किसान सम्मान निधि की आठवीं किस्त जारी, पीएम मोदी बोले- हम कोरोना से लड़ेंगे और जीतेंगे

indiareporterlive
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 14 मई 2021। कोरोना संकट के बीच देश के साढ़े नौ करोड़ से ज्यादा किसानों को पीएम किसान सम्मान निधि के तहत आठवीं किस्त मिलने जा रही है। पीएम मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए देश के साढ़े नौ करोड़ किसानों को 19000 करोड़ रुपये की राशि जारी की। पीएम मोदी ने इस मौके पर कहा कि इस साल अभी तक बीते वर्ष की तुलना में लगभग 10 प्रतिशत अधिक गेहूं एमएसपी पर खरीदा जा चुका है। अभी तक गेहूं की खरीद का लगभग 58 हजार करोड़ रुपए सीधे किसानों के खाते में पहुंच चुका है। खेती में नए समाधान, नए विकल्प देने के लिए सरकार निरंतर प्रयास कर रही है। जैविक खेती को बढ़ावा देना ऐसे ही प्रयास हैं। इस प्रकार की फसलों में लागत भी कम है, ये मिट्टी और इंसान के स्वास्थ्य के लिए लाभदायक हैं और इनकी कीमत भी ज्यादा मिलती है।

कोरोना से भारत लड़ेगा और जीतेगा भी- पीएम

प्रधानमंत्री मोदी ने इस मौके पर कहा कि हमारे सामने एक अदृश्य दुश्मन है, जो बहरुपिया भी है, ये है कोरोना वायरस। पीएम मोदी ने कहा कि भारत हिम्मत हारने वाला देश नहीं है और ना ही भारतवासी हिम्मत हारेगा। पीएम मोदी ने कहा कि कोरोना से बचने के लिए मास्क और दो गज दूरी बहुत जरूरी है।

राहत: किसान सम्मान निधि की आठवीं किस्त जारी, पीएम मोदी बोले- हम कोरोना से लड़ेंगे और जीतेंगे

देश के साढ़े नौ करोड़ से ज्यादा किसानों के लिए आज राहत की खबर है। शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पीएम किसान सम्मान निधि योजना के तहत वित्तीय लाभ की आठवीं किस्त को जारी किया। प्रधानमंत्री कार्यालय की ओर से इसकी जानकारी दी गई थी। प्रधानमंत्री मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए साढ़े नौ करोड़ किसानों के खातों में 19 हजार करोड़ रुपये से ज्यादा की राशि भेजी। इधर प्रधानमंत्री मोदी ने कार्यक्रम से जुड़े किसानों से बात भी की। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि इससे छोटे किसानों को फायदा हो रहा है। 

बंगाल के किसानों को पहली बार लाभ मिलना शुरू हुआ – पीएम

प्रधानमंत्री मोदी ने इस मौके पर कहा कि आज अक्षय तृतीया का पावन पर्व है, कृषि के नए चक्र की शुरुआत का समय है और आज ही करीब 19 हजार करोड़ रुपए किसानों के बैंक खातों में सीधे ट्रांसफर किए गए हैं। इसका लाभ करीब-करीब 10 करोड़ किसानों को होगा। बंगाल के किसानों को पहली बार इस सुविधा का लाभ मिलना शुरू हुआ है। पीएम मोदी ने कहा कि कोरोना की मुश्किल चुनौतियों के बीच जहां किसानों ने कृषि और बागवानी में रिकॉर्ड उत्पादन किया है, वहीं सरकार भी हर साल एमएसपी पर खरीद के नए रिकॉर्ड बना रही है। पहले धान की और अब गेहूं की भी रिकॉर्ड खरीद हो रही है।

Leave a Reply

Next Post

क्या अब नामुमकिन है IPL 2021 का आयोजन, इस टीम मालिक ने किया इशारा

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 14 मई 2021। आईपीएल के जैव सुरक्षित वातावरण में कुछ खिलाड़ियों के कोविड-19 के लिए पॉजिटिव पाए जाने के बाद यह टी-20 टूर्नामेंट स्थगित कर दिया गया था। ऐसे में अंदाजा लगाया जा रहा है कि सीजन के बचे मुकाबले कब और कहां […]

You May Like

मायावती ने मस्जिदों के ध्वस्तीकरण पर उठाए सवाल, बोलीं-सरकार तुरंत रोके अभियान....|....दर्द का इलाज कराने गई महिला की 15 दिन बाद मौत....|....ब्यौहारी में गौशाला की मांग पर बवाल....|....जन्मअष्टमी पर बांके बिहारी मंदिर के डिस्प्ले बोर्ड पर दिखी ऊर्दू की आयतें, हिन्दू संगठनों की आपत्ति....|....पानी का पाउच उधार नहीं दिया तो भड़का युवक....|....लंदन स्क्वैश क्लासिक: क्वार्टर फाइनल में हारकर बाहर हुईं अनाहत सिंह....|....सोने में तेजी का दौर अभी नहीं थमेगा....|....अर्जुन रामपाल: अभिनेता ने 'ओ साथी रे' को लेकर दी अपडेट....|....अवैध प्रवासियों को डिपोर्ट करेंगे यूरोपीय देश....|....सैन्य परिसर के अंदर जोरदार विस्फोट, 10 की मौत, 60 से ज्यादा घायल