिए उत्सुक होगा क्योंकि सीरीज में तीन और टेस्ट बाकी हैं। रेहान आगे इंग्लैंड के लिए अहम साबित हो सकते हैं। रेहान ने अब तक इस सीरीज के दोनों मैचों में 36.37 की औसत से आठ विकेट लिए हैं और 17.80 की औसत से 70 रन बनाए हैं, जिसमें इंग्लैंड के दूसरे टेस्ट में 399 रन के लक्ष्य का पीछे करने के दौरान नंबर तीन पर नाइट वाचमैन के तौर पर बल्लेबाजी करते हुए 23 रन की पारी भी शामिल है।

Leave a Reply

Next Post

किसान नेता सरवण पंधेर बोले-फतेह करेंगे, टकराव नहीं... समाधान खोजने की पूरी कोशिश है

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव चंडीगढ़ 13 फरवरी 2024। पंजाब किसान मजदूर संघर्ष समिति के महासचिव सरवन सिंह पंधेर ने मंगलवार को कहा कि बैठक में सरकार के साथ टकराव से बचने के लिए समाधान खोजने के सभी प्रयास किए गए और उन्हें सकारात्मक परिणाम की उम्मीद है। पंजाब के […]

You May Like

छत्तीसगढ़ में निकली एएनएम, स्टाफ नर्स समेत कई पदों पर भर्ती....|....गौधाम योजना निकली हवाहवाई पशुधन सड़कों पर भटक रहे, दुर्घटना हो रहा....|....लगातार तीसरा स्वर्ण जीतने पर टिकीं मीराबाई चानू की निगाहें....|....अडवार नदी का रपटा डूबा, नदी-नाले उफान पर....|....संत गहिरा गुरु विश्वविद्यालय में शुल्क वृद्धि पर युवा कांग्रेस का आंदोलन....|....पूर्व क्रिकेटर पर 17.52 लाख की धोखाधड़ी का आरोप....|....रोपा लगाने जा रही महिलाओं से भरा ट्रैक्टर पलटा, दो की मौत; छह घायल....|....मानसून की बारिश में हीराकुंड डैम लबालब....|....वर्षा प्रभावितों के लिए उचित मुआवजा की घोषणा करें सरकार- त्रिलोक चंद्र श्रीवास....|....कोल इंडिया के गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड अभियान के तहत एसईसीएल ने बिलासपुर में एक ही दिन में 15 हजार पौधों का वृहद् पौधरोपण