मंदिर की मूर्ति तोड़ने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, एक फरार

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

 रायगढ़, 24 नवंबर 2026। रायगढ़ जिले के सराईभद्दर इलाके में स्थित ग्राम देवता मंदिर की मूर्ति तोड़ने के मामले में जूटमिल थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक नाबालिग समेत दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस इस मामले में शामिल फरार तीसरे आरोपी की तलाश कर रही है।

जूटमिल थाना क्षेत्र के अंतर्गत वार्ड क्रमांक 34 सराईभद्दर के निवासियों ने रविवार को थाने पहुंचकर लिखित शिकायत सौंपी थी। मोहल्ले के निवासियों ने पुलिस को बताया कि तीन व्यक्तियों ने मिलकर उनके क्षेत्र में स्थित ग्राम देवता मंदिर की मूर्ति को क्षतिग्रस्त कर दिया है। स्थानीय निवासियों का कहना है कि इस इलाके में पहले भी इस प्रकार की घटनाएं हो चुकी हैं। मंदिर में स्थापित मूर्ति तोड़े जाने की वजह से मोहल्ले के लोगों की धार्मिक आस्था को ठेस पहुंची है। रहवासियों ने पुलिस से आरोपियों के विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई करने की मांग की थी।

रहवासियों की शिकायत मिलते ही जूटमिल पुलिस ने तीन आरोपियों के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 298 तथा धारा 3(5) के तहत मामला दर्ज कर जांच आरंभ की। मामले की जांच के लिए जूटमिल पुलिस की टीम ने आरोपियों की धरपकड़ के लिए विभिन्न स्थानों पर दबिश दी। इस दौरान पुलिस ने सराईभद्दर निवासी 21 वर्षीय राहुल चौहान तथा एक नाबालिग को अपनी अभिरक्षा में ले लिया। पुलिस ने पकड़े गए दोनों आरोपियों को नियमानुसार सक्षम न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया है।

इस मामले का तीसरा आरोपी लक्ष्मी चौहान घटना के बाद से फरार चल रहा है। जूटमिल पुलिस की टीम उसकी तलाश में संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दे रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि फरार आरोपी को भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Leave a Reply

Next Post

जापानी कारोबारी ने पत्नी संग मंदिर में हिंदू रीति-रिवाज से की शादी

शेयर करेमंत्रोच्चार-हवन के बीच हुईं रस्में इंडिया रिपोर्टर लाइव लखनऊ, 24 नवंबर 2026। गोमतीनगर के विवेकखंड स्थित राधा-कृष्ण मंदिर सोमवार को जापान के जोड़े की शादी का साक्षी बना। बैंड-बाजा और न ही विदेशी अंदाज। मंत्रोच्चार, हवन की अहुतियां और वैदिक परंपराओं के बीच जापान के कारोबारी हीरो यूकी चिहारा […]

You May Like

सुबह की धूप से सिर्फ विटामिन-डी ही नहीं, सेहत को मिलते हैं और भी कई फायदे....|....चुनावी मैदान में उतरे दिग्गज पहलवान योगेश्वर दत्त....|....कानूनी पचड़े में पड़ी रणबीर कपूर की फिल्म....|....अमेजन के जंगल में 11 दिन भटकता रहा बुजुर्ग....|....शेख हसीना 16 दिसंबर को करेंगी वतन वापसी....|....पूर्व विधायक सुरेश राठौर का आज गांधीनगर में नार्को टेस्ट....|....दिल्ली एसआईआर: मतदाताओं को नाम जुड़वाने का एक और मौका....|....जापानी कारोबारी ने पत्नी संग मंदिर में हिंदू रीति-रिवाज से की शादी....|....मंदिर की मूर्ति तोड़ने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, एक फरार....|....बिना बुनियादी सुविधाओं के मंजूर नहीं होगा नक्शा