‘भाजपा में बूथ कार्यकर्ता भी पीएम बन सकता है’, अधिवेशन में बोले शाह- हम खुद हिंसा के भुक्तभोगी

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 18 फरवरी 2024। भाजपा के राष्ट्रीय अधिवेशन में अपने संबोधन के दौरान गृह मंत्री अमित शाह ने विपक्ष पर जमकर निशाना साधा और दावा किया कि भाजपा ही ऐसी पार्टी है, जहां एक बूथ कार्यकर्ता भी पीएम बन सकता है। शाह ने कहा कि ‘भाजपा में बूथ का काम करने वाला एक व्यक्ति देश का राष्ट्रपति भी बन सकता है और प्रधानमंत्री भी बन सकता है। ये सहूलियत केवल भाजपा में ही उपलब्ध है, क्योंकि हमने पार्टी को लोकतांत्रिक बनाकर रखा है।’ 

कांग्रेस को दी चेतावनी
शाह ने कहा ‘मैं कांग्रेस को चेतावनी देता हूं कि आप रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के निमंत्रण को ठुकराकर केवल इस ऐतिहासिक पल का हिस्सेदार बनने से नहीं कतराएं बल्कि अपने देश को महान बनाने की प्रक्रिया से खुद को दूर कर लिया है। देश की जनता देख रही है और इसे याद भी रखेगी।’ उन्होंने कहा कि ’75 वर्ष में इस देश ने 17 लोकसभा चुनाव, 22 सरकारें और 15 प्रधानमंत्री देखें हैं। देश में हर सरकार ने अपने समय पर समयानुकूल विकास करने का प्रयास किया है। लेकिन आज मैं बिना किसी कन्फ्यूजन के कह सकता हूं कि समग्र विकास, हर क्षेत्र का विकास और हर व्यक्ति का विकास करने का काम केवल नरेन्द्र मोदी जी के 10 वर्षों में हुआ है।’

अमित शाह ने कहा कि देश ने तय कर लिया है कि पीएम मोदी फिर से देश के प्रधानमंत्री बनेंगे और इसमें कोई शक नहीं है। पीएम मोदी ने देश को भ्रष्टाचार, तुष्टिकरण, जातिवाद, वंशवाद से मुक्त किया है। विकास की राजनीति स्थापित की है। प्रधानमंत्री हमें धीरे-धीरे औपनिवेशिक मानसिकता से दूर कर रहे हैं, जबकि ये आजादी के तुरंत बाद हो जाना चाहिए था, लेकिन कांग्रेस ने कभी इसकी चिंता नहीं की।  

‘हम खुद हिंसा के भुक्तभोगी’
शाह ने कहा ‘केरल में हमारे 100 से ज्यादा कार्यकर्ता शहीद हो गए, 300 से ज्यादा अपाहिज हो गए। वहां इंडी अलायंस का शासन है। बंगाल में हमारे सैंकड़ों कार्यकर्ता मौत के घाट उतार दिए गए, हमेशा वहां चुनाव में धांधली, घपलेबाजी और हिंसा होती रही। वहां इंडी अलायंस और ममता बनर्जी का शासन है। हम तो हिंसा के भुक्तभोगी हैं। हिंसा फैलाने वाला अगर कोई गठबंधन यही तो वो घमंडिया गठबंधन है। दूर-दूर तक घमंडिया गठबंधन को सत्ता प्राप्ति की संभावना नहीं दिखती है। इस वजह से वो आज हर चीज का विरोध करने लगे हैं।’

Leave a Reply

Next Post

यूएनएससी में भारत ने पी5 देशों को सुनाई खरी-खोटी, पूछा- कब तक 188 देशों की सामूहिक आवाज को दबाते रहेंगे पांच सदस्य

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 18 फरवरी 2018। भारत ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में व्यापक सुधार की आवश्यकता पर जोर देते हुए सवाल किया कि इस शक्तिशाली अंतरराष्ट्रीय निकाय के पांच स्थायी सदस्यों की इच्छा वैश्विक संगठन के 188 सदस्य देशों की सामूहिक आवाज को कब तक […]

You May Like

'जो देश का नागरिक नहीं, उसे बाहर करेंगे', घुसपैठियों को लेकर अमित शाह का राहुल गांधी पर हमला....|....जेल से छूटे, फांसी घर विवाद में लटके केजरीवाल, भाजपा ने केजरीवाल को 'अराजक' करार दिया....|....'जब तक लोगों के साथ अन्याय होता रहेगा, तृणमूल संघर्ष करती रहेगी', बोले अभिषेक बनर्जी....|....ईरान पर अमेरिका-इस्राइल हमले को लेकर कांग्रेस का केंद्र पर हमला, स्पेन के पीएम के बयान की तारीफ की....|....‘द केरल स्टोरी 2’ पर राहुल गांधी ने कसा तंज, मनोज तिवारी की पत्नी ने दिया जवाब; बोलीं- ‘समाज को आईना दिखा रही’....|....अब पश्चिम एशिया में मेरोप्स सिस्टम तैनात करेगा अमेरिका, ईरानी ड्रोन से बचाव की तैयारी तेज....|....‘किस्सा कोर्ट कचहरी का’ में संजीव जयसवाल का दमदार अवतार....|....₹2550 मिलियन के फ्रेश इश्यू के साथ बाजार में उतरेगी इनोविजन लिमिटेड....|....ग्लैमर से आगे बढ़कर पावर ड्रेसिंग में छाईं काशिका कपूर....|....सोनिया गांधी ने खामेनेई की हत्या पर सरकार पर किया तीखा हमला, कहा- संसद में इस पर चर्चा होनी चाहिए