इस मंडप पर नताशा संग सात फेरे लेंगे वरुण धवन, सामने आई खूबसूरत तस्वीरें

indiareporterlive
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

बॉलीवुड के पॉपुलर लव-बर्ड्स वरुण धवन (Varun Dhawan) और नताशा दलाल (Natasha Dalal) आज यानी 24 जनवरी को शादी के बंधने में बंधने जा रहे हैं। इस कपल की शादी अलीबाग के शानदार ‘द मेंशन हाउस’ में हो रही हैं। 

दोनों परिवार के तमाम रिश्तेदार और करीबी दोस्त ‘द मेंशन हाउस’ पहुंच चुके है। कई बॉलीवुड सेलेब्स रविवार सुबह तक यहां पहुंच। बॉलीवुड के फेमस और वरुण के सबसे करीबी दोस्त करण जौहर भी ‘द मेंशन हाउस’ पहुंच चुके हैं। 

एक्टर वरुण धवन और नताशा दलाल की शादी को लेकर फैन्स का उत्साह अलग ही लेवल पर देखने को मिल रहा है। कहने को इस शादी को काफी सीक्रेट अंदाज में किया जा रहा है, लेकिन सोशल मीडिया की दुनिया में इस सीक्रेंट वैडिंग की भी सारी जानकारी एक-एक कर सामने आ रही है। 

इस समय वरुण-नताशा के वेडिंग वेन्यू से कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर जा रही हैं। पिछले कई दिनों से वेडिंग वेन्यू की तस्वीरें सामने आ रही है लेकिन वहीं अब वरुण धवन का शादी का मंडप की कुछ तस्वीर वायरल हो रही है जो बेहद शानदार तरीके से सजाया गया है। इस मंडप में वरुण धवन का हाथ थाम कर फेरे लेंगे। 

पिंक थीम के तहत डेकोरेट किया गया ये मंडप बेहद खास है। फर्नीचर से लेकर सजावट में लग फूल तक, हर तस्वीर फैन्स का दिल जीत रही है। डेकोरेशन करते वक्त ग्रीनरी का पूरा पूरा ध्यान दिया गया है। पूरे द मेंशन हाउस को खूबसूरत पेड़ों और लाइटों से सजा गया है। इन पेड़ों की वजह से ही वरुण के वेडिंग वेन्यू में चार चांद लग रहे हैं।

वेन्यू के चारों तरफ काफी संख्या में सिक्यॉरिटी गॉर्ड तैनात किए गए हैं। सभी जगहों पर सीसीटीवी कैमरे भी लगाए गए हैं। साथ ही फैमिली के स्टाफ को सेलफोन यूज ना करने को कहा गया है। आपको बता दें शनिवार को संगीत सेरेमनी हुई थी और साथ ही वरुण की बैचलर पार्टी थी, जिसमें वरुण के दोस्त शामिल थे। 

Leave a Reply

Next Post

भगवान से कम नहीं किसान इसलिए किसानों का करें सम्मानः मंत्री डॉ डहरिया

शेयर करेनगरीय प्रशासन मंत्री साहू समाज के कार्यक्रम में हुए शामिल इंडिया रिपोर्टर लाइव रायपुर 24 जनवरी 2021। नगरीय प्रशासन मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया ने आरंग विधानसभा क्षेत्र के ग्राम रसनी में साहू समाज के कार्यक्रम में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने समाज के लोगों को संबोधित करते हुए कहा […]

You May Like

अतिथि शिक्षकों को बसों में भरकर ले गई पुलिस....|....परेशान युवक ने खुद का काटा गला....|....छठी कार्यक्रम में पत्नी पर बसूले से हमला....|....एसईसीएल मानिकपुर खदान में कोयला चोरी....|....सिरगिट्टी में होटल सील, दस्तावेज मिले अधूरे....|....खरीफ सीजन में किसानों को खाद-बीज की कमी नहीं होने देगी सरकार, कालाबाजारी करने वालों पर सख्त कार्रवाई....|....रैली में घायल 16 पुलिस जवानों से अस्पताल में मिले पुलिस कमिश्नर, उपचार का लिया जायजा....|....राहुल गांधी सहित कांग्रेस नेताओं की गिरफ्तारी मोदी सरकार का डर - दीपक बैज....|....हवा के संग बिखरी माधुरिमा तुली की मासूम मुस्कान....|....रॉकिंग स्टार यश की 'टॉक्सिक' का नया रोमांटिक रंग