रायपुर रेलवे स्टेशन पर गलती से चली गोली में आरपीएसएफ जवान की मौत, यात्री घायल

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

रायपुर 10 फरवरी 2024। छत्तीसगढ़ के रायपुर रेलवे स्टेशन पर शनिवार को रेलवे सुरक्षा विशेष बल (आरपीएसएफ) का सर्विस हथियार गलती गोली चल जाने से एक जवान की मौत हो गई और एक यात्री घायल हो गया। अधिकारी ने बताया कि यह घटना सुबह करीब छह बजे हुई जब एक उपनिरीक्षक के नेतृत्व में आरपीएसएफ की एक टीम एस्कॉर्ट ड्यूटी के बाद सारनाथ एक्सप्रेस ट्रेन से उतर रही थी। जानकारी के मुताबिक, जब कांस्टेबल दिनेश चंद्र (30) ट्रेन के एस-2 कोच से बाहर निकल रहे थे, तो उनका सर्विस हथियार गलती से चल गया और एक गोली उनकी छाती में लगी। उन्होंने बताया कि एक यात्री की पहचान मोहम्मद दानिश के रूप में हुई है, जो ऊपरी बर्थ पर सो रहा था, उसके पेट में भी चोटें आईं। उन्होंने बताया कि दोनों को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां कांस्टेबल की मौत हो गई। अधिकारी ने बताया कि मृतक जवान राजस्थान का रहने वाला था और मामले की जांच जारी है।

Leave a Reply

Next Post

सीएए को लेकर अमित शाह ने किया बड़ा ऐलान, कहा- लोकसभा चुनाव से पहले करेंगे लागू

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 10 फरवरी 2024। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शनिवार को नागरिकता संशोधन अधिनियम (CAA) को लेकर बड़ा ऐलान किया है। उन्होंने कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव से पहले सीएए को लागू करने की नोटिफिकेशन जारी कर दी जाएगी। केंद्रीय गृह मंत्री ने […]

You May Like

उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने वेस्ट जोन इंटर स्टेट बैडमिंटन प्रतियोगिता के विजेताओं को किया पुरस्कृत....|....वैध परिवहन के दस्तावेज नहीं दे सकी फर्म....|....शिवपुरी का हाईटेक पोस्ट ऑफिस बना देश का मॉडल....|....पत्नी का शव गोद में लेकर रोता रहा पति....|....जहरीली शराब से मौतों पर कांग्रेस का हमला....|....रक्षाबंधन के बाद ससुराल लौटी नवविवाहिता की संदिग्ध मौत....|....कोरबा में चोरों का दुस्साहस: पहले 5 बिजली खंभे तोड़े....|....चौबीस घंटे बाद एनटीपीसी कोरबा के तीन यूनिट फिर चालू....|....भारतीय महिला टीम ने लगाई जीत की हैट्रिक....|....जालंधर में पकड़ा गया एफबीआई का मोस्ट वांटेड ठग