संभागायुक्त डाॅ. संजय अलंग ने की विभिन्न कार्यों की समीक्षा

indiareporterlive
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

बिलासपुर 04 फरवरी 2021 संभागायुक्त डाॅ. संजय अलंग ने आज संभाग के सभी जिलों के कलेक्टर और पुलिस अधीक्षकों की बैठक लेकर महत्वपूर्ण योजनाओं और कानूनी व्यवस्था की समीक्षा की। बैठक में आईजी पुलिस रतनलाल डांगी भी उपस्थित थे।

मंथन सभाकक्ष में आयोजित बैठक में संभाग में कानून व्यवस्था की समीक्षा करते हुए निर्देशित किया गया कि महत्वपूर्ण मुद्दों को लेकर विशेष सतर्कता बरतें। व्ही.आई.पी. दौरे के समय, अतिक्रमण हटाने के दौरान कानून व्यवस्था निरंतर बनी रहे। यातायात की समस्या को लेकर आम आदमी को होने वाली परेशानी को देखते हुए इस पर सर्वोच्च प्राथमिकता से व्यवस्था बनाएं। दुर्घटना को रोकने के लिए हर संभव प्रयास हो। जिससे कानून व्यवस्था की स्थिति निर्मित न हो। अनुसूचित जाति, जनजाति वर्ग से संबंधित अत्याचार के प्रकरणों में क्षतिपूर्ति मुआवजा वितरण की समीक्षा करें, देखें की ऐसे प्रकरण लंबित न रहें। इसके लिए लोक अभियोजक अधिकारी, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी एवं आदिवासी विकास विभाग के अधिकारी के साथ कलेक्टर और एसपी नियमित बैठक करें। विवचेना के दौरान जाति प्रमाण पत्र को लेकर भी समस्या आती है, इसका भी निराकरण होना चाहिए। राजनैतिक व्यक्तियों पर पुलिस में दर्ज मामलों के निराकरण पर विशेष ध्यान दिया जाये। संभाग के विभिन्न जिलों में राष्ट्रीय राजमार्गों की स्थिति की समीक्षा की गई तथा इस संबंध में विभाग के अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए।

संभागायुक्त ने संभाग के सभी जिलों में शत्प्रतिशत गौठान निर्माण की समीक्षा की। जगह को लेकर आ रही समस्या के निराकरण के निर्देश दिए। गौठानों में पैरा संग्रहण, गोधन न्याय योजना के तहत् गोबर खरीदी, गौठानों में स्व सहायता समूहों द्वारा संचालित गतिविधियां, गौठानों को मल्टीएक्टिविटी सेंटर बनाने के संबंध में निर्देश दिए गए। गोबर खरीदी का एक-एक हिसाब रखने और इसका आडिट भी कराने कहा। उन्होंने कि गोबर खरीदी की निगरानी के लिए गौठान समिति को जिम्मेदारी दी जाये। उन्होंने गौठानों में फलोद्यान विकसित करने, बकरी पालन और मुर्गी पालन जैसी गतिविधियों को प्राथमिकता देने कहा।

बैठक में कलेक्टर बिलासपुर डाॅ. सारांश मित्तर, जांजगीर कलेक्टर यशवंत कुमार, रायगढ़ कलेक्टर भीमसिंह, कोरबा कलेक्टर श्रीमती किरण कौशल, मुंगेली कलेक्टर पी.एस. एल्मा, गौरेला, पेण्ड्रा, मरवाही जिले की कलेक्टर श्रीमती नम्रता गांधी सहित सभी जिलों के पुलिस अधीक्षक और जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी उपस्थित थे।  

Leave a Reply

Next Post

पर्यावरण और वन विभाग के अलावा जिला प्रशासन जिले की लगातार बिगड़ती पर्यावर्णीय स्थिति को ध्यान दिए बगैर लगातार करवा रहे है औद्योगिक जनसुनवाई – राजेश त्रिपाठी

शेयर करेफ़र्ज़ी ई आई ए रिपोर्ट को आधार बना कर की जा रही है जन सुनवाई 3/5 मार्च को एनआर इस्पात तथा 12 मार्च 2021 में ही बी एस स्पंज की जनसुनवाई प्रस्तावित है इंडिया रिपोर्टर लाइव रायगढ  05 फरवरी 2021। बीते कुछ सालों में अंधे-औद्योगिकीकरण की वजह से जिले […]

You May Like

रूस ने भारत को दिया Su-57 का ऑफर: राष्ट्रपति पुतिन बोले- मिलकर करेंगे काम, कोई नहीं रोक सकता....|....बंगाल में एनआईए का बड़ा एक्शन, बम विस्फोट मामले में टीएमसी का पूर्व विधायक गिरफ्तार....|....झांसी के होटल में खूनी खेल: पुरानी रंजिश में चाचा-भतीजे पर धारदार हथियार से हमला, एक की मौत... दूसरा गंभीर....|....ईरान-अमेरिका के बीच मिसाइल हमलों का कम्पीटीशनः  IRGC बोला- दुश्मन के कई ठिकाने उड़ाए, यूएस ने भी.......|....टोरंटो में भारतीय उत्सव से दुनिया में छिड़ा विवाद, "कनाडा पर इंडिया का कब्जा..." टिप्पणी से मचा बवाल....|....मोरबी में दर्दनाक सड़क हादसा: आप नेता समेत पांच लोगों की मौत, दो की हालत गंभीर; कार के उड़े परखच्चे....|....पीओके में तैनात किए जाएंगे 14 हजार अतिरिक्त सुरक्षाकर्मी, लोगों में बढ़ी चिंता....|....युद्धविराम के बीच फिर भड़का तनाव, हिजबुल्ला ने इस्राइली लड़ाकू विमानों पर दागीं मिसाइलें....|....'परमाणु हथियार बनाने की स्थिति में नहीं तेहरान': ट्रंप का बड़ा दावा- लगभग खत्म हो चुकी है ईरान की मिसाइल ताकत....|....यूएन में पाकिस्तान ने फिर अलापा कश्मीर का राग; भारत ने लगाई कड़ी फटकार, बोला- ये झूठ फैलाने का मंच नहीं