अब शाहीन बाग में बुलडोजर चलाने की तैयारी, तुगलकाबाद में हटाया अतिक्रमण

शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 04 मई 2022। दक्षिण दिल्ली नगर निगम ने अवैध निर्माण और अतिक्रमण पर बुलडोजर चलाने की तैयारी कर ली है। दरअसल, एसडीएम ने चार मई से लेकर 13 मई तक अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई शुरू की। इसी क्रम में बुधवार को दक्षिण दिल्ली नगर निगम ने तुगलकाबाद के कर्णी सिंह शूटिंग रैंज के इलाके में अवैध निर्माण के खिलाफ कार्रवाई की। इसके अलावा ओखला और शाहीन बाग में अतिक्रमण हटाने के लिए एनडीएमसी ने एक्शन प्लान जारी किया है। ऐसे में 9 मई को शाहीन बाग में बुलडोजर चलने की खबर है।

शाहीन बाग समेत दिल्ली के आठ अलग-अलग इलाकों में भी एमसीडी के बुलडोजर अवैध निर्माण के खिलाफ कार्रवाई कर रहे हैं।  निगम में स्थायी समिति के उप अध्यक्ष राजपाल सिंह ने बताया कि नगर निगम दक्षिण दिल्ली के कई हिस्सों में 4 मई से यानी बुधवार से ही 13 मई तक अतिक्रमण के खिलाफ अभियान का पहला चरण शुरू करेगी। इस संबंध में दक्षिण और दक्षिण पूर्व डीसीपी को पत्र लिखा गया है। वहीं, नगर निगम उपायुक्त ने दक्षिणी व दक्षिण-पूर्वी जिले के पुलिस उपायुक्त को पत्र लिखकर पर्याप्त संख्या में पुलिस बल उपलब्ध कराने की मांग की है। सेंट्रल जोन के चेयरमैन राजपाल सिंह ने बताया कि पहले चरण में चार से 13 मई तक कार्रवाई होगी। जल्द ही अगले चरण का एक्शन प्लान भी तैयार किया जाएगा।

बता दें कि हनुमान जयंती वाले दिन दिल्ली के जहांगीरपुरी में शोभा यात्रा के दौरान पत्थरबाजी के बाद दो समुदायों में झड़प हो गई थी। इस हिंसा के बाद जहांगीरपुरी में अवैध निर्माण और अतिक्रमण पर बुलडोजर चला था। हालांकि, सुप्रीम कोर्ट ने बाद में इस कार्रवाई पर रोक लगा दी थी।

Leave a Reply

Next Post

ICC annual रैंकिंग में एक बार फिर T20 का बादशाह बनी टीम इंडिया, वर्ल्ड चैंपियन ऑस्ट्रेलिया 5वें स्थान पर

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 04 मई 2022। आईसीसी ने बुधवार को टी20 टीम की रैंकिंग जारी की है, जिसमें भारतीय टीम ने अपना बादशाहत कायम रखी है। वार्षिक रैंकिंग में विश्व चैंपियन ऑस्ट्रेलिया पांचवें स्थान पर मौजूद हैं। भारत ताजा रैंकिंग में इंग्लैंड से पांच रेटिंग ज्यादा […]

You May Like

परिसीमन और एसआईआर पर रार: खरगे ने की सर्वदलीय बैठक की मांग....|....बस्तर दशहरे में पूरी हुई निशा जात्रा की रस्म....|....कोरबा में आईटीआई छात्र की आत्महत्या से मचा हड़कंप....|....रामानुजगंज छठ घाट पर नहाते समय गहरे पानी में समाया किशोर....|....50 करोड़ का 100 क्विंटल गांजा जब्त, 501 आरोपी गिरफ्तार....|....महाकाल की नगरी से दिग्विजय सिंह की ‘सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा’ शुरू....|....राज्य वन सेवा मुख्य परीक्षा की फाइनल आंसर-की जारी....|....पीरागढ़ी में बहुमंजिला इमारत में भीषण आग....|....विजयादशमी पर सीएम योगी ने गुरु गोरखनाथ का किया विशेष पूजन....|....बवासीर की समस्या बढ़ा सकती हैं आपकी ये गलतियां