भाजपा राज में छत्तीसगढ़ की पहचान गड्ढों वाले सड़कों से हो गयी है – कांग्रेस

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

रायपुर, 18 सितंबर 2026। भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनने के बाद प्रदेश में सड़को की स्थिती बदहाल हो गयी है। प्रदेश कांग्रेस की मुख्य प्रवक्ता वंदना राजपूत ने कहा कि प्रदेश के सभी प्रमुख सड़को और पहुंच मार्गो में जानलेवा गड्ढे बन चुके है। सड़को के यह गड्ढे सरकार के विकास और सुशासन की हकीकत को बयान करते है। भाजपा राज में छत्तीसगढ़ की पहचान गड्ढों वाले सड़के से हो गयी है।

प्रदेश कांग्रेस की मुख्य प्रवक्ता वंदना राजपूत ने कहा कि पिछले ढाई साल में भाजपा की सरकार ने कोई भी नई सड़क नही बनवाई उल्टे सरकार ने एक भी सड़क की मरम्मत नहीं करवाया है। सरकार का खजाना इतना तंगहाल हो गया है कि सरकार का पीडब्लूडी विभाग ही नहीं शहरी और ग्रामीण क्षेत्र दोनो में ही सड़को का बनना छोड़ो मेंटेनेस तक नहीं हो पा रहा। प्रदेश के प्रमुख शहरों में सड़को पर बड़े-बड़े गड्ढे देखने को मिल जायेंगे।

प्रदेश कांग्रेस की मुख्य प्रवक्ता वंदना राजपूत ने आरोप लगाया है कि भाजपा सरकार ने विकास के नाम पर सिर्फ प्रचार किया, जमीन पर सड़कें बदहाल हैं। खराब सड़कों के कारण आए दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं, वाहन क्षतिग्रस्त हो रहे हैं और आम नागरिकों को जान जोखिम में डालकर सफर करना पड़ रहा है। कांग्रेस ने कहा कि सरकार के मंत्री और अधिकारी सड़कों की समीक्षा और निरीक्षण के दावे करते हैं, लेकिन जनता पूछ रही है कि सड़कों की मरम्मत कब होगी? गड्ढे कब भरेंगे? और इन गड्ढों के कारण होने वाली दुर्घटनाओं की जिम्मेदारी कौन लेगा? सरकार बताए-सड़क निर्माण और मरम्मत के नाम पर कितना पैसा खर्च हुआ?

प्रदेश कांग्रेस की मुख्य प्रवक्ता वंदना राजपूत ने कहा कि छत्तीसगढ़ में भाजपा सरकार के कार्यकाल में सड़कों की स्थिति लगातार बदहाल होती जा रही है। प्रदेश की राजधानी रायपुर से लेकर गांव-कस्बों तक सड़कों पर बड़े-बड़े गड्ढे दिखाई दे रहे हैं। बारिश के बाद स्थिति और भी भयावह हो गई है। सड़क और गड्ढे के बीच अंतर करना मुश्किल हो गया है, लेकिन सरकार को जनता की परेशानी दिखाई नहीं दे रही है।

Leave a Reply

You May Like

भाजपा राज में छत्तीसगढ़ की पहचान गड्ढों वाले सड़कों से हो गयी है - कांग्रेस....|....प्रदेश के अस्पतालों में 80 प्रतिशत डॉक्टरों के पद खाली - कांग्रेस....|....प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस एवं विश्वकर्मा जयंती पर एसईसीएल में द्वितीय विश्वकर्मा अवार्ड्स का आयोजन....|....मुक्ताकाशी मंच में सजेगी काव्य की महफिल, नामचीन कविगण करेंगे रचनाओं का पाठ....|....सोशल मीडिया की दोस्ती से बढ़ी नजदीकी, फिर पहुंचा मामला थाने तक....|....प्रदेश की बदहाल व्यवस्था को लेकर आप की 7 सूत्रीय मांग....|....अवधेशानंद और मनोज मुन्तशिर के साथ मंच साझा करेंगे भागवत....|....एमसी पालमपुर ने नियमों के विपरीत बांट दिए सफाई कर्मियों को 2.16 लाख के प्रेशर कुकर....|....पीएम मोदी बर्थडे: चारों धामों में प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर विशेष पूजा-अर्चना, दीर्घायु की कामना....|....हेमकुंड साहिब में हुई सीजन की पहली बर्फबारी