मेक्सिको में बड़ा रेल हादसा, पटरी से उतरे ट्रेन के डिब्बे; 13 लोगों की मौत और 90+ घायल

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 29 दिसंबर 2025। मेक्सिको रेल हादसे में 13 लोगों की मौत और 98 लोगों के घायल होने की खबर है। राष्ट्रपति क्लाउडिया शिनबाम ने हादसे पर दुख जताया है। उन्होंने एक्स हैंडल पर लिखे पोस्ट में बताया कि नौसेना ने 13 लोगों के मारे जाने की पुष्टि की है। राष्ट्रपति ने कहा कि सरकारी राहत और बचाव कार्य एजेंसियों को मौके पर भेजा गया है। गवर्नर सोलोमन जारा को भी पीड़ित यात्रियों की हरसंभव मदद करने का निर्देश दिया गया है। बता दें कि इस रेल सेवा की शुरुआत साल 2023 में हुई थी और सरकार इसे रणनीतिक अहमियत के नजरिए से और विकसित कर रही है।

गवर्नर का बयान- 60 से अधिक घायल यात्री अस्पताल में भर्ती

राष्ट्रपति शिनबाम के निर्देश पर राहत और बचाव कार्य चलाया जा रहा है। ओक्साका के गवर्नर सोलोमन जारा ने बताया कि रेल हादसे का शिकार हुए 60 से अधिक यात्रियों को अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। 

गंभीर रूप से घायलों को रेफर किया गया
गवर्नर सोलोमन ने एक्स हैंडल पर जारी बयान में लिखा, 11 लोगों का इलाज स्यूदाद इक्स्टेपेक के जनरल हॉस्पिटल में कराया जा रहा है। 22 घायलों को जुचिटान के जनरल हॉस्पिटल भेजा गया है, जबकि 29 घायल यात्रियों को माटियास रोमेरो के IMSS ज़ोन हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। गंभीर रूप से घायल पांच लोगों को तेहुआंतेपेक के जनरल हॉस्पिटल में भेजा गया। पांच अन्य घायलों को सलीना क्रूज जनरल हॉस्पिटल रेफर किया गया है।

हादसे के तत्काल बाद क्या जानकारी मिली?

दुर्घटना के तत्काल बाद गवर्नर ने बयान जारी किया। निजांडा के पास हुई रेल दुर्घटना पर गहरा दुख जताते हुए उन्होंने बताया कि हादसे के समय ट्रेन में 250 लोग सवार थे। 139 यात्री सुरक्षित हैं। जान गंवाने वाले 13 मृतकों के परिवारों के प्रति हार्दिक संवेदना व्यक्त करते हुए गवर्नर ने कहा, सरकार हरसंभव सहायता के लिए प्रतिबद्ध है।

राष्ट्रपति ने कहा- सरकार के शीर्ष अधिकारी पीड़ितों से व्यक्तिगत रूप से मिलेंगे

इसके अलावा राष्ट्रपति शिनबाम ने कहा, नौसेना सचिवालय से मिली सूचना के मुताबिक अंतरमहासागरीय रेल दुर्घटना में 13 लोगों की दुर्भाग्यपूर्ण मृत्यु हुई है। उन्होंने कहा, ‘नौसेना सचिव और गृह मंत्रालय के उप सचिव को घटनास्थल पर जाकर मृतकों के परिवारों से व्यक्तिगत रूप से मिलने का निर्देश दिया गया है।

2023 में शुरु हुई थी यह रेल सेवा
समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक जो रेल हादसे का शिकार हुई है, इसका संचालन प्रशांत महासागर और मेक्सिको की खाड़ी के बीच किया जाता है। साल 2023 में तत्कालीन राष्ट्रपति ओब्राडोर ने इस रेल सेवा की शुरुआत की थी। सरकार के मुताबिक यह रेल सेवा दक्षिणी मेक्सिको में रेल यात्रा को बढ़ावा देने के मकसद से शुरू की गई। प्रशांत महासागर और मेक्सिको की खाड़ी के बीच स्थित संकरे भूभाग पर रेलवे ट्रैक बिछाए गए। बता दें कि सरकार तेहुआंटेपेक (Tehuantepec) में बुनियादी ढांचे का विकास करने की दिशा में सरकार व्यापक प्रयास कर रही है।

Leave a Reply

Next Post

'दोहरे मापदंडों से बचना जरूरी'; अश्विन का आईसीसी और इंग्लैंड-ऑस्ट्रेलिया के क्रिकेट पंडितों पर निशाना?

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 29 दिसंबर 2025। मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड (MCG) पर खेला गया एशेज सीरीज का चौथा टेस्ट सिर्फ दो दिनों में खत्म हो गया, जिसके बाद पिच की प्रकृति को लेकर जबरदस्त बहस छिड़ गई। 10 मिमी घास वाली इस पिच पर तेज गेंदबाजों का […]

You May Like

मरवाही में चार हाथियों का उत्पात, फार्म हाउस और खेतों को पहुंचाया भारी नुकसान....|....मोदी सबसे लंबे कार्यकाल वाले पीएम: दिल्ली सीएम से भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और सांसद तक पहुंचे मंदिर; पूजा की....|....होर्मुज से जॉर्डन तक बढ़ा युद्ध का खतरा: ईरान ने अमेरिकी ठिकाने पर दागीं मिसाइलें, पश्चिम एशिया में हाई अलर्ट....|....जोहानिसबर्ग के क्लीवलैंड में गोलीबारी, 12 लोगों की मौत और नौ घायल; मृतकों का बढ़ सकता है आंकड़ा....|....मीनाक्षी नटराजन मामले में आज चुनाव आयोग पहुंचेंगे कांग्रेस नेता, अहम मुलाकात....|....जंग के बीच अब पानी पर निशाना: ईरान के सिरिक में अमेरिकी बमबारी के बाद जलापूर्ति ठप, संकट और गहराने की आशंका....|....तृणमूल एमपी सुष्मिता देव ने दिया इस्तीफा, असम से राज्यसभा सांसद थीं ममता की पूर्व सहयोगी....|....सुशासन तिहार में मिले 37 लाख से अधिक आवेदनों का निराकरण करने का दावा खोखला - दीपक बैज....|....किशोर चंन्द्र पात्र बने एनटीपीसी कोरबा के कार्यकारी निदेशक....|....ईशा देओल की ‘घूंघट’ से खुलेगा डर का नया राज़