साजिश नाकाम: तस्करी के लिए ईरान से आ रही 50 किलो हेरोइन पकड़ी, समुद्र के रास्ते भारतीय सीमा में प्रवेश की थी कोशिश

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 19 सितम्बर 2021। गुजरात एटीएस और भारतीय कोस्ट कार्ड ने शनिवार रात को तस्करी की एक बड़ी साजिश को नाकाम कर दिया। दोनों के साझा ऑपरेशन में गुजरात तट पर ईरान से आ रही बोट पकड़ी गई। इस बोट में करीब 30 से 50 किलो हेरोइन बरामद हुई है। माना जा रहा है कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में इसकी कीमत 250 करोड़ रुपये तक होगी।  सेना की ओर से जारी बयान में बताया गया कि शनिवार रात कोस्ट गार्ड और एटीएस को भारतीय जल सीमा में एक बोट दिखाई दी। इसके बाद कार्रवाई करते हुए बोट को रोककर जांच की गई। इसमें सात ईरानी नागरिक सवार थे, जिनके पास से 50 किलो तक हेरोइन मिली है। हालांकि, इसकी वास्तविक कीमत कितनी होगी इसकी जांच की जा रही है।  

समुद्र के रास्ते तस्करी की कोशिश नाकाम 

गुजरात एटीएस के डीआईजी हिमांशु शुक्ला ने बताया कि समुद्र रास्ते से तस्करी की कोशिश की जा रही थी, जिसको इंडियन कोस्ट गार्ड के साझा अभियान के दौरान गिरफ्तार कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार किए ईरानी नागरिकों से पूछताछ की जा रही है।  
शुक्ला ने बताया कि भारतीय तटरक्षक बल के साथ संयुक्त अभियान शुरू किया गया और ईरानी नौका एवं उसके चालक दल के सात सदस्यों को पकड़ा गया। हम मान रहे हैं कि 150-250 करोड़ रुपये कीमत की 30 से 50 किलोग्राम हेरोईन नौका में है। यह खेप और बड़ी हो सकती है और सही मात्रा नौका की छान-बीन के बाद ही पता चल सकेगी।

Leave a Reply

Next Post

चमोली में मची तबाही,मजदूरों के करीब 15 टेंट मलबे में दबे, कर्णप्रयाग-ग्वालदम हाईवे बंद

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नारायणबगड़ 20 सितम्बर 2021 । उत्तराखंड के चमोली जिले में सोमवार को तड़के बादल फटने की घटना से तबाही मच गई है। जिले के नारायणबगड़ में तड़के बादल फटने की घटना में सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) के मजदूरों के करीब 15 टेंट मलबे में दब गए। वहीं […]

You May Like

मायावती ने मस्जिदों के ध्वस्तीकरण पर उठाए सवाल, बोलीं-सरकार तुरंत रोके अभियान....|....दर्द का इलाज कराने गई महिला की 15 दिन बाद मौत....|....ब्यौहारी में गौशाला की मांग पर बवाल....|....जन्मअष्टमी पर बांके बिहारी मंदिर के डिस्प्ले बोर्ड पर दिखी ऊर्दू की आयतें, हिन्दू संगठनों की आपत्ति....|....पानी का पाउच उधार नहीं दिया तो भड़का युवक....|....लंदन स्क्वैश क्लासिक: क्वार्टर फाइनल में हारकर बाहर हुईं अनाहत सिंह....|....सोने में तेजी का दौर अभी नहीं थमेगा....|....अर्जुन रामपाल: अभिनेता ने 'ओ साथी रे' को लेकर दी अपडेट....|....अवैध प्रवासियों को डिपोर्ट करेंगे यूरोपीय देश....|....सैन्य परिसर के अंदर जोरदार विस्फोट, 10 की मौत, 60 से ज्यादा घायल