जब पांच पीढ़ियों ने थामा एक-दूसरे का हाथ

इंडिया रिपोर्टर लाइव
अनिल बेदाग
मुंबई, 22 अगस्त 2026। विकासक दीपेश निरुपम द्वारा आयोजित विशेष पारिवारिक समारोह उस समय यादगार बन गया, जब परिवार की पांच पीढ़ियां एक साथ एक मंच पर नजर आईं। नानी प्रेम देवी, उनकी पुत्री किरण श्रीवास्तव, नीतू श्रीवास्तव, स्नेहिल और आश्री की मौजूदगी ने समारोह को भावनाओं से भर दिया। समारोह का सबसे भावुक पल तब आया, जब ग्याना निरुपम ने अपनी दादी के लिए लिखे भावपूर्ण शब्द सुनाए। उन्होंने कहा कि दादी ने उन्हें जीवन के संस्कार, बड़ों का सम्मान और परिवार की अहमियत सिखाई। उनकी भावनात्मक बातों ने उपस्थित लोगों को भी भावुक कर दिया।
रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों और भोजपुरी गीतों ने समारोह में उत्साह और उमंग भर दी। परिवार और मित्रों ने इस दुर्लभ मिलन का भरपूर आनंद लिया। दीपेश निरुपम की यह पहल केवल पारिवारिक आयोजन नहीं, बल्कि नई पीढ़ी को अपनी जड़ों और संस्कारों से जोड़ने की प्रेरणादायक मिसाल बन गई।
पांच पीढ़ियों का यह मिलन संदेश देता है कि परिवार की असली समृद्धि केवल संपत्ति में नहीं, बल्कि रिश्तों, संस्कारों और आपसी प्रेम को संजोकर रखने में है।


