मैनचेस्टर यूनाइटेड से अलग होने के बाद रोनाल्डो ने लिखा- क्लब-फैंस के लिए प्यार हमेशा रहेगा

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

मैनचेस्टर 23 नवंबर 2022। मैनचेस्टर यूनाइटेड के साथ क्रिस्टियानो रोनाल्डो का अनुबंध खत्म हो चुका है। मंगलवार को क्लब ने बताया कि रोनाल्डो के साथ उनका अनुबंध तत्काल प्रभाव से खत्म हो चुका है। इसके बाद क्लब की तरफ से जारी बयान में यह भी कहा गया कि इस क्लब के मालिक ग्लेजर फैमिली इसे बेचने के विकल्प पर भी ध्यान दे रहे हैं।  रोनाल्डो ने टॉकटीवी पर बातचीत के दौरान कहा था कि क्लब में उन्हें धोखा दिया गया। इसके बाद से ही यह माना जा रहा था कि वह अब इस क्लब के लिए नहीं खेलेंगे और मंगलवार को इस पर आधिकारिक मुहर लग गई। इसके बाद रोनाल्डो ने भी बताया कि आपसी सहमति बनने पर वह मैनचेस्टर यूनाइटेड के साथ अपना अनुबंध खत्म करने पर राजी हुए हैं। 

मैनचेस्टर यूनाइटेड ने रोनाल्डो का धन्यवाद किया, जिन्होंने कल्ब के लिए दो कार्यकाल के दौरान 346 मैचों में 145 गोल किए हैं। साथ ही रोनाल्डो और उनके परिवार को शुभकामनाएं दीं।  रोनाल्डो ने अपने ट्वीट में लिखा “मैं मैनचेस्टर यूनाइटेड से प्यार करता हूं और मैं फैंस से प्यार करता हूं, जो कभी नहीं बदलेगा। हालांकि, यह मेरे लिए एक नई चुनौती तलाशने का सही समय है। मैं बाकी सीजन और भविष्य के लिए टीम की सफलता की कामना करता हूं।”

अपने इंटरव्यू में रोनाल्डो ने कहा था कि टीम के मैनेजर टेन हैग उन्हें बाहर करना चाहते हैं और टीम के मालिकों को लेकर उन्होंने कहा था कि ग्लेजर फैमिली को मैदान में कल्ब के प्रदर्शन से ज्यादा पैसे बनाने की फिक्र है। क्लब के मैनेजर एलेक्स फर्ग्यूसन के बाद कई मैनेजर बदले जा चुके हैं, लेकिन 2013 के बाद से यह क्लब प्रीमियर लीग का खिताब नहीं जीत पाया है। इस दौरान क्लब के खराब प्रदर्शन के चलते कई बार विरोध हो चुके हैं। क्लब के वफादार लोगों और ग्लेजर्स फैमिली के बीच हमेशा से ही अनबन होती रही है।

रोनाल्डो ने कथित तौर पर बायर्न म्यूनिख के साथ बातचीत की है। वह अब इस क्लब के लिए खेलते दिख सकते हैं। रोनाल्डो के क्लब से अलग होने पर मैनचेस्टर यूनाइटेड के पूर्व डिफेंडर रियो फर्डिनेंड ने कहा कि रोनाल्डो और क्लब दोनों को वह मिला जो वे चाहते थे। रोनाल्डो ने मैनचेस्टर युनाइटेड में खेलते हुए एक युवा खिलाड़ी के रूप में अपनी अलग पहचान बनाई थी। इसके बाद वह रियल मैड्रिड में गए और यहां सफलता के शिखर को छुआ। इसके बाद वह तीन साल तक जुवेंटस में खेले और फिर मैनचेस्टर में वापस लौटे। हालांकि, तब तक हालात बदल चुके थे और रोनाल्डो ज्यादा समय तक इस क्लब में नहीं टिक पाए। वह फिलहाल अपना पांचवां विश्व कप खेल रहे हैं और पुर्तगाल की कप्तानी कर रहे हैं। 

Leave a Reply

Next Post

सूर्यकुमार ने पहली बार टी20 रैंकिंग में हासिल किए 895 अंक, मोहम्मद रिजवान से 54 प्वाइंट आगे

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव दुबई 23 नवंबर 2022। आईसीसी टी20 रैंकिंग में भारत के विस्फोटक बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव की बादशाहत कायम है। वह आईसीसी की ताजा रैंकिंग में भी पहले स्थान पर बने हुए हैं। टी20 विश्व कप में 239 रन बनाने वाले सूर्यकुमार ने न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज […]

You May Like

गायों में फैलने वाले वायरस से पहली बार इंसान की मौत....|....एशियन पैरा गेम्स में भारत को 28वां गोल्ड....|....मोहन भागवत बोले: संघ केवल हिंदुओं के लिए नहीं, पूरे राष्ट्र के लिए है....|....'मैं भी हूं मांझी की बेटी': मुरिया दरबार में द्रौपदी मुर्मू बोलीं- आदिवासी परंपराएं संजोए रखना बड़ी जिम्मेदारी....|....दिग्विजय सिंह की यात्रा में बच्चों से नारे लगवाने की शिकायत....|....मुंबई में सरकार की 117 साल पुरानी हेरिटेज बिल्डिंग बेचने की तैयारी....|....छात्राओं ने शिक्षक पर लगाए बैड टच के आरोप....|....बढ़ते प्रदूषण पर लगाम कसने की तैयारी....|....जौहर विश्वविद्यालय के 38 भवनों पर ईडी करेगी कार्रवाई....|....उड़ता तीर के आगे धुरंधर भी फेल