गुजरात की कंपनी में आग से अफरा-तफरी

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

अहमदाबाद, 03 नवंबर 2026। अहमदाबाद में आग से बचने के लिए अपने ऑफिस की दूसरी मंजिल की खिड़की से कूदने के कारण एक व्यक्ति की मौत हो गई और दूसरा घायल हो गया। यह जानकारी पुलिस ने मंगलवार को दी।

पुलिस ने क्या बताया? 
बोडकदेव पुलिस स्टेशन के इंस्पेक्टर संदीप खंभाला ने बताया कि सोमवार रात करीब 9:30 बजे थलतेज इलाके में स्थित चार मंजिला ‘मैग्नेट कॉर्पोरेट पार्क’ बिल्डिंग के एक ऑफिस में आग लग गई। अतिरिक्त मुख्य अग्निशमन अधिकारी जयेश खड़िया ने बताया कि आग बिल्डिंग की दूसरी मंजिल पर लगी और बाद में पहली मंजिल तक फैल गई। घटना के समय, दूसरी मंजिल वाले ऑफिस को छोड़कर बिल्डिंग के बाकी ज्यादातर ऑफिस बंद थे।

कितने लोग सुरक्षित निकले?
खंभाला ने बताया कि 23 वर्षीय रचित पटेल की बिल्डिंग की दूसरी मंजिल से कूदने के बाद लगी चोटों के कारण मौत हो गई। एक अन्य युवक, जो घबराहट में बिल्डिंग से कूद गया था, घायल हो गया और उसका इलाज चल रहा है। खड़िया ने बताया कि दमकलकर्मियों ने सीढ़ी का इस्तेमाल करके ऑफिस में काम कर रहे छह अन्य लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला।

किस वजह से लगी आग?
ऑफिस में काम कर रहे कई अन्य लोग खुद ही सुरक्षित स्थान पर पहुंचने में कामयाब रहे। अधिकारियों ने बताया कि आग के बाद धुएं की वजह से उनमें से कुछ लोग प्रभावित हुए। बाद में आग पर काबू पा लिया गया। अधिकारियों के मुताबिक, आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट हो सकता है, जिससे ऑफिस का सामान और फर्नीचर जलकर खराब हो गए।

खंभाला ने बताया कि मृतक पटेल राजकोट का रहने वाला था। पुलिस ने बताया कि दुर्घटनावश मौत का मामला दर्ज कर लिया गया है और घटना की जांच की जा रही है। 

Leave a Reply

Next Post

आखिरकार चला यशस्वी जायसवाल का बल्ला

शेयर करेन्यूजीलैंड के खिलाफ लगाया नाबाद शतक इंडिया रिपोर्टर लाइव क्राइस्टचर्च, 03 नवंबर 2026। भारतीय युवा सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल ने आखिरकार अपनी लय हासिल कर ली। न्यूजीलैंड ए के खिलाफ दूसरे अनौपचारिक टेस्ट के आखिरी दिन जायसवाल ने शानदार शतक जड़कर फॉर्म में वापसी के संकेत दिए। उन्होंने यश […]

You May Like

आखिरकार चला यशस्वी जायसवाल का बल्ला....|....गुजरात की कंपनी में आग से अफरा-तफरी....|....क्षेत्रीय हथियार नियंत्रण प्रस्ताव के खिलाफ भारत-इस्राइल का मतदान....|.... शराब के लिए मारपीट और एसईसीएल खदान डकैती में 6 आरोपी गिरफ्तार....|....बच्चों से जुड़ी अश्लील सामग्री ऑनलाइन साझा करने वाले 6 आरोपी गिरफ्तार, दो नाबालिग....|....जनहित क्रांति पार्टी पर प्रतिबंध एक साल बढ़ा....|....अब उज्जैन में होगी भगवान कृष्ण पर रिसर्च, बनेगी हाईटेक लाइब्रेरी....|....माफी के बाद भी निशाने पर बाबा बागेश्वर....|....सरकार और सिंडिकेट के सांठगांठ से छत्तीसगढ़ बना अवैध नशे का गढ़ - कांग्रेस....|....पटवारियों की मांगों पर बातचीत करने के बजाय निलंबित करना भाजपा सरकार की तानाशाही और दमनकारी मानसिकता - कांग्रेस