नेपाली संसद भंग, ओली सरकार की सिफारिश पर राष्ट्रपति ने दी मंजूरी, अप्रैल में दो चरणों में होंगे चुनाव

indiareporterlive
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

काठमांडू 20 दिसम्बर 2020। नेपाल की राष्ट्रपति बिद्या देवी भंडारी ने ओली सरकार की सिफारिश को स्वीकार करते हुए देश की संसद को  को भंग कर दिया। नेपाल में अब मध्यावधि चुनावों की घोषणा हो चुकी है। अप्रैल में दो चरणों में चुनाव होंगे। राष्ट्रपति के अनुसार तीस अप्रैल और दस मई को चुनाव होना तय हुआ है। इस फैसले को जारी करते हुए राष्ट्रपति भवन ने एक विज्ञ्पति भी साझा की है जिसमें फ़ैसले के लिए संवैधानिक परंपराओं का हवाला दिया गया है।

इससे पहले प्रधानमंत्री केपी शर्मी ओली सदन को भंग करने की सिफारिश की थी। रविवार सुबह मंत्रिमंडल की एक आपात बैठक में सदन को भंग करने के लिए राष्ट्रपति को सिफारिश भेजना का फैसला किया था।

राष्ट्रपति भवन से जारी नोटिस में कहा गया है कि राष्ट्रपति बिद्या भंडारी ने केपी शर्मा ओली की संसंद भंग करने की सिफारिश को मंजूर कर लिया। नेपाल के संविधान के आर्टिकल 76 (1) और (7) ,आर्टिकल 85 के तहत इस प्रस्ताव को मंजूरी दी गई। 

बता दें कि नेपाल की संसद को भंग करने की राष्ट्रपति से सिफारिश के बाद प्रधानमंत्री केपी ओली की सरकार ने देश की राजधानी काठमांडू में सुरक्षा के कड़े प्रबंध कर दिए हैं। राजधानी के मुख्य चौकों में पुलिस की भारी संख्या में मौजूदगी है।

काठमांडू पोस्ट के मुताबिक, ओली की कैबिनेट में ऊर्जा मंत्री बरशमैन पुन ने कहा, “आज की कैबिनेट की बैठक ने सदन को भंग करवे के लिए राष्ट्रपति को सिफारिश भेजने का फैसला किया है।”

ओली पर संवैधानिक परिषद अधिनियम से संबंधित एक अध्यादेश को वापस लेने का दबाव था जो कि उन्होंने मंगलवार को जारी किया था। उसी दिन राष्ट्रपति बिद्या देवी भंडारी ने अध्यादेश को मंजूरी दे दी थी। 

रविवार को जब कैबिनेट की आपात बैठक सुबह 10 बजे बुलाई गई थी, तो काफी हद तक उम्मीद की जा रही थी कि यह अध्यादेश को बदलने की सिफारिश करेगी। लेकिन इसके बजाय, मंत्रिमंडल ने सदन को भंग करने की सिफारिश की।

ओली ने शनिवार को अपने साथी और पार्टी के अध्यक्ष पुष्पा कमल दहल के साथ-साथ सचिवालय के सदस्य राम बहादुर थापा और शाम को राष्ट्रपति भंडारी के साथ कई दौर की बैठकें की थी। 

Leave a Reply

Next Post

भोपाल की BJP सांसद प्रज्ञा ठाकुर की तबीयत खराब, एम्स में डॉक्टरों की निगरानी में चल रहा इलाज

शेयर करेसांस लेने में आ रही दिक्कत के कारण एम्स नई दिल्ली मेंकराया गया भर्ती दिल्ली एम्स के मुताबिक, सांसद को शुक्रवार रात हुई परेशानी के बाद इमरजेंसी में लाया गया था आज जारी होगा सांसद प्रज्ञा ठाकुर का हेल्थ बुलेटिन, दूसरी बार एनआईए कोर्ट में नहीं पेश हो पाईं […]

You May Like

पानी का पाउच उधार नहीं दिया तो भड़का युवक....|....लंदन स्क्वैश क्लासिक: क्वार्टर फाइनल में हारकर बाहर हुईं अनाहत सिंह....|....सोने में तेजी का दौर अभी नहीं थमेगा....|....अर्जुन रामपाल: अभिनेता ने 'ओ साथी रे' को लेकर दी अपडेट....|....अवैध प्रवासियों को डिपोर्ट करेंगे यूरोपीय देश....|....सैन्य परिसर के अंदर जोरदार विस्फोट, 10 की मौत, 60 से ज्यादा घायल....|....टोलकर्मी से मारपीट पर भाजपा सरकार मौन क्यों? मंत्री के समर्थक, पीए और सुरक्षाकर्मियों पर हो कड़ी कार्रवाई....|....फर्जी नियुक्ति और फर्जी ट्रांसफर का गिरोह बेखौफ काम कर रहा है - कांग्रेस....|....भारत बनेगा सुरक्षा तकनीक का वैश्विक केंद्र, FSIE 2026 में पंकज भोयर का आह्वान....|....‘कजिन ईशा’ में विक्रांत राय और सुरभि तलोदिया का एवरग्रीन रोमांस